SSC MTS Exam City Intimation Slip Link Active, 7948 पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थि अपना परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त करें

SSC MTS Exam City Intimation Slip Link Active : कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से एसएससी एमटीएस भर्ती 2026 के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप का लिंक को एक्टिव कर दिया है। आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है सभी अभ्यर्थी जान सकते हैं कि उनका परीक्षा किस शहर में आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती के तहत कुल 7948 पदों को भरा जाएगा, जिसमें मल्टी टास्किंग स्टाफ के 6810 पोस्ट तथा हवलदार के 1138 पोस्ट है। परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी 2026 से होगा।

SSC MTS Exam City Intimation Slip Link Active

एसएससी एमटीएस और हवलदार के नई भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए कर्मचारी चयन आयोग की ओर से एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप को लेकर जरूरी अपडेट साझा किया गया है। आज 30 जनवरी 2026 को कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप को जारी कर दिया गया है। सभी अभ्यर्थी आयोग के आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप को चेक कर सकते हैं।

सभी उम्मीदवारों को अपना लोगों डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप को डाउनलोड करना होगा। सभी अभ्यर्थियों को बता दे कि यह एडमिट कार्ड नहीं है। एडमिट कार्ड परीक्षा से ठीक 4 से 5 दिन पहले ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से जारी किया जाएगा। आयोग एडमिट कार्ड को लेकर अलग से अपडेट जारी करेगा तो अभी के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप को ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर चेक करें। इस लेख में पूरा स्टेप बाय स्टेप जानकारी बताई गई है।

Exam City Intimation Slip चेक करने के लिए स्टेप

SSC MTS Exam City Intimation Slip चेक / डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें—

  1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ – ssc.gov.in
  2. होमपेज पर “Admit Card” सेक्शन पर क्लिक करें
  3. अपने रीजन (Region) की वेबसाइट चुनें
  4. वहाँ “SSC MTS Exam City Intimation Slip” या “Exam City & Date” लिंक पर क्लिक करें
  5. अपना Registration Number / Roll Number और Date of Birth दर्ज करें
  6. Submit / Login बटन पर क्लिक करें
  7. आपकी Exam City Intimation Slip स्क्रीन पर दिखाई देगी
  8. चाहें तो डाउनलोड या प्रिंट निकाल लें

SSC MTS Exam City Intimation Slip में उल्लिखित विवरण

SSC MTS Exam City Intimation Slip में नीचे दिए गए मुख्य विवरण होते हैं—

  • उम्मीदवार का नाम
  • रजिस्ट्रेशन / रोल नंबर
  • परीक्षा का नाम (SSC MTS)
  • परीक्षा तिथि (Exam Date)
  • परीक्षा शहर (Exam City)
  • परीक्षा शिफ्ट
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा का माध्यम / भाषा
  • उम्मीदवार की श्रेणी (Category)

परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक एसएससी एमटीएस और हवलदार के लिए परीक्षा का आयोजन 4 से 15 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा तिथि नजदीक होगी। वह अपनी परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड ऑफिशल वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: RRB Group D Cut Off 2026 पटना – GEN, OBC, EWS, SC और ST का कट ऑफ देखें

SSC MTS Exam Pattern 2026 का विवरण

कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा जारी किए गए ऑफिशल नोटिफिकेशन के मुताबिक एसएससी एमटीएस की परीक्षा दो सेशन में आयोजित किया जाता है। पहला सेशन की परीक्षा कुल 120 अंक के होते हैं, जिसमें 40 प्रश्न पूछे जाते हैं। यह प्रश्न न्यूमेरिकल एंड मैथमेटिकल एबिलिटी और रीजनिंग एबिलिटी एंड प्रोबलम सॉल्विंग से पूछा जाता है।

वहीं दूसरे सेशन की परीक्षा में जनरल अवेयरनेस और इंग्लिश लैंग्वेज एंड कंप्रीहेंशन को मिलाकर कुल 150 अंक के परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इसमें टोटल 50 प्रश्न पूछे जाते हैं। इस सेशन में नेगेटिव मार्किंग भी होती है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन को पढ़ना जरूरी है। सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा जारी किए गए ऑफिशल नोटिफिकेशन को पढ़ें।

इसे भी पढ़ें: फरवरी के अंत तक आ रहा RRB Group D 2026 Answer Key, अभी-अभी मिली उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि

चयन प्रक्रिया

एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चार चरणों पर आधारित है—

  1. Computer Based Test (CBT) – मुख्य परीक्षा
  2. Physical Test (केवल Havaldar के लिए)
  3. दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
  4. चयन और मेरिट लिस्ट (Final Merit & Appointment)

इसे भी पढ़ें: RRB Group D में लागु होगा नॉर्मलाइजेशन, यहां जाने जरूरी अपडेट

Leave a Comment