RSSB राजस्थान वनपाल के 259 पदों पर नई भर्ती, 12वीं पास के लिए सुनहरा अवसर, 11 फरवरी तक आखिरी मौका

RSSB Forester Vacancy 2026 : यदि आप कक्षा 12वीं पास है और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप लोगों के लिए राजस्थान में वनपाल के 259 पदों पर नई भर्ती को लेकर अधिसूचना जारी किया गया है, जिसके लिए आवेदन 11 फरवरी 2026 तक चलेगा .आवेदन प्रक्रिया 6 जनवरी 2026 से ही शुरू किया गया था .इस भर्ती के तहत नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों को सैलरी ₹56100 से ₹170500 तक मिलेगा। इस लेख में इस भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी यहां पढ़ सकते हैं।

RSSB Forester Vacancy 2026

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 को लेकर अधिसूचना जारी किया है। वैसे अभ्यर्थी जो वनरक्षक के पदों पर रहकर सरकारी नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए 11 फरवरी 2026 तक आवेदन करने का आखिरी मौका है राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आपको बता दे कि इस भर्ती में गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 213 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 46 पद रिक्त है। दोनों क्षेत्रों के लिए अलग-अलग आरक्षण अलग-अलग वर्गों के लिए लागू किया जाएगा। इसमें महिला, तलाकशुदा, विधवा, दिव्यांग खेल कोटा और पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण भी दिया जाएगा। नीचे विस्तृत जानकारी पढ़ सकते हैं।

RSSB Forester Age Limit 2026

राजस्थान वनपाल भारती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। सभी उम्मीदवारों को 3 वर्षों की अतिरिक्त छूट दिया जाएगा क्योंकि पिछले तीन सालों से वनपाल की भर्ती नहीं आई है। आरक्षण के नियमों के मुताबिक सभी वर्गों को निर्धारित ऊपरी आयु सीमा में छूट दिया जाएगा, जिसका विवरण निम्नलिखित है।

ऊपरी आयु सीमा में छूट

Category  Relaxation in the upper age limit
SC Male  5 years
General Female  5 years
ST Male  5 years
OBC Male  5 years
MBC Male  5 years
Ex-servicemen upper age limit will be 55 years

RSSB Forester Recruitment 2026 Appliction Fee

आवेदन शुल्क का विवरण निम्नलिखित है —

Category Application Fee
GEN ₹600
OBC/MBC – NCL ₹400
EWS ₹400
SC ₹400
ST ₹400
PWD ₹400
Correction Fee (if applicable) ₹300

RSSB Forester शैक्षिक योग्यता

वनपाल भर्ती 2026 के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास अभ्यर्थी की आवश्यकता है। इसके साथ अभ्यर्थियों के पास देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी का कार्य साधक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति के बारे में समझ रहना चाहिए। वैसे उम्मीदवार जो अभी अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल हुए हैं। वह भी इस भर्ती के लिए आवेदन करने योग्य हैं लेकिन परीक्षा से पहले योग्यता पूरा हो जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Delhi Police Head Constable Answer Key : एसएससी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल Answer Key पर आपत्ति दर्ज करने की आज आखिरी तारीख, प्रति प्रश्न ₹50 देकर आपत्ति दर्ज कारण

आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

राजस्थान वनपाल भर्ती 2026 के लिए आवेदन फॉर्म भरने हेतु निम्नलिखित दस्तावेज की आवश्यकता हो सकती है —

  • 10वीं / 12वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
  • स्नातक (Graduation) की मार्कशीट (यदि मांगी जाए)
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र (Domicile Certificate)
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS)
  • आय प्रमाण पत्र (EWS / OBC के लिए)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर (Signature) की स्कैन कॉपी
  • मोबाइल नंबर और ईमेल ID
  • विकलांग प्रमाण पत्र (PwD उम्मीदवारों के लिए, यदि लागू हो)

आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों के माध्यम से वनपाल के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं —

  1. आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in/ पर जाएँ (RSMSSB / Rajasthan Govt Portal)
  2. “Recruitment / वनपाल भर्ती 2026” नोटिफिकेशन लिंक खोलें
  3. Apply Online लिंक पर क्लिक करें
  4. SSO ID से लॉगिन करें (नई ID हो तो रजिस्ट्रेशन करें)
  5. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी भरें
  6. शैक्षिक योग्यता और अन्य विवरण दर्ज करें
  7. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें (फोटो, सिग्नेचर, प्रमाण पत्र)
  8. आवेदन शुल्क का भुगतान करें (ऑनलाइन)
  9. फॉर्म सबमिट करें
  10. आवेदन फॉर्म का प्रिंट / PDF डाउनलोड करके रख लें

चयन प्रक्रिया का विवरण

राजस्थान वनपाल के लिए चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों पर आधारित है —

  • लिखित परीक्षा (Written Exam)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET / Physical Test)
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
  • फाइनल मेरिट लिस्ट (Final Merit List)
  • मेडिकल टेस्ट (यदि लागू हो)

सारांश : राजस्थान वनपाल भर्ती को लेकर नई अधिसूचना जारी किया गया है। इस अधिसूचना के मुताबिक 259 पदों को भरा जाएगा आवेदन की आखिरी तारीख की 11 फरवरी 2026 तक है। इसलिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन की आखिरी तिथि से पहले ऑफिशल पोर्टल पर जाकर आवेदन फार्म भरे आवेदन संबंधित पूरी जानकारी इस लेख में दी गई है।

इसे भी पढ़ें: HSSC New Vacancy 2026 Last Date: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा ग्रुप सी के 4227 पदों पर नई भर्ती के लिए आवेदन 9 फरवरी 2026 से शुरू

Leave a Comment