BSSC 2nd Inter Level Vacancy 2026 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख फिर बढ़ी, 31 जनवरी तक मौका

BSSC 2nd Inter Level Vacancy 2026 Last Date : BSSC सेकंड इंटर लेवल वेकेंसी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक बार फिर से बीएससी यानी बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की ओर से सेकंड इंटर लेवल भर्ती के रजिस्ट्रेशन व आवेदन की अंतिम तिथि को लेकर बाद अपडेट जारी किया है। अब आवेदन की आखिरी तिथि 15 जनवरी 2026 से बढ़कर 31 जनवरी 2026 कर दी गई है। आपको बता दे कीआवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तिथि 15 जनवरी से बढ़कर 29 जनवरी 2026 तक कर दिया गया है। 

BSSC 2nd Inter Level Vacancy 2026

बिहार कर्मचारी चयन आयोग, BSSC सेकंड इंटर लेवल भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तिथि को 15 जनवरी 2026 से बढ़कर 31 जनवरी 2026 कर दी गई है। अब सभी अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान 29 जनवरी 2026 तक कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए अधिसूचना 2023 में ही जारी किया गया था। अभी तक इस भर्ती के लिए कई बार पदों को बढ़ाया जा चुका है। इस भर्ती के तहत कुल 24492 पदों पर नियुक्ति किया जाएगा। इसके लिए लगभग 30 लाख से अधिक आवेदन आ चुके हैं। बार-बार आवेदन की तिथियां बढ़ रही है जिस कारण से लाखों उम्मीदवार आवेदन करने के बाद भड़क गए हैं। उन सभी का कहना है कि बार-बार एग्जाम फॉर्म डेट को बढ़ाया जा रहा है। सरकार ने इस परीक्षा को पूरा मजाक बनाकर रख दिया है।

BSSC 2nd Inter Level 2026 Highlights

Article Name BSSC 2nd Inter Level Vacancy 2026 Last Date
Conducted Body बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC)
Vacancy 24492
Notification Date 27 सितंबर 2023
Topic Application Date Extended
Application Last Date  31 January 2026
Official Website www.onlinebssc.com

रिक्त पदों की संख्या का विवरण

BSSC 2nd Inter Level भर्ती 2026 के तहत कुल 24492 पदों पर नियुक्ति किया जाएग। GEN श्रेणी के लिए 10753 पद, SC के लिए 3407, एसटी के लिए 231, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 4185, पिछड़ा वर्ग के लिए 2678, पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 811 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 2427 पद आरक्षित है। 

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए न्यूनतम कक्षा 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं की योग्यता भी इस भर्ती के लिए मांगी गई है। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है जबकि अधिकतम आयु सीमा कैटेगरी के अनुसार निर्धारित किया गया है। आरक्षित वर्गों के लिए लगभग अधिकतम आयु सीमा 42 साल तक है। 

इसे भी पढ़ें:MP पुलिस ASI और सूबेदार परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के तहत अभ्यर्थियों का चयन प्रीलिम्स लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा, स्किल टेस्ट पर आधारित है। इसमें परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित किया जाएगा। 

  1. प्रारंभिक लिखित परीक्षा।
  2. मुख्य लिखित परीक्षा।
  3. स्किल टेस्ट (यदि लागू हो)।
  4. दस्तावेज़ सत्यापन।
  5. चिकित्सा परीक्षण।

प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न

BSSC सेकंड इंटर लेवल के प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य ज्ञान, समान विज्ञान, गणित और मानसिक क्षमता से कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए कुल 2 घंटा 15 मिनट का समय होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटे जाएंगे। इंटर लेवल के प्रारंभिक परीक्षा में पास होने के लिए समान वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक 40%, BC के लिए 36.5%, BC फीमेल के लिए 34%, एससी और एसटी के लिए 32% है। 

सारांश

यदि आप कक्षा 12वीं पास है तो आप लोगों के लिए सुनहरा में अवसर है क्योंकि बीएससी सेकंड इंटर लेवल भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 31 जनवरी 2026 कर दिया गया है। अभ्यर्थियों के लिए आवेदनलिए और मौके मिल चुके हैं। यदि आप आवेदन करना चाहते हैं तो बिहार कर्मचारी चयन आयोग को ऑफिशल वेबसाइट onlinebssc.com पर जाएं और आवेदन फॉर्म जल्दी जाकर भरें। 

इसे भी पढ़ें: SSC GD 2026 आवेदन में सुधार के लिए 13 जनवरी तक आखिरी मौका, इन स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन फॉर्म एडिट करें

Leave a Comment