MP Board ने जारी किया कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड, मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की बड़ी घोषणा

MP Board Class 10th 12th Admit Card 2026 : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड ऑफिशल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं। सभी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड अपना एप्लीकेशन नंबर का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 13 फरवरी से शुरू होगी और प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन नियमित छात्रों के अपने स्कूल में ही 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा। एडमिट कार्ड से संबंधित महत्वपूर्ण अपडेट इस लेख में डिटेल में दिया गया है। सभी पाठकों को पूरा अपडेट ध्यान से पढ़ना होगा।

MP Board Class 10th 12th Admit Card 2026

यदि आप भी कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा मध्य प्रदेश बोर्ड से देने वाले हैं तो आप लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है आपका एडमिट कार्ड को लेकर इंतजार समाप्त कर दिया गया है एमपी बोर्ड अपने ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mp online.gov.in पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया है इस बार एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की परीक्षा में लगभग 16 लाख 60 हजार स्टूडेंट तमिल होने वाले हैं जिसमें कक्षा 10वीं के करीब 9.53 लाख और कक्षा 12वीं के 7.06 लाख का स्टूडेंट शामिल होंगे।

MP Board Class 10th 12th Admit Card 2026 Highlights

Article Name MP Board Class 10th 12th Admit Card 2026
Board Name मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE)
State मध्य प्रदेश (MP)
Class  10th, 12th
10th 12th Exam Date 2026 13 फरवरी – 7 मार्च 2026
Admit Card Released
Download Mode  Online
प्रैक्टिकल परीक्षा 10 फरवरी से 10 मार्च 2026
Official Website mpbse.mponline.gov.in

How To Download MP Board 10th 12th Admit Card 2026

मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने हेतु निम्नलिखित चरणों का पालन करें —

  1. आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएँ: MPBSE (मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल)
  2. होमपेज पर “Admit Card 2026” या “MP Board Exam Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब कक्षा चुनें — 10वीं या 12वीं।
  4. रोल नंबर / एप्लीकेशन नंबर और मांगी गई जानकारी भरें।
  5. Submit / Search बटन पर क्लिक करें।
  6. स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  7. एडमिट कार्ड को डाउनलोड (PDF) करें।
  8. भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।

बोर्ड ने जारी किया महत्वपूर्ण गाइडलाइंस

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 से संबंधित महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किया है। इस दिशा निर्देश के मुताबिक अगर कोई परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़ा जाता है तो परीक्षा निरस्त कर दिया जाएगा। एग्जाम हॉल में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा और नकल करने वाले परीक्षार्थियों पर 3 साल की जय और ₹5000 तक का जुर्माना लगाने का प्रावधान रखा गया है।

शिक्षा विभाग ने सख्त दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अगर कोई बाहरी या स्कूल से संबंधित व्यक्ति छात्रों की मदद करता है तो उसे भी 3 साल की जय हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: JEE Main Exam City Intimation Slip 2026 को लेकर बड़ी खबर, परीक्षा शहर की जानकारी जल्द मिलेगी

परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण गाइडलाइंस जानना जरूरी

सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:00 तक पहुंच जाना है। परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र का वितरण 8:50 तथा उत्तर पुस्तिका का वितरण 8:55 तक हो जाना चाहिए। सभी परीक्षार्थियों को 8:30 तक परीक्षा केंद्र में सीट पर बैठ जाना चाहिए। जरूरत पड़ने पर मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा नियमों में बदलाव भी किया जा सकता है जिसकी सूचना संबंधित माध्यमों से दिया जाएगा।

सारांश :

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र या एडमिट कार्ड ऑफिशल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर लें। जरूरी निर्देश बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं, आप वहां से जाकर पढ़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड इस दिन आएगा? यहां जाने ताजा अपडेट

Leave a Comment