CBSE CTET 2026 Admit Card और Exam City का इंतजार, 8 फरवरी से परीक्षा, जाने ताजा अपडेट

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 के Admit Card और Exam City को लेकर अब जानकारियां सामने आने लगी है। जितने भी अभ्यर्थियों ने सीबीएसई के द्वारा आयोजित किया जा रहे फरवरी 2026 के सीटेट की परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं, उनके लिए इस अपडेट में एग्जाम सिटी स्लिप तथा एडमिट कार्ड को लेकर जरूरी जानकारी दी गई है। सभी को यह अपडेट पढ़ना जरूरी है। इस लेख के माध्यम से सभी को जानकारी मिलेगा कि कब तक CBSE CTET 2026 Admit Card और Exam City की जानकारी मिलेगा। 

CBSE CTET 2026 Admit Card और Exam City

जैसे-जैसे सीटेट फरवरी 2026 के परीक्षा तिथि नजदीक आ रहे हैं। वैसे उसे सभी अभ्यर्थियों का इंतजारबढ़ते जा रहा है। सभी अभ्यर्थियों के मन में इस वक्त एक ही चीज चल रही है कि CTET 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप कब जारी किया जाएगा। अपडेट के अनुसार सीबीएसई के द्वारा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप जारी करेगा। 

CBSE CTET 2026 Admit Card Highlights

Article Name CBSE CTET 2026 Admit Card और Exam City
Board Name केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
Exam Name केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET)
CTET Exam Date 2026 8 फरवरी 2026
Admit Card Available परीक्षा तिथि से 2 दिन पहले
Exam City Available परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले
Download Mode Online

एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी इस दिन आएगा

सीबीएसई के द्वारा सीटेट परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा तिथि से ठीक 10 दिन पहले ऑफिशल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा और एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से ठीक 2 दिन पहले डाउनलोड होने के लिए ऑफिशल वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। नीचे दिए गए स्टेप के माध्यम सेएडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप को ऑफिशल वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। 

CTET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्टेप

सीबीएसई सीटेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड या हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें —

  1. ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ — ctet.nic.in
  2. “CTET Admit Card” लिंक पर क्लिक करें
  3. अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें
  4. Submit / Login बटन पर क्लिक करें
  5. स्क्रीन पर Admit Card खुल जाएगा
  6. डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें

CBSE CTET February 2026 Exam Schedule

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा जारी किए गए ऑफिशल नोटिस के अनुसार सीबीएसई सीटेट 2026 की परीक्षा 8 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। इस परीक्षा को ऑनलाइन माध्यम से दो शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे जिसमें सुबह की शिफ्ट में कक्षा 6 से 8 के लिए यानी पेपर -II आयोजित किया जाएगा। शिफ्ट का समय सुबह के 9:30 से दोपहर के 12:00 तक होगा .वही दूसरे शिफ्ट में कक्षा 1 से 5 के लिए पेपर -I को आयोजित किया जाएगा इसका समय दोपहर के 2:30 से शाम के 5:00 तक होगा। 

इसे भी पढ़ें: MP Board ने जारी किया कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड, मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की बड़ी घोषणा

परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले रखें यह दस्तावेज

सीटेट परीक्षा देने के लिए जाने वाले सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले एडमिट कार्ड की एक साथ प्रिंटेड कॉपी, एक मूल फोटो पहचान पत्र तथा एक हाल ही के पासपोर्ट साइज का फोटो एवं कल या नीला बॉल पेन लेकर जाना होगा। इसके अलावा छात्रों को कोई चीज लेकर जाना नहीं है। 

सारांश: इस लेख के माध्यम से सीबीएसई सीटेट परीक्षा 2026 को लेकर अपडेट दिया गया है, जिसमें एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने की तिथियां के बारे में बताया गया है। अगर आप भी इस बार सीबीएसई सीटेट परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं तो इस अपडेट को पूरा पढ़ें और जरूरतमंद लोगों को इस न्यूज़ को जरुर शेयर करें।

इसे भी पढ़ें: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड इस दिन आएगा? यहां जाने ताजा अपडेट

Leave a Comment