BSEB 12th Admit Card 2026 जारी, परीक्षार्थी एडमिट कार्ड कहाँ से प्राप्त करें, 2 फरवरी से परीक्षा शुरू

BSEB 12th Admit Card 2026 जारी: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे सभी परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड को लेकर खुशखबरी आ गई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर कक्षा 12वीं या इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का प्रवेश पत्र या एडमिट कार्ड ऑफिशल वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com पर जारी कर दिया है। सभी स्कूल के प्रधान अपने लोगों क्रेडेंशियल का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। जरूरी अपडेट यहां पढ़ें।

BSEB Bihar Board 12th Admit Card 2026 जारी

बिहार बोर्ड ने कक्षा 10वीं के एडमिट कार्ड को अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर 18 जनवरी 2026 को जारी कर दिया है। अब सभी स्कूल के प्रधान अपने लोगों क्रेडेंशियल का उपयोग करके एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। सभी स्टूडेंट से अनुरोध है कि अब आप अपने स्कूल से जाकर कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड को प्राप्त कर सकते हैं। बिहार बोर्ड ने कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परीक्षा शेड्यूल को दिसंबर 2025 में ही जारी किया था। परीक्षा शेड्यूल के मुताबिक इस वर्ष कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। 

BSEB 12th Admit Card 2026 Highlights

Article Name BSEB 12th Admit Card 2026 जारी
Board Name बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
State बिहार
Class  12th or Intermidiate
Admit Release On 18 जनवरी 2026
Admit Card Download Mode Online
Exam Date 2 से 13 फरवरी 2026
Official Website Click Here

स्कूल से मिलेगा सभी छात्रों को एडमिट कार्ड

कक्षा 12वीं का एडमिट कार्ड सभी स्टूडेंट को अपने संबंधित स्कूल से जाकर प्राप्त करना होगा। बोर्ड ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जो जारी किया है। उसे डायरेक्ट स्टूडेंट एक्सेस नहीं कर सकते हैं। सभी स्कूल के यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम सेऑफिशल वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड होगा और फिर सभी स्कूल के प्रधान स्कूल के मोहर लगाकर सभी स्टूडेंट को एडमिट कार्ड वितरित करेंगे। आप अपने स्कूल से पता करते रहे कि आपके स्कूल में एडमिट कार्ड डाउनलोड होकर आया है या नहीं। अगर आया होगा, तो अपने स्कूल जाकर एडमिट कार्ड कोजरूर प्राप्त कर ले। 

एडमिट कार्ड इन स्टेप से डाउनलोड होगा

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं एडमिट कार्ड 2026 को डाउनलोड करने के लिए स्कूल के प्रधान को ऑफिशल वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com पर जाना होगा। 

  1. ऑफिशल वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com के होम पेज पर स्कूल लॉगिन में यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें
  2. अब अपने सभी स्टूडेंट के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें। 
  3. आप सभी स्टूडेंट के एडमिट कार्ड का प्रिंट निकाल कर उसे पर स्कूल का मोहर लगाएं 
  4. तभी स्टूडेंट को एडमिट कार्ड वितरित करें। 

इससे भी पढ़ें: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड इस दिन आएगा? यहां जाने ताजा अपडेट

एडमिट कार्ड पर दिए गए महत्वपूर्ण विवरण

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं एडमिट कार्ड 2026 में निम्नलिखित विवरण शामिल है

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • रोल कोड
  • कक्षा (12वीं)
  • संकाय (Arts / Science / Commerce)
  • विषयों के नाम और कोड
  • परीक्षा तिथि (Exam Date)
  • परीक्षा समय (Shift / Timing)
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • छात्र की फोटो
  • छात्र के हस्ताक्षर
  • बिहार बोर्ड का नाम व लोगो
  • महत्वपूर्ण परीक्षा निर्देश

2 फरवरी से होगी परीक्षा

ऑफिशियल डेट शीट के मुताबिक बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं या इंटरमीडिएट परीक्षा की शुरुआत 2 फरवरी से होगी और आखिरी परीक्षा 13 फरवरी 2026 तक आयोजित होगा। परीक्षा पिछले साल की तरह इस साल भी दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। पहले शिफ्ट सुबह के 9:00 बजे से दोपहर के 12:45 तक आयोजित होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर के 2:00 से शाम के 5:15 तक के लिए स्टूडेंट को 3 घंटा 15 मिनट का समय प्रत्येक पेपर के लिए दिया जाएगा।

सारांश: इस लेख में बिहार बोर्ड कक्षा बारहवीं एडमिट कार्ड 2026 से संबंधित अपडेट दिया गया है। बोर्ड के द्वाराएडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया है। जितने भी स्टूडेंट इस बार परीक्षा देने जा रहे हैं, वह इस लेख को पूरा पढ़ेंबहुत ही जरूरी इस लेख में दिया गया है। 

इससे भी पढ़ें: MP Board ने जारी किया कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड, मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की बड़ी घोषणा

Leave a Comment