Railway Group D Application Form 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से ग्रुप डी के 22000 से अधिक नए पदों के लिए अधिसूचना जारी किया गया है। इस अधिसूचना के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू होगा। इच्छुक अभ्यर्थी रेलवे के आधिकारिक वेबसाइट आरआरबी applied.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तिथि 2 मार्च 2026 है। बोर्ड की ओर से आवेदन करने से पहले सभी इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट साझा किया गया है जो सभी ग्रुप डी के आवेदकों को जाना जरूरी है। इस लेख में पूरी जानकारी विस्तार से बताई गई है। इसलिए आर्टिकल को पूरा अंत तक जरूर पढ़ें।
Railway Group D Application Form 2026 Notice
रेलवे ग्रुप डी की भर्ती देश के बड़े भर्ती में से एक माना जाता है। इसमें हर बार एक करोड़ से अधिक अभ्यर्थी भाग लेते हैं। इस बार की भर्ती में भी करोड़ ऑन अभ्यर्थी भाग लेंगे। इस भर्ती के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही सभी अभ्यर्थियों के मन में आवेदन से संबंधित कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। सभी अभ्यर्थी रेलवे ग्रुप डी के लिए योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज तथा आवेदन शुल्क जैसे महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। इस लेख में पूरी जानकारी डिटेल में दी गई है।
Railway Group D Vacancy 2026 Highlights
| Article | Railway Group D Application Form 2026 Notice Out |
| Board Name | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
| Vacancy | 22000 |
| Notification Available | January 2026 |
| Apply Start From | 31 January 2026 |
| Application Last Date | 2 March 2026 |
| Official Website | rrbapply.gov.in |
Railway Group D Vacancy 2026 Post Wise
मिली जानकारी के अनुसार ग्रुप डी के 993 पद पूर्व मध्य रेलवे तथा 1199 पद दक्षिण पूर्व रेलवे में आवंटित किए गए हैं। कुल रिक्त पदों की संख्या 22000 है। जिसमें सबसे अधिक भारती इंजीनियरिंग विभाग में निकाली गई है। इंजीनियरिंग विभाग में कुल 12500 पद रिक्त हैं। ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-4 के 11 हजार पद, ट्रैफिक प्वाइंट बी के 5000 पद, अस्सिटेंट (एस एवं टी) 1500, अस्सिटेंट (सी एवं डब्ल्यू) 1000, अस्सिटेंट (टीआरडी) 800, अस्सिटेंट (पी-वे) 300, असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) 600 पद, अस्सिटेंट ऑपरेशन 500, अस्सिटेंट लोको शीट 200, असिस्टेंट (ब्रिज) 600 पद रिक्त है। सभी पदों का डिटेल जानकारी अधिसूचना में विस्तार से बताया गया है। एक बार पूरे अधिसूचना को अच्छे ढंग से पढ़िएगा।
Railway Group D 2026 शैक्षणिक योग्यता
रेलवे ग्रुप डी के इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा दसवीं पास है यदि कोई अभ्यार्थी किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या कक्षा 10वीं पास है तो वह रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने योग्य है।
इसे भी पढ़ें: BSEB 12th Admit Card 2026 जारी, परीक्षार्थी एडमिट कार्ड कहाँ से प्राप्त करें, 2 फरवरी से परीक्षा शुरू
Railway Group D 2026 आयु सीमा
ग्रुप डी के इस नई भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है और अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष निश्चित है। आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दिया जाएगा। ओबीसी वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में 3 साल की छूट SC और ST वर्ग के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्षों की छूट मिलेगी।
Railway Group D के चयन प्रक्रिया
रेलवे ग्रुप डी का चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों पर आधारित है —
1️⃣ CBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)
2️⃣ PET (फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट)
3️⃣ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
4️⃣ मेडिकल टेस्ट
5️⃣ फाइनल मेरिट लिस्ट
आवेदन शुल्क
जनरल ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए ₹500 का शुल्क जमा करना होगा यदि परीक्षा में अभ्यर्थी बैठते हैं। तो उन्हें आवेदन शुल्क से ₹400 रिफंड कर दिया जाएगा यानी कि आवेदन के लिए मात्र ₹100 ही लगेंगे।
वही एससी, एसटी, महिला तथा फिजिकली हैंडिकैप्ड अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹250 निर्धारित किया गया है। फर्स्ट स्टेज के सीबीटी में शामिल होने पर पूरा का पूरा आवेदन शुल्क रिफंड कर दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें: BSEB 12th Admit Card 2026 जारी, परीक्षार्थी एडमिट कार्ड कहाँ से प्राप्त करें, 2 फरवरी से परीक्षा शुरू
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्नलिखित है
- 10वीं की मार्कशीट / सर्टिफिकेट
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर (Signature)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र (EWS के लिए)
- PwBD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी
आवेदन प्रक्रिया
RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएँ
- नया रजिस्ट्रेशन करें
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें
- व्यक्तिगत व शैक्षणिक विवरण दर्ज करें
- फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
- परीक्षा शुल्क का भुगतान करें
- फाइनल सबमिट करें
- आवेदन का प्रिंट / PDF सेव कर लें
सारांश : रेलवे ग्रुप डी के नए भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू होने वाला है और 2 मार्च 2026 तक आवेदन समाप्त हो जाएगा। सभी अभ्यर्थी अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को तैयार रखें और आवेदन शुरू होने से पहले ही आधार कार्ड पर दिए गए डिटेल्स को अपडेट करवा ले। आवेदन संबंधित पूरी जानकारी इस लेख में बताई गई है। इस लेख को पूरा आखिरी तक पढ़े।
इसे भी पढ़ें: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जारी किया RRB NTPC Graduate Level ‘Application Status’, इन स्टेप से आवेदन की स्थिति जाने