Ai चैटबोट का सपोर्ट अब बिहार बोर्ड एग्जामिनेशन सिस्टम में, यहां पढे जरूरी जानकारियां

AI chatbot support in Bihar Board examination system: बिहार बोर्ड परीक्षा सिस्टम को आधुनिकीकरण करने के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से बड़ा निर्णय लिया गया है बिहार बोर्ड के आगामी सत्र की परीक्षा प्रणाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ काम करेगी। बिहार बोर्ड से अगर आप अगले वर्ष कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले हैं तो आप लोगों के लिए यह जरूरी अपडेट है। चलिए हम आप लोगों को इस लेख के माध्यम से सारी जानकारियां विस्तार से बताते हैं।

बिहार बोर्ड परीक्षा सिस्टम में Ai चैटबोट का सपोर्ट

नमस्कार दोस्तों बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अपने परीक्षा सिस्टम में आई चैट बोर्ड सपोर्ट देने जा रही है। बिहार बोर्ड लगातार अपने परीक्षा सिस्टम को बेहतर बनाने के प्रयास में लगी हुई है। इसी कड़ी में अब अगले सत्र से Ai चैटबॉट का सपोर्ट मिलने जा रहा है। इसे सभी स्टूडेंट को काफी लाभ मिलेगा। चलिए आपको विस्तार से इसके बारे में अपडेट बताते हैं।

इसे भी पढ़ें: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट को लेकर जरूरी अपडेट, इस दिन जारी होंगे रिजल्ट, चेक करने के लिए महत्वपूर्ण स्टेप

दो पहलुओं में होगा Ai का इस्तेमाल

मिली जानकारी के मुताबिक बिहार बोर्ड के द्वारा इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को दो पहलुओं में इस्तेमाल किया जाएगा। पहले परीक्षा में जो आए दिन धांधली हो रही है इसको रोकना बहुत जरूरी है। इसमें विद्यार्थी अपना नाम बदलकर फॉर्म भरते हैं फोटो या जन्मतिथि में गड़बड़ी करने के जैसे फर्जी बड़े करते हैं। इसी को पकड़ने के लिए इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट लिया जाएगा।

और दूसरी तरफ विद्यार्थियों को सपोर्ट प्रदान करनी होता है। बोर्ड का उद्देश्य है कि सभी विद्यार्थियों को काफी आसान तरीके और विश्वसनीयता से सूचना उपलब्ध करा सके। इससे सभी विद्यार्थियों को अफवाहें या गलत सूचनाओं से निजात मिलेगी। बोर्ड का मानना है कि पारदर्शिता और दस्त दोनों इस यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने से बढ़ेगा।

इसे भी पढ़ें:महिला रोजगार योजना के तहत 25 लाख महिलाओं को मिलेंगे 10-10 हजार रुपए, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा बयान

Ai से मिलेंगे स्टूडेंट को यह लाभ

बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सपोर्ट आने के बाद निम्नलिखित सुविधा विद्यार्थियों को मिल पाएगी—

  1. परीक्षा की तिथियां डेट शीट तथा इससे संबंधित सही और सटीक जानकारी मिलेगा।
  2. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया को विस्तार से जाना जा सकता है।
  3. आवेदन के लिए शुल्क और भुगतान करने के तरीके के बारे में जानकारी मिलेगा।
  4. छात्रवृत्ति तथा बोर्ड से संबंधित अन्य खबरें 100% सटीकता के साथ मिलेगी
  5. बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट पर जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैट बोट की सुविधा दी जाएगी।
  6. सभी विद्यार्थियों को अफवाहें एवं फर्जी खबरों से निजात मिलेगा।

Ai चटबॉट क्या होता है

Ai चटबॉट एक प्रकार का कंप्यूटर प्रोग्राम डेवलप किया गया है जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग करके बातचीत करता है। यह पूछे गए सवालों के जवाब तुरंत देने का प्रयास करता है। इसका उपयोग ग्राहक सेवा प्रोडक्ट को सेल एवं सूचना प्रदान करने जैसे कार्यों के लिए बड़े पैमाने पर अभी किया जा रहा है। Biharboardonline.com वेबसाइट पर जल्द ही इसका सपोर्ट मिल सकता है।

सारांश : बिहार बोर्ड के सभी विद्यार्थियों के लिए काफी खुशी की खबर है। बिहार बोर्ड परीक्षा प्रणाली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलने जा रहा है। जिससे कई तरह की सुविधा सभी विद्यार्थियों को मिलेगी। ज्यादा जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक पढ़े।

इसे भी पढ़ें:सोनपुर में बन रहा 42 एकड़ पर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, एयरपोर्ट निर्माण की मंजूरी पक्की

Leave a Comment