सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड इस दिन आएगा? यहां जाने ताजा अपडेट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के द्वारा आयोजित किए जाने वाली सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 काफी नजदीक आ गई है। ऐसे में छात्रों के बीच परीक्षा को लेकर बेचैनी बढ़ रही है। एडमिट कार्ड की तारीख का सस्पेंस जल्द ही बोर्ड की ओर से खत्म किया जाएगा लिए जानते हैं कि पिछले सालों में CBSE, 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड कब जारी किया था।

CBSE Board Exam Admit Card 2026 Date

सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं नजदीक आ गई है। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को लेकर सभी 10वीं 12वीं कक्षा के छात्र अब जानकारी पाने के लिए उत्सुक हो गए हैं। बिना एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाती है ऐसे में लिए जानते हैं कि पिछले वर्षों में परीक्षा की तारीख से कितने दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए गए थे, तब यह जानकारी साफ हो जाएगा कि एडमिट कार्ड कब तक जारी होंगे।

इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा को 15 फरवरी 2026 से शुरू करने जा रही है इस साल करीब 40 लाख से अधिक स्टूडेंट सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा की शुरुआत अंग्रेजी विषय से होगी और आखिरी परीक्षा 18 मार्च को आयोजित किया जाएगा वही कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी और 4 अप्रैल को साइकोलॉजी पेपर के साथ समाप्त हो जाएगी।

CBSE Board Exam Admit Card 2026 Highlights

Article Name CBSE Board Exam Admit Card 2026 Date
Board Name केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
Class 10th-12th
Class 10th Exam Date 2026 15 फरवरी – 18 मार्च 2026
Class 12th Exam Date 2026 15 फरवरी – 4 अप्रैल 2026
Admit Card Available 3 या 4 फरवरी 2026
Official Website cbse.gov.in

एडमिट कार्ड जारी होने की संभावित तिथि

2026 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। सभी छात्रों के लिए सबसे अहम सवाल है कि एडमिट कार्ड आखिर कब तक जारी किया जाएगा। अगर पिछले वर्षों के दाता पर नजर डालें तो सीबीएसई आमतौर पर परीक्षा तिथि से 10 से 10 से 12 दिन पहले अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी करता है।

इसी अनुसार अगर हम देखे तो सीबीएसई बोर्ड एडमिट कार्ड 2026, 3 या 4 फरवरी 2026 के आसपास जारी हो सकता है। बोर्ड की ओर से अभी एडमिट कार्ड जारी होने के लिए कर आधिकारिक तिथि का ऐलान नहीं हुआ है। जल्द ही बोर्ड की ओर से भी कोई जानकारी सुनने को मिलेगा। आपको बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट cbse.gov.in पर नजर बनाए रखना चाहिए।

पिछले वर्षों एडमिट कार्ड जारी होने की तिथियां

एडमिट कार्ड जारी होने के लेकर पिछले वर्षों का ट्रेंड —

वर्ष एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू
2025 3 फरवरी 15 फरवरी से
2024 5 फरवरी 15 फरवरी से
2023 7 फरवरी 15 फरवरी से
2022 12 अप्रैल 26 अप्रैल से
2021 स्कूलों को सीधे जारी सार्वजनिक तारीख घोषित नहीं

सीबीएसई एडमिट कार्ड में उल्लेखित विवरण

सीबीएसई बोर्ड के द्वारा जारी किए गए एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण उल्लेखित है —

  • छात्र का नाम
  • माता-पिता का नाम
  • छात्र के हस्ताक्षर
  • रोल नंबर
  • छात्र की फोटो
  • स्कूल का नाम
  • स्कूल कोड
  • परीक्षा की तारीख और समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • विषयों के नाम और कोड
  • परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश

How to Download CBSE Admit Card 2026: सीबीएसई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्टेप

  1. cbse.gov.in या cbse.nic.in वेबसाइट खोलें
  2. होमपेज पर “Admit Card” / “Main Website” लिंक पर क्लिक करें
  3. संबंधित कक्षा (10वीं / 12वीं) का Admit Card विकल्प चुनें
  4. User ID / Roll No. / School Code दर्ज करें
  5. Submit / Login बटन पर क्लिक करें
  6. स्क्रीन पर CBSE Admit Card दिखाई देगा
  7. Download / Print विकल्प से एडमिट कार्ड सेव करें

सारांश : सीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड 4 फरवरी तक ऑफिशल वेबसाइट पर जारी हो सकता है। बोर्ड एडमिट कार्ड जारी करने को लेकर ऑफीशियली जानकारी देगा। सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि ऑफिशल वेबसाइट cbse.gov.in पर अपना नजर बनाए रखें। 

इसे भी पढ़ें: JEE Main Exam City Intimation Slip 2026 को लेकर बड़ी खबर, परीक्षा शहर की जानकारी जल्द मिलेगी

Leave a Comment