Delhi lakhpati Bitiya Yojana 2026 : “दिल्ली में लखपति बिटिया योजना” की मंजूरी मिल चुकी है। इस योजना को “लाडली बेटी योजना“ का विस्तार रूप कहा जाएगा। लाडली बेटी योजना के तहत दिल्ली के सभी स्नातक पास बेटियों को 36000 रुपए की सहायता राशि दी जाती थी लेकिन अब लाडली बेटी योजना के तहत कुल 56000 रुपये तक की राशि दी जाएगी। इसके साथ ही साथ अलग-अलग चरण मैं मिलने वाली ब्याज को जोड़कर बेटियों को कुल मिलाकर ₹100000 तक की सहायता राशि मिलेगी। इस योजना से संबंधित जरूरी अपडेट नीचे पढ़ें।
दिल्ली लखपति बिटिया योजना को मिली मंजूरी
दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट में बैठक में दिल्ली लखपति बिटिया योजना का प्रस्ताव रखा गया था और इसकी मंजूरी भी दे दी गई है। इस फैसले के साथ ही अब 2008 से चल रही लाडली बेटी योजना को समाप्त कर इस योजना को विस्तृत रूप में लागू किया गया है। इस योजना के तहत सभी बेटियों को अब लख रुपए तक की सहायता राशि मिल पाएगी। इस योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज आवेदन प्रक्रिया तथा महत्वपूर्ण अपडेट नीचे बताई गई है।
Delhi lakhpati Bitiya Yojana 2026 Highlights
| Article Name | Delhi lakhpati Bitiya Yojana 2026 |
| Category | Sarkari Yojana |
| State | Delhi |
| अध्यक्षता | मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता |
| इस योजना का विस्तार | लाडली बेटी योजना |
| सहायता राशि | ₹56000 |
| बजट | 160 करोड़ रुपये |
ग्रेजुएशन के बाद मिलेंगे ₹20000 अतिरिक्त
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के द्वारा इस योजना के उद्देश्य के बारे में बताया इस योजना का मुख्य उद्देश्य केवल बेटियों के आर्थिक मदद देना नहीं बल्कि सभी बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना और बिना रुकावट के उनकी पढ़ाई को आगे बढ़ाना है। जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई तक के विभिन्न चरणों में सहायता राशि दी जाएगी। इसके अलावा ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद बेटियों को ₹20000 की अतिरिक्त राशि भी दिया जाएगा ताकि आगे की पढ़ाई या करियर की शुरुआत कर सके।
160 करोड रुपए का बजट
दिल्ली लखपति बिटिया योजना के तहत कल 160 करोड रुपए का बजट है। एक परिवार के दो बेटियों को इस योजना का लाभ मिल सकता है। सरकार का मानना है कि इससे बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलेगा और बेटियों के पढ़ाई को लेकर परिवार जागरूक होंगे।
लाडली बेटी योजना का विस्तार रूप है
लखपति बिटिया योजना लाडली बेटी योजना का ही विस्तार रूप है इस योजना की शुरुआत 2008 में किया गया था। इसकी शुरुआत बेटियों की शिक्षा और कल्याण के लिए की गई थी समय के साथ महंगाई और जरूरत को देखते हुए सरकार के द्वारा इस योजना को नए रूप देने का फैसला लिया है। इस सोच के साथ इस योजना का नाम बदलकर दिल्ली लखपति बिटिया योजना कर दिया गया है।
कॉलेज में बेटियों की संख्या में होगी वृद्धि
इस योजना की शुरुआत हो जाने से सभी बेटियों को पढ़ाई में रुचि बढ़ेगा। जिस स्कूल और कॉलेज में बेटियों की संख्या में वृद्धि होगी और दिल्ली की बेटियां अपने सपनों को पूरा करने के लिए आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई करेंगे। दिल्ली सरकार के द्वारा कहा गया है कि बेटियों के सम्मान सुरक्षा और उज्जवल भविष्य के लिए इस तरह के फैसले हमेशा लेते रहेंगे।
इसे भी पढ़ें: पीएम किसान योजना का 22वां किस्त इस दिन मिलेगा, किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, यहां पढे जरूरी खबर