iQOO Z11x 5G Price In India: हाल ही में स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iQOO ने भारतीय बाजार में iQOO Z11x 5G स्मार्टफोन को लांच किया है। यह स्मार्टफोन खास तौर पर बड़ी बैटरी तगड़ा प्रोसेसर और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए सुर्खियों में है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7400-Turbo चिपसेट के साथ प्रोसेसर और 7200mAh की दमदार बैटरी 120Hz के रिफ्रेश रेट पर काम करने वाला शानदार डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल सोनी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में OriginOS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम तथा ip68 और ip69 प्लस डस्ट एवं वॉटर रेजिस्टेंट तथा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर्स दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन के सारे फीचर्स के बारे में जानकारी यहां बताया गया है।
iQOO Z11x 5G Highlights
| फीचर | जानकारी |
| डिस्प्ले | 6.76 इंच FHD+ LCD, 120Hz |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 7400-Turbo |
| रियर कैमरा | 50MP Sony + 2MP Bokeh |
| सेल्फी कैमरा | 32MP |
| बैटरी | 7200mAh |
| चार्जिंग | 44W FlashCharge |
| RAM | 6GB / 8GB |
| स्टोरेज | 128GB / 256GB |
| OS | OriginOS 6.0 |
| रेटिंग | IP68 और IP69+ |
| वजन | 219 ग्राम |
| नेटवर्क | 5G |
iQOO Z11x 5G Price In India
iQOO Z11x स्मार्टफोन के तीन मॉडल भारतीय मार्केट में उपलब्ध है जिसमें बेस मॉडल 6GB रैम + 128GB स्टोरेज, दूसरा 8GB रैम + 128 GB स्टोरेज तथा तीसरा वेरिएंट 8GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। स्मार्टफोन की कीमत और ऑफर हमेशा बदलते रहती है। इसलिए खरीदने से पहले आधिकारिक स्टोर पर मौजूदा कीमत जरूर चेक कर लीजिए। वर्तमान लिस्टिंग के अनुसार 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन की कीमत ₹27999 के आसपास बताई जा रहा है।
iQOO Z11x 5G Specifications
iQOO Z11x 5G में 6.76 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 2344×1080 पिक्सल है और डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कंपनी के अनुसार इसमें 1200 nits तक हाई ब्राइटनेस मोड और TÜV Rheinland Low Blue Light Certification भी मिलता है। इससे वीडियो देखने, सोशल मीडिया स्क्रॉल करने और गेमिंग के दौरान स्क्रीन एक्सपीरियंस बेहतर रहता है।
iQOO Z11x प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7400-Turbo 5G प्रोसेसर दिया गया है। यह 4nm प्रोसेस पर आधारित चिपसेट है। फोन में 6GB और 8GB RAM के साथ 128GB तथा 256GB स्टोरेज विकल्प मिलते हैं। 8GB RAM मॉडल में Extended RAM का सपोर्ट भी दिया गया है। गेमिंग के लिए फोन में Ultra Game Mode और बेहतर टच रिस्पॉन्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने AnTuTu में करीब 10 लाख के आसपास स्कोर का दावा किया है, हालांकि वास्तविक स्कोर इस्तेमाल और टेस्टिंग कंडीशन के अनुसार अलग हो सकता है।
iQOO Z11x Camera Quality
फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 50MP का 50MP Sony IMX852 कैमरा दिया गया है इसके साथ ही साथ 2MP का एक और कैमरा के साथ ड्यूल रेयर के कैमरा सेटअप किया गया है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिल जाते हैं। फोन के फ्रंट कैमरा और रियल कैमरे के माध्यम से 4K में वीडियो रिकॉर्डिंग किया जा सकता है। इसके अलावा कई कैमरा फीचर्स उपलब्ध है जो आपको स्माटफोन स्टोर पर डिटेल देखने को मिल जाएगा।
iQOO Z11x की Battery
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें 7200mAh की बैटरी दी गई है। इतनी बड़ी बैटरी होने की वजह से सामान्य उपयोग में या स्मार्टफोन लंबे समय तक बैटरी बैकअप दे सकता है। कंपनी के ओर से इस स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए 44 वाट का फॉर प्लस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि 10 मिनट में इस स्मार्टफोन को चार्ज करने पर लगभग 6 घंटा तक कॉलिंग किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें रिवर चार्जिंग का फीचर दिया गया है जिससे जरूरत पड़ने पर किसी दूसरे डिवाइस को भी इस स्मार्टफोन से चार्ज किया जा सकता है। यानी आपके पास चलता फिरता पावर बैंक है।
iQOO Z11x 5G: किसके लिए बेहतर है?
अगर आपकी प्राथमिकता लंबी बैटरी लाइफ, अच्छा 5G प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और गेमिंग परफॉर्मेंस है, तो iQOO Z11x 5G एक अच्छा विकल्प हो सकता है। खासकर जिन यूजर्स को फोन पर लंबे समय तक वीडियो देखना, गेम खेलना, सोशल मीडिया इस्तेमाल करना या मल्टीटास्किंग करना पसंद है, उनके लिए इसकी 7200mAh बैटरी काफी उपयोगी हो सकती है।
POCO M7 Pro Vs POCO X7 : कीमत, Processor, Display, Camera और Battery में कौन बेहतर?
