JEE Main Exam City Intimation Slip 2026 को लेकर बड़ी खबर, परीक्षा शहर की जानकारी जल्द मिलेगी

National Testing Agency (NTA) के द्वारा जल्द ही JEE Main Exam City Intimation Slip 2026 को ऑफिशल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जा सकता है। JEE Main 2026 सेशन 1 की परीक्षा 21 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा काफी नजदीक आ गया है। इसलिए सभी अभ्यर्थियों का इंतजार अब बढ़ गया है।

सभी एग्जाम सिटी स्लिप का इंतजार कर रहे हैं। JEE Main 2026 एग्जाम सिटी स्लिप को डाउनलोड करने के लिए सभी अभ्यर्थियों को ऑफिशल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद सभी अभ्यर्थी अपने परीक्षा। शहर की जानकारी प्राप्त कर पाएंगे इससे उन्हें अपनी ट्रेवल की योजना तैयार करने में मदद मिलेगी।

अभ्यर्थियों को बता दे की एग्जाम सिटी स्लिप सिर्फ परीक्षा शहर की जानकारी देने के लिए जारी होता है। NTA के द्वारा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 से 5 दिन पहले जारी करेगा।

JEE Main Exam City Intimation Slip 2026 : जेईई मेन 2026 सेशन 1 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के स्टेप

सभी अभ्यर्थी अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके JEE Main Exam City Intimation Slip 2026 को डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरण को फॉलो करें। 

1. सबसे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के ऑफिसियल वेबसाइट जी main.nta.nic.in पर जाएं

2. वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए “JEE Main Exam City Intimation Slip 2026” लिंक पर क्लिक करें।

3. उसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें।

4. आगे आपके स्क्रीन पर JEE Main Exam City Intimation Slip 2026 खुल जाएगा।

5. अब आप जेईई मेन एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप को ध्यान से चेक कीजिए।

6. और फिर अंत में जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप को डाउनलोड करके अपने डिवाइस में सेव करें।

दो शिफ्ट में होगी JEE Main की परीक्षा

NTA के द्वारा जारी किए गए परीक्षा शेड्यूल के मुताबिक जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की शुरुआत 21 जनवरी 2026 से होने वाली है और 30 जनवरी 2026 तक समाप्त हो जाएगी। परीक्षा में पहले शिफ्ट का समय सुबह के 9:00 से दोपहर के 12:00 तक और दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर के 3:00 से शाम के 6:00 तक आयोजित किया जाएगा। वही पेपर 2b अर्क और भी प्लानिंग के लिए परीक्षा 9 अप्रैल 2025 से सुबह 9:00 से दोपहर के 12:30 तक चलेगी। जिला अभ्यर्थियों ने अभी तक परीक्षा का पूरा शेड्यूल नहीं देखा है। वह नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

सेशन 1 (April session) के लिए रजिस्ट्रेशन डेट

जेईई मेन की परीक्षा प्रत्येक वर्ष 2 सेशन में आयोजित किया जाता है। पहला सेशन की परीक्षा जनवरी में तथा दूसरे सेशन की परीक्षा अप्रैल में आयोजित की जाती है। जनवरी सेशन की परीक्षा 21 जनवरी 2026 से आयोजित की जा रही है। इसी के साथ-साथ अप्रैल सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी जनवरी के आखिरी सप्ताह तक शुरू हो सकता है। NTA रजिस्ट्रेशन डेट को लेकर ऑफीशियली अनाउंसमेंट करेगा। यदि आप इस सेशन के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे तो जनवरी के आखिरी वीक तक आपको अप्रैल सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन का फॉर्म आ जाएगा। 

Leave a Comment