बिहार बोर्ड 10वीं में फर्स्ट डिवीजन लाने पर मिलेगा ₹10000, बिहार सरकार की मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना का लाभ मिलेगा

Mukhymantri Balak Balika protsahan Yojana 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक या कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष प्रथम श्रेणी से पास होने वाले सभी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹10000 की स्कॉलरशिप की राशि दी जाएगी। बिहार सरकार ने प्रथम श्रेणी से पास परीक्षार्थियों को मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत यह प्रोत्साहन राशि देने जा रही है।

Mukhymantri Balak Balika Protsahan Yojana 2026

इस बार कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होने जा रही है इस परीक्षा में अगर आप प्रथम श्रेणी से पास होते हैं तो मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजना (mukhymantri Balak Balika protsahan Yojana) का लाभ ले सकते हैं। इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तथा आवेदन में लगने वाले दस्तावेज के बारे में इस लेख में जानकारी बताई गई है। इसलिए इस लेख को अंत तक पूरा पढ़िए।

Mukhymantri Balak Balika protsahan Yojana 2026 Highlights

Article Name Mukhymantri Balak Balika protsahan Yojana 2026
Category Sarkari Yojana
State Bihar
Board Name Bihar School Examination Board (BSEB)
Yojana Name मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना
प्रोत्साहन राशि ₹10000
लाभार्थी मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2026 में प्रथम श्रेणी से पास होने वाले सभी विद्यार्थी
Official Website medhasoft.bihar.gov.in

योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना (बिहार) के लिए आवश्यक दस्तावेज निम्नलिखित है—

  • आधार कार्ड (छात्र/छात्रा का)
  • बैंक पासबुक (खाता संख्या व IFSC कोड)
  • मैट्रिक / इंटर मार्कशीट (योग्यता के अनुसार)
  • स्कूल/कॉलेज का नामांकन प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS यदि लागू हो)
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र (बिहार का)
  • मोबाइल नंबर (रजिस्टर्ड)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • छात्र/छात्रा का पंजीकरण संख्या (BSEB या बोर्ड रोल नंबर)

आवेदन करने के लिए स्टेप बाय स्टेप जानकारी

मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना (बिहार) के लिए आवेदन करने की स्टेप निम्नलिखित है

  1. बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना का लिंक खोलें
  3. “Apply Online / Registration” पर क्लिक करें
  4. छात्र/छात्रा का रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
  5. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें
  6. व्यक्तिगत जानकारी (नाम, पता, मोबाइल, बैंक विवरण) भरें
  7. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  8. फॉर्म को ध्यान से चेक करें
  9. Submit बटन पर क्लिक करें
  10. आवेदन की रसीद / प्रिंट आउट डाउनलोड करें

इस योजना का मुख्य उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य कक्षा 10वीं में पास होने वाले सभी अभ्यर्थियों को आगे की शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। कक्षा 10वीं पास सभी प्रतिभाशील विद्यार्थियों को आगे के पढ़ाई के लिए एक तरह के मोटिवेशन राशि दी जाती है। अगर आप भी कक्षा 10वीं में प्रथम श्रेणी से पास को भी ₹10000 के प्रोत्साहन राशि मिलेगी। 

योजना का विस्तार

मुख्यमंत्री बालक बालिका प्रोत्साहन योजनाके तहत प्रत्येक साल कक्षा 10वीं में प्रथम श्रेणी से पास होने वाले सभी बिहार बोर्ड के परीक्षार्थियों को ₹10000 की स्कॉलरशिप की राशि दी जाती है। प्रत्येक साल 15 लाख से अधिक स्टूडेंट कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में भाग लेते हैं और प्रथम श्रेणी से लगभग चार लाख 80 हजार विद्यार्थी पास होते हैं और सभी को ₹10000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। 

इस योजना के लिए आवेदन कब से होगा?

इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को लेकर अभी ऑफीशियली कोई अपडेट नहीं आई है। मैट्रिक रिजल्ट आने के बाद ही इस योजना के लिए आवेदन प्रारंभ होगा। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि ऑफिशल वेबसाइट medhasoft.bihar.gov.in पर नजर बनाए रखिएगा। आवेदन शुरू होते ही आपको जानकारी मिल पाएगी।

सारांश: आशा करता हूं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। स्टूडेंट कक्षा दसवीं में प्रथम श्रेणी से पास होंगे सभी को ₹10000 की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इस प्रोत्साहन राशि का उपयोग आगे की शिक्षा के लिए कर सकते हैं। कई बच्चे तो किताबें खरीदने चाहिए। 

इसे भी पढ़ें : पीएम किसान योजना का 22वां किस्त इस दिन मिलेगा, किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, यहां पढे जरूरी खबर

Leave a Comment