RRB Group D Exam Date 2025 : अब 1 जनवरी से नहीं 8 जनवरी से होगी ग्रुप डी की परीक्षा

RRB Group D Exam Date 2025 : ग्रुप डी परीक्षा तिथि को लेकर नई जानकारी सामने आई है। ग्रुप डी की परीक्षा 27 नवंबर और 25 से 16 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाला था। परंतु रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा ग्रुप डी परीक्षा के तिथि को बदल दिया गया है। यदि आप ही रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा देने वाले हैं तो आप ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ग्रुप डी परीक्षा के नए शेड्यूल को देख सकते हैं।

ग्रुप डी के परीक्षा के नए शेड्यूल के मुताबिक अब 1 जनवरी से आयोजित होने वाली परीक्षा 8, 9 जनवरी 2026 तथा 2, 3, 4, 5, 6, 9 और 10 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने इसे संबंधित नोटिस भी ऑफिशल पोर्टल पर शेयर किया है, हालांकि उसे नोटिस में परीक्षा तिथि में बदलाव को लेकर कोई कारण नहीं साझा किया गया है। 

RRB Group D Exam Date 2025 : Highights

Article Name RRB Group D Exam Date 2025
Category Education
Vacancies 32438
Exam Date 27 नवंबर और 25 से 16 जनवरी 2026
Revised Exam Date 8, 9 जनवरी 2026 तथा 2, 3, 4, 5, 6, 9 और 10 फरवरी 2026
Admit Card Available 04 Days Before Exam Date
Exam City Available 10 Days Before Exam Date

इतने पदों पर होगी Group D की भर्ती

पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष रेलवे ग्रुप डी के रिक्त पदों की संख्या कम है। ग्रुप डी के ऑफिशल नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल रिक्त पद 32438 है। पदों के अनुसार रिक्त पद का विवरण निम्नलिखित है —

पॉइंट्समैन-B – 5058 पद

असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) – 799 पद

असिस्टेंट (ब्रिज) – 301 पद

ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV – 13,187 पद

असिस्टेंट P-Way – 247 पद

असिस्टेंट (C&W) – 2,587 पद

असिस्टेंट TRD – 1,381 पद

असिस्टेंट (S&T) – 2,012 पद

असिस्टेंट लोको शेड (डीजल) – 420 पद

असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल) – 950 पद

असिस्टेंट ऑपरेशन्स (इलेक्ट्रिकल) – 744 पद

असिस्टेंट TL & AC – 1,041 पद

असिस्टेंट TL & AC (वर्कशॉप) – 624 पद

असिस्टेंट (वर्कशॉप) (मैकेनिकल) – 3,077 पद

RRB Group D चयन प्रक्रिया 2025 

चयन प्रक्रिया निम्नलिखित 4 चरणों पर आधारित है —

  1. CBT (Computer Based Test)
  2. PET (Physical Efficiency Test)
  3. Document Verification (DV)
  4. Medical Test

आवेदन इस दिन से शुरू हुए

रेलवे में ग्रुप डी के 32438 पदों के लिए अधिसूचना 28 दिसंबर 2024 को जारी किया गया था। इस अधिसूचना के तहत आवेदन 23 जनवरी 2025 से एक मार्च 2025 तक चला है। आवेदन फॉर्म भरने वाले सभी परीक्षार्थियों आवेदकों को आवेदन में सुधार के लिए 4 से 13 मार्च 2025 तक आवेदन सुधार विंडो ओपन किया था।

उसके बाद परीक्षा तिथि की घोषणा हुई और परीक्षा का शेड्यूल 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक निर्धारित किया गया। परंतु कुछ कारणों से जनवरी में आयोजित होने वाली परीक्षा कोआगे बढ़ा दिया गया है और वही परीक्षा अब 10 फरवरी 2026 तक विभिन्न तिथियां में आयोजित किया जाएगा। 

कंप्यूटर आधारित परीक्षा का पैटर्न

रेलवे ग्रुप डी के कंप्यूटर आधारित परीक्षा 100 अंकों के होते हैं, जिसमें 100 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा में जनरल साइंस से 25 प्रश्न, गणित से 25 प्रश्न, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से 30 प्रश्न तथा जनरल अवेयरनेस एंड करंट अफेयर से 20 प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा के लिए कुल 90 मिनट का समय दिया जाता है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक जोड़े जाते हैं। परंतु प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंकों की नकारात्मक अंकन की जाती है। इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए नेगेटिव मार्किंग से बचाना सबसे बड़ी स्ट्रेटजी होनी चाहिए। 

न्यूनतम पासिंग अंक

इस परीक्षा के लिए न्यूनतम पासिंग अंकजनरल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 40%, ओबीसी के लिए 30%, अनुसूचित जाति के लिए 30% तथा अनुसूचित जनजाति के लिए 25% है। परंतु कट ऑफ अंक प्राप्त करने पर ही इस परीक्षा में सफलता मिल पाएगी। क्योंकि न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स और कट ऑफ मार्क्स में बहुत अंतर है। हर साल प्रत्येक केटेगरी और प्रत्येक जोन के लिए कट ऑफ अंक अलग-अलग होता है। 

Leave a Comment