SSC GD 2026 आवेदन में सुधार के लिए 13 जनवरी तक आखिरी मौका, इन स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन फॉर्म एडिट करें

SSC GD 2026 Application Correction Window : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC GD 2026 के लिए आवेदन सुधार विंडो को ओपन कर दिया है। जितने भी अभ्यर्थियों ने एसएससी जीडी 2026 के लिए आवेदन किया है। वह सभी आयोग के ऑफिसियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन फार्म को एडिट कर सकते हैं। आवेदन फार्म को एडिट करने के लिए 10 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक समय दिया गया है। उसके बाद सुधार का कोई मौका नहीं दिया जाएगा। एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत कुल 25487 पदों पर भर्ती किया जाएगा। नीचे लेटेस्ट अपडेट दिए गए हैं। सभी आवेदन करता पूरा अपडेट को पढ़ें।

SSC GD 2026 Application Correction Window

आयोग की ओर से एसएससी जीडी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है आयोग ने जीडी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन सुधार का एक मौका दिया है। यदि आवेदन फॉर्म भरते समय कोई त्रुटि रह गई है तो अभ्यर्थी इस मौके का फायदा उठाकर आवेदन फार्म को एडिट कर सकता है।

परंतु आवेदन फॉर्म एडिट करने के लिए कुछ शुल्क निर्धारित किए गए हैं। आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 10 से 13 जनवरी 2026 तक खुला रहेगा इस अवधि में जिन अभ्यर्थियों को अपना आवेदन फार्म में सुधार करवाना है वह आयोग के ऑफिसियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपना लोगों क्रेडेंशियल का उपयोग करके आवेदन फॉर्म एडिट कर सकते हैं। नीचे स्टेप बाय स्टेप जानकारी बताई गई है।

SC GD 2026 Application Correction Window : Highlights 

Article Name SSC GD 2026 Application Correction Window
Category Education
Organisation कर्मचारी चयन आयोग (SSC)
Vacancy 25487
Post Name GD Constable
Application Correction Date 10 जनवरी से 13 जनवरी 2026
Correction Mode Online
Correction Fee First Time – ₹200, Second Time – ₹500
Official Website ssc.gov.in

Step To Edit SSC GD 2026 Application Form : जीडी आवेदन फॉर्म एडिट करने के लिए स्टेप

आवेदन फॉर्म एडिट करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें —

  1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएँ
  2. Login करें (Registration Number / Email + Password)
  3. “Apply / Modify Application” या “Edit Application” लिंक पर क्लिक करें
  4. SSC GD 2026 Application Form सेलेक्ट करें
  5. जिन फील्ड्स में सुधार की अनुमति है, उन्हें Edit करें
  6. Preview चेक करें (गलती न रहे)
  7. Submit / Final Submit बटन पर क्लिक करें
  8. यदि लागू हो तो Correction Fee का भुगतान करें
  9. Edited Application Form का Print / PDF Save कर लें

👉 ध्यान दें:

  • एडिट केवल Correction Window खुलने पर ही संभव होता है
  • कुछ फील्ड (नाम, DOB आदि) बदले नहीं जा सकते

SSC GD constable 2026 Vacancy Details

इस बार एसएससी जीडी कांस्टेबल की अधिसूचना कुल 25487 पदों के लिए निकल गई है। इस भर्ती अभियान के तहत जनरल में पुरुष उम्मीदवारों के लिए 10198 और महिला उम्मीदवारों के लिए 904 पद, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में पुरुष उम्मीदवारों के लिए 2416 और महिला उम्मीदवारों के लिए 189, ओबीसी कैटिगरी में पुरुष उम्मीदवारों के लिए 5329 और महिलाओं उम्मीदवारों के लिए 436 पद, एससी कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 3433 और महिलाओं में द्वारों के लिए 269 पद तथा एसटी कैटिगरी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 2091 और महिलाओं उम्मीदवारों के लिए 222 पद आरक्षित है।

इसे भी पढ़ें: बिहार सब इंस्पेक्टर प्रेलिम्स परीक्षा तिथि जारी, 18 जनवरी और 21 जनवरी 2026 को होगी परीक्षा

एसएससी जीडी कांस्टेबल चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों पर आधारित है —

  • Computer Based Test (CBT)
  • Physical Efficiency Test (PET)
  • Physical Standard Test (PST)
  • Medical Examination (DME)
  • Final Merit List जारी

सीबीटी परीक्षा पैटर्न

एसएससी जीडी कांस्टेबल की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुछ कल 80 प्रश्न होंगे, इसके लिए 160 अंक निर्धारित होंगे। इस परीक्षा के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा। पेपर में सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे। नेगेटिव मार्किंग इस परीक्षा में नहीं होगी तथा प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में देखने को मिलेगा। इस परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से 20 प्रश्न, जनरल नॉलेज एंड जनरल अवेयरनेस से 20 प्रश्न, एलिमेंट्री मैथमेटिक्स से 20 प्रश्न तथा हिंदी या इंग्लिश से 20 प्रश्न पूछा जाएगा।

इसे भी पढ़ें: MP पुलिस ASI और सूबेदार परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Leave a Comment