RRB Group D 2025 Answer Key फरवरी 2026 के आखरी में जारी किया जाएगा। उत्तर कुंजी जारी होने को लेकर जरूरी अपडेट अभी-अभी जारी किया गया है। इस अपडेट में सभी अभ्यर्थी जो रेलवे ग्रुप डी परीक्षा 2025 में शामिल हुए हैं, वह RRB Group D 2026 Answer Key जारी होने की तिथि तथा ऑब्जेक्शन विंडो तिथि तथा ऑब्जेक्शन के लिए लगने वाले आवेदन शुल्क के बारे में अपडेट जान सकते हैं। ग्रुप डी की परीक्षा 27 नवंबर से आयोजित किया जा रहा है और आखिरी परीक्षा 10 फरवरी 2026 तक है। यदि आप जानना चाहते हैं कि उत्तर कुंजी किस तिथि को आएगा तो इस लेख में अंत तक बने रहे।
RRB Group D Answer Key फरवरी 2026 के आखरी में जारी
दोस्तों, RRB Group D 2026 Answer Key के रिलीज होने की तिथि को लेकर जानकारी सामने आ गया है। रेलवे ग्रुप डी के परीक्षा तिथि से ठीक 15 से 20 दिन बाद उत्तर कुंजी जारी कर दिया जाएगा। ग्रुप डी की परीक्षा 10 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। उसके बाद फरवरी के आखिरी सप्ताह में पक्का उत्तर कुंजी रिलीज किया जाएगा। अगर रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) इस समय में उत्तर कुंजी जारी नहीं कर पता है तो जरूर उत्तर कुंजी से संबंधित कोई अपडेट अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी करेगा। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद सभी अभ्यर्थी ऑब्जेक्शन ऑफिशल पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नंबर या एप्लीकेशन नंबर तथा जन्मतिथि या पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करके कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Haryana Police Constable 2026 Last Date : हरियाणा पुलिस कांस्टेबल की 5500 पदों के लिए आवेदन की आखिरी तिथि नजदीक
प्रत्येक प्रश्न के लिए ऑब्जेक्शन शुल्क
प्रत्येक प्रश्न पर ऑब्जेक्शन करने के लिए बोर्ड की ओर से शुल्क निर्धारित किया गया है। पिछले साल के अनुसार ग्रुप डी के उत्तर कुंजी पर ऑब्जेक्शन के लिए प्रत्येक प्रश्न पर ₹50 ऑब्जेक्शन शुल्क निर्धारित किया गया था उम्मीद है कि इस वर्ष भी ऑब्जेक्शन के लिए ₹50 ही शुल्क प्रत्येक प्रश्न के लिए लिया जाएगा। इस संबंध जरूरी अपडेट रेलवे भर्ती बोर्ड अपने सभी क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट पर साझा करेगा। इसलिए सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि आरआरबी के ऑफिसियल वेबसाइट पर अपना नजर बनाए रखें।
उत्तर कुंजी पर आपत्ति कैसे दर्ज करें (How to Raise Objections To The RRB Group D 2026 Answer Key)?
ऑब्जेक्शन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा —
- स्टेप 1 : आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
- स्टेप 2 : Answer Key / Objection लिंक पर क्लिक करें
- स्टेप 3 : आमतौर पर “Provisional Answer Key” या “Raise Objection” लिखा होता है।
- स्टेप 4 : रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और जन्मतिथि / पासवर्ड / OTP से लॉगिन करें।
- स्टेप 5 : जिस प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, उस प्रश्न संख्या को सिलेक्ट करें।
- स्टेप 6 : सही उत्तर/प्रमाण अपलोड करें
- स्टेप 7 : स्टैंडर्ड बुक का रेफरेंस
- स्टेप 8 : PDF/इमेज में प्रमाण (जहाँ आवश्यक हो)
- स्टेप 9 : प्रति प्रश्न ₹50 आपत्ति शुल्क जमा करें
- स्टेप 10 : Submit करें और रसीद डाउनलोड करें
- स्टेप 11 : सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन/रसीद सेव कर लें।
उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए आखिरी तिथि (The Last Date To Raise Objections To The Answer Key.)
वर्ष 2022 के रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा को अगर हम ध्यान में रखते हैं तो ग्रुप डी की परीक्षा के लिए जारी किए गए प्रोविजनल उत्तर कुंजी के लिए ऑब्जेक्शन विंडो चार दिनों के लिए खोला गया था। प्रोविंशियल 14 अक्टूबर 2022 को दोपहर के 1:00 रिलीज किए गए थे और ऑब्जेक्शन के लिए सभी अभ्यर्थियों को 15 अक्टूबर 2022 से 19 अक्टूबर 2022 तक समय दिया गया था। इतना पर्याप्त समय है, इस बार भी ऑब्जेक्शन के लिए सभी अभ्यर्थियों को चार से पांच दिनों का मौका मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: Railway Group D Application Form 2026 Notice Out : 31 जनवरी से आवेदन शुरू
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 महत्वपूर्ण तिथियां
इस बार आरआरबी ग्रुप डी के ₹32438 पदों के लिए अधिसूचना 28 दिसंबर 2024 को जारी किया गया था और आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से एक बार 2025 तक चला। आवेदन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 3 मार्च 2025 तक थी और आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 4 मार्च से 13 मार्च 2025 तक खोला गया था। और फिर परीक्षा की तिथि की घोषणा की गई और उसे तिथि के अनुसार 27 नवंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक परीक्षा का आयोजन होने वाला था।
परंतु परीक्षा तिथि में संशोधन करके परीक्षा को 10 फरवरी 2026 तक कर दिया गया है। परीक्षा का पूरा शेड्यूल द्वारा बोर्ड की ओर से ऑफिशल वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं। सभी बच्चे अपना एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले और एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 या 5 दिन पहले ऑफिशल पोर्टल पर लॉगिन करके डाउनलोड कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: RRB Group D Cut Off 2026 पटना – GEN, OBC, EWS, SC और ST का कट ऑफ देखें