Realme P4 Power : स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी की ओर से मिड प्राइस रेंज में एक नए 5G स्मार्टफोन को 5 फरवरी 2026 को लांच किया है। इस स्मार्टफोन के मॉडल का नाम Realme P4 Power है। इस स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 16 के ऑपरेटिंग सिस्टम पर बनाया गया है और इसमें काफी प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।
यह स्मार्टफोन 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ लांच हुआ है। इसमें 6.8 इंच का डिस्प्ले और ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। कितना ही नहीं इस स्मार्टफोन में 10001mAh की सबसे पावरफुल बैटरी दी गई है। नए स्मार्टफोन की तलाश कर रहे सभी युवाओं से अनुरोध है कि इस लेख में दिए गए इस 5G स्मार्टफोन के पूरा डिटेल जरूर चेक करें।
Realme का दमदार प्रोसेसर वाला 5G स्मार्टफोन
अब अगर आप अपने स्मार्टफोन में वीडियो गेम खेलते हैं और वीडियो क्रिएट करते हैं तो आपको कम से काम तो ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहिए जिसमें 8GB तक रैम हो और एक अच्छा प्रोसेसर हो।
इस डिजिटल इंडिया में आप सभी ऑनलाइन माध्यम से पैसा कमाने के लिए ऑनलाइन काम करना पसंद करते हैं ऐसे में एक अच्छे प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन आपके लिए बहुत जरूरी है। इसीलिए रियलमी ने अपना नया मिड रेंज का स्मार्टफोन को लांच किया है। इस स्मार्टफोन के सारे डिटेल्स नीचे दिए गए हैं।
डुअल रियर कैमरा
रियलमी के इस नए स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा देखने को मिल जाएगा। जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का 20x डिजिटल जूम के साथ मिलेगा और सेकेंडरी कैमरा 8MP का रहेगा। सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 16MP का कैमरा स्क्रीन प्लस के साथ देखने को मिलेगा। रियर कैमरा से 4K में 30fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग हो जाएगा और फ्रंट कैमरा से फुल एचडी में 30fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग होगा।
स्मार्टफोन का प्रोसेसर
रियलमी P4 पावर स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा का दमदार ऑक्टा कोर प्रोसेसर देखने को मिल जाएगा, जिसका प्राइमरी क्लॉक स्पीड 2.6 जीएचजेड को सपोर्ट करता है। दमदार प्रोसेसर होने के कारण इस स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस काफी अच्छी है। और गेमिंग करने वालों के लिए तो यह एक परफेक्ट स्मार्टफोन है। यदि आप फ्री फायर और बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया जैसे बड़े स्टोरेज वाले गेम को भी खेलते हैं तो काफी अच्छे तरीके से काम करेगा।
6.8 इंच का अमोलेड डिस्पले
इस शानदार 5G स्मार्टफोन में 6.8 इंच का अमोलेड डिस्पले देखने को मिल जाएगा। इसमें 1280 * 2800 पिक्सल के हाई रेजोल्यूशन और 144Hz के रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसके अलावा कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन भी इस स्मार्टफोन में देखने को मिलेगा।
10001mAh की दमदार बैटरी
अभी तक के रियलमी के स्मार्टफोन में सबसे ज्यादा और दमदार बैटरी Realme P4 Power में ही देखने को मिला है। इस स्मार्टफोन में 10001mAh की दमदार बैटरी 80 वाट के अल्ट्रा चार्जिंग सपोर्ट के साथ दिया गया है। एक बार अगर आप इस स्मार्टफोन को फुल चार्ज कर लेते हैं तो काफी लंबे समय तक इसकी बैटरी चलेगी। ऑफिशियल रिपोर्ट के मुताबिक इस स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ 21 घंटा से भी अधिक है और चार्जिंग टाइम एक घंटा 20 मिनट है।
रैम और स्टोरेज
Realme P4 Power 5G स्मार्टफोन के तीन स्टोरेज वेरिएंट भारत में लॉन्च किए गए हैं जिसमें प्राइमरी वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लांच हुआ है। इसके अलावा 8GB RAM तथा 256GB स्टोरेज एवं 12GB रैम तथा 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट उपलब्ध है।
Realme P4 Power स्मार्टफोन की कीमत
8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ इस स्मार्टफोन की कीमत मात्र ₹25999 बता रहा है। स्टोरेज वेरिएंट के हिसाब से इस स्मार्टफोन की कीमत ऊपर जाती है। सबसे टॉप मॉडल की कीमत ₹30999 है जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलेगा।
सारांश : यदि आप स्मार्टफोन खरीदने के लिए सोच रहे हैं तो आप लोगों के लिए बहुत ही बढ़िया मौका है। Realme P4 Power स्मार्टफोन मिडिल बजट प्राइस में काफी अच्छा स्मार्टफोन है और इस स्मार्टफोन की कैमरा क्वालिटी भी काफी बेटर है। इस स्मार्टफोन के सारे फीचर्स के बारे में इस लेख में बताया गया है। इसलिए इस लेख को पड़ेगा और हमारे इस वेबसाइट के साथ जुड़े रहे।
इसे भी पढ़ें: सैमसंग के S सीरीज पर तमाचा, जल्द लांच हो रहा Xiaomi 17 Pro Max