चाइनीस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo के द्वारा लांच किए गए Oppo K14 5G स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की गई है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे बिग बचत सेल में यह स्मार्टफोन काफी सस्ते दामों में खरीदा जा सकता है। इस 5G स्मार्टफोन में 7000mAh की तगड़ी बैटरी दी गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर यह धमाकेदार सेल 1 सितंबर से 6 सितंबर के बीच आयोजित किया जा रहा है। इस बीच अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने के लिए सोच रहे हैं तो अप के इस फोन को एक बार जरूर देख लीजिएगा।
इस स्मार्टफोन में दमदार बैटरी के साथ-साथ IP69 रेटिंग भी दी गई है,यानी इस स्मार्टफोन को पानी में भिगो देने पर भी खराब नहीं होगा। ओप्पो के इस मॉडल को कंपनी के द्वारा भारत में साल के शुरुआत में ही पेश किया था लेकिन हाल ही में कंपनी ने इस मॉडल को आगे बढ़ते हुए Oppo K15 5G को घरेलू मार्केट में उतार दिया है।
Oppo K14 5G स्मार्टफोन की कीमत
Oppo K14 5G स्मार्टफोन को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किए गए हैं जिसमें बेस मॉडल 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज तथा इसका मिडिल मॉडल 6GB रैम और 256GB स्टोरेज तथा इसका सबसे बड़ा वाला मॉडल 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ लांच किया गया है। इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 25999 रुपया है, फ्लिपकार्ट पर इस स्मार्टफोन पर ₹2000 का बचत ऑफर दिया जा रहा है, यानी इस स्मार्टफोन को 23999 की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।
इतना ही नहीं इस के खरीदी करने पर ₹1200 तक के बैंक डिस्काउंट ऑफर भी दिया जा रहा है। इस तरह से Oppo K14 5G स्मार्टफोन के शुरुआती मॉडल मात्र 22799 के शुरुआती कीमत में मिल सकता है। इस स्मार्टफोन को तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जिसमें पहला कलर प्रिज्म व्हाइट, दूसरा प्रिज्म वायलेट और आइस ब्लू कलर दिया गया है।
Oppo K14 5G के स्पेसिफिकेशन
इस 5G स्मार्टफोन में 6.75 इंच का एचडी प्लस डिस्पले दिया गया है। फोन के डिस्पले रेजोल्यूशन की बात करें तो इसमें 1570 * 720 पिक्सल का स्क्रीन रेजोल्यूशन दिया गया है। इसका स्क्रीन 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट पर काम करने वाली दमदार ऑक्टापुर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही साथ आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन में 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज तक का मैक्सिमम सपोर्ट दिया गया है।
यदि आप इस स्मार्टफोन का रैम बढ़ाना चाहते हैं आप 16GB तक इस स्मार्टफोन में रैम एक्सपेंड करवा सकते हैं, वही स्टोरेज को भी माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं। अगर हम पावर की बात करें तो इस इस स्मार्टफोन की बैटरी बैकअप काफी अच्छी है, 7000mAh की दमदार बैटरी दी गई है और साथ में 45 वाट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। या फोन ip66, ip68 और ip69 रेटेड है जिसकी वजह से अगर यह पानी में गिर भी जाता है तो यह खराब नहीं होगा।

इस स्मार्टफोन को एंड्रॉयड v16 के ऑपरेटिंग सिस्टम पर बनाया गया है। इसके बैक साइड में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का है और एक सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है। वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए ड्यूल 5G सिम कार्ड, वाई-फाई और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
लॉन्च हुआ रंग बदलने वाला अनोखा Infinix Hot 70 Pro 5G स्मार्टफोन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000mAh बैटरी