HomeTechnologyPOCO M7 Pro Vs POCO X7 : कीमत, Processor, Display, Camera और...

POCO M7 Pro Vs POCO X7 : कीमत, Processor, Display, Camera और Battery में कौन बेहतर?

अगर आप ₹15,000 से ₹20,000 के बजट में नया 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो POCO M7 Pro 5G और POCO X7 5G दोनों अच्छे विकल्प हो सकते हैं। दोनों फोन में AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 50MP कैमरा और 5G कनेक्टिविटी मिलती है, लेकिन Processor, Display Resolution, Camera Setup और Build Quality में दोनों के बीच काफी अंतर है।

POCO X7 5G स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 अल्ट्रा चिपसेट दिया गया है जबकि POCO M7 Pro 5G स्मार्टफोन में मीडिया टेक डायमंसिटी 7025 अल्ट्रा का चिपसेट वाला ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। इन दोनों स्मार्टफोन में कई सामान्य भी है जैसे कि दोनों स्मार्टफोन एंड्राइड 14 के ऑपरेटिंग सिस्टम पर डिजाइन किया गया है। POCO M7 Pro को 20 दिसंबर 2024 को भारत में लॉन्च किया गया है जबकि पोको X7 5G स्मार्टफोन 17 जनवरी 2025 को लांच किया गया है।

इसलिए आइए जानते हैं POCO M7 Pro 5G vs POCO X7 5G में कौन सा फोन किस मामले में बेहतर है।

POCO M7 Pro 5G vs POCO X7 5G: Highlights

फीचर POCO M7 Pro 5G POCO X7 5G
भारत में कीमत ₹14,999 से शुरू ₹17,999 से शुरू
RAM/Storage 6GB + 128GB, 8GB + 256GB 8GB + 128GB, 8GB + 256GB
Processor MediaTek Dimensity 7025-Ultra MediaTek Dimensity 7300-Ultra
Processor Process 6nm 4nm
Display 6.67-inch AMOLED 6.67-inch 1.5K AMOLED Curved
Refresh Rate 120Hz 120Hz
Resolution 1080 × 2400 pixels 1220 × 2712 pixels
Rear Camera 50MP + 2MP 50MP + 8MP + 2MP
Main Camera Sony LYT-600, OIS Sony LYT-600, OIS
Front Camera 20MP 20MP
Battery 5,110mAh 5,500mAh
Charging 45W Fast Charging 45W Fast Charging
Operating System Android 14 + HyperOS Android 14 + HyperOS
Weight 190 ग्राम लगभग 185 ग्राम
Water/Dust Protection IP64 IP69
5G हाँ हाँ

POCO M7 Pro vs POCO X7: Price

इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो POCO M7 Pro 5G स्मार्टफोन थोड़ा सस्ता रेट में मिल रहा है। इसका बेस मॉडल 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ ₹14999 में और 8GB रैम तथा 256 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल ₹16999 में मिल रहा है वही पोको X7 5G स्मार्टफोन का बेस मॉडल की कीमत ₹17999 बताया जा रहा है। इस स्मार्टफोन का 8GB रैम और 128GB वाला मॉडल ₹17999 में और 8GB रैम तथा 256GB स्टोरेज वाला मॉडल ₹19999 में मिल रहा है। अगर हम प्राइस की कंपैरिजन करें तो यहां पर प्रिंस में POCO M7 Pro 5G स्मार्टफोन की जीत होती है। 

Winner: POCO M7 Pro 5G — अगर आपका बजट कम है।

किसका Processor ज्यादा Powerful?

POCO M7 Pro में MediaTek Dimensity 7025-Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm process पर आधारित है। यह रोजमर्रा के काम, सोशल मीडिया, वीडियो देखने और सामान्य gaming के लिए अच्छा प्रदर्शन देता है।

दूसरी तरफ POCO X7 में MediaTek Dimensity 7300-Ultra प्रोसेसर मिलता है, जो 4nm process पर आधारित है। यह ज्यादा efficient है और M7 Pro की तुलना में बेहतर performance और gaming experience देता है।

Winner: POCO X7 5G

Display: POCO M7 Pro vs POCO X7

दोनों फोन में 6.67-inch AMOLED display और 120Hz refresh rate मिलता है। लेकिन POCO X7 का Display ज्यादा बेहतर है। इसमें 1.5K resolution (1220 × 2712 pixels) वाला curved AMOLED display मिलता है। वहीं M7 Pro में FHD+ 1080 × 2400 pixels AMOLED display है। इसलिए movies, YouTube और gaming में POCO X7 का display ज्यादा sharp और premium दिखाई देता है।

Winner: POCO X7 5G

Camera: POCO M7 Pro vs POCO X7

दोनों smartphones में 50MP Sony LYT-600 main camera और OIS मिलता है। POCO M7 Pro में 50MP main camera के साथ 2MP secondary camera और 20MP selfie camera मिलता है। POCO X7 में 50MP main camera के साथ 8MP ultra-wide और 2MP camera दिया गया है, जबकि front में 20MP selfie camera मिलता है। इसलिए camera versatility के मामले में POCO X7 बेहतर है, खासकर ultra-wide photos के लिए।

Winner: POCO X7 5G

Battery: POCO M7 Pro vs POCO X7

अगर बैटरी की तुलना की जाए तो पोको X7 स्मार्टफोन की बैटरी ज्यादा है। आपको बता दें कि पोको m7 प्रो 5G स्मार्टफोन में मात्र 5110mAh की बैटरी दी गई है जबकि पोको X7 5G में 5500mAh की बैटरी दी गई है। दोनों स्मार्टफोन में चार्ज 45 वाट का दिया गया है। दोनों का चार्जिंग स्पीड समान है लेकिन पोको X7 5G स्मार्टफोन की बैट्री कैपेसिटी ज्यादा है, जिस कारण से पोको X7 बैटरी में जीत जाता है। 

Winner: POCO X7 5G

Weight और Design: OCO M7 Pro vs POCO X7

POCO M7 Pro का वजन 190 ग्राम है और इसकी thickness 7.99mm है। POCO X7 का design ज्यादा premium है और इसमें curved display मिलता है। साथ ही X7 को IP69 protection भी मिलता है, जो water और dust resistance के मामले में M7 Pro के IP64 rating से काफी बेहतर है।

Winner: POCO X7 5G

RAM और Storage : OCO M7 Pro vs POCO X7

POCO M7 Pro में 6GB + 128GB और 8GB + 256GB variants मिलते हैं। POCO X7 में 8GB + 128GB और 8GB + 256GB storage options उपलब्ध हैं। अगर आपको ज्यादा RAM और storage चाहिए, तो दोनों में 8GB + 256GB option मौजूद है।

Winner: Tie

Android Version और Software

POCO M7 Pro और POCO X7 दोनों Android 14 पर आधारित HyperOS के साथ लॉन्च हुए थे। POCO X7 के लिए कंपनी ने 3 साल के Android updates और 4 साल के security updates का वादा किया था।

POCO M7 Pro या POCO X7: कौन सा फोन खरीदें?

अगर आपका बजट ₹15,000–₹17,000 के आसपास है और आपको AMOLED display, 50MP OIS camera और अच्छी battery वाला 5G फोन चाहिए, तो POCO M7 Pro 5G ज्यादा value-for-money option है। लेकिन अगर आपका बजट करीब ₹18,000–₹20,000 है और आप बेहतर Processor, 1.5K curved AMOLED display, बड़ी battery, ultra-wide camera और बेहतर water protection चाहते हैं, तो POCO X7 5G ज्यादा बेहतर विकल्प है।

हमारा फैसला

Performance: POCO X7
Display: POCO X7
Camera: POCO X7
Battery: POCO X7
Charging: दोनों बराबर
Price/Value: POCO M7 Pro
Overall: POCO X7

अगर आपका बजट कम है तो POCO M7 Pro 5G चुनें, लेकिन थोड़े ज्यादा पैसे खर्च कर सकते हैं तो POCO X7 5G overall बेहतर smartphone है।

Oppo K14 5G स्मार्टफोन की कीमत में गिरावट, 7000mAh तगड़ी बैटरी

Verma
Vermahttp://ndtip.in
Verma एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें Education और Technology से जुड़ी खबरें लिखने का लगभग 3 वर्षों का अनुभव है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments