JEE Main 2026 का Provisional Answer Key जारी होने की तारीख घोषित, जाने Objections करने की आखिरी तिथि और स्टेप

JEE Main 2026 Provisional Answer Key : इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2026 में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए National Testing Agency की ओर से बहुत ही जरूरी अपडेट जारी किया है। जेईई मेंस 2026 के प्रोविजनल आंसर की 4 फरवरी 2026 को जारी किया जाएगा। NTA की ओर से मिली जानकारी के अनुसार प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख 5 फरवरी 2026 है। आपत्ति दर्ज करने के लिए स्टेप बाय स्टेप जानकारी भी साझा किया गया है, जिसका पूरा विवरण इस लेख में दिया गया है। पूरी जानकारी इस लेख के माध्यम से सभी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी पढ़ सकते हैं।

JEE Main 2026 Provisional Answer Key

जेईई मेंस 2026 की परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026 के बीच आयोजित किया गया था। इस परीक्षा की समाप्ति होने के बाद सभी जेईई मेंस 2026 प्रोविजनल आंसर की जारी होने की तिथि का इंतजार कर रहे थे, उनका इंतजार समाप्त हो चुका है। अब सभी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। इसके अलावा NTA ने प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को 4 फरवरी और 5 फरवरी 2026 समय दिया है। नीचे दिए गए स्टेप के अनुसार प्रोविजनल आंसर की को डाउनलोड कर सकते हैं और आंसर की पर ऑब्जेक्शन करने की भी प्रक्रिया नीचे बताई गई है।

इसे भी पढ़ें:RRB Group D में लागु होगा नॉर्मलाइजेशन, यहां जाने जरूरी अपडेट

JEE Main 2026 Provisional Answer Key डाउनलोड करने के लिए स्टेप

JEE Main 2026 Provisional Answer Key को डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें—

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ – jeemain.nta.nic.in
  2. होमपेज पर “JEE Main 2026 Provisional Answer Key” लिंक पर क्लिक करें
  3. Application Number और Password / DOB से लॉगिन करें
  4. लॉगिन के बाद स्क्रीन पर Answer Key PDF दिखाई देगी
  5. अपनी Shift और Question Paper Code चुनें
  6. Download / Save PDF पर क्लिक करें
  7. भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें (यदि चाहें)

Steps to Register Objections To The Answer Key (उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए चरण)

Answer Key पर आपत्ति दर्ज करने के स्टेप (Step by Step – Short List) नीचे दिए गए हैं:

  1. आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएँ
  2. “Answer Key Challenge / Objection” लिंक पर क्लिक करें
  3. Application Number और Password / DOB से लॉगिन करें
  4. अपनी Exam Shift और Question Paper चुनें
  5. जिस Question ID पर आपत्ति है, उसे सेलेक्ट करें
  6. Correct Answer Option चुनें
  7. Supporting Proof / Document (PDF/Image) अपलोड करें
  8. आपत्ति शुल्क (प्रति प्रश्न निर्धारित फीस) का भुगतान करें
  9. Submit बटन पर क्लिक करें
  10. Confirmation Page / Receipt डाउनलोड कर लें

इसे भी पढ़ें:SSC MTS Exam City Intimation Slip Link Active, 7948 पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थि अपना परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त करें

JEE Main 2026 महत्वपूर्ण तिथियां

Notification Date 31 अक्टूबर 2025
Application Start From 31 अक्टूबर 2025
Application Last Date 27 नवंबर 2025
Application Correction Date 1 से 2 दिसंबर 2025
Exam Date 21 से 29 जनवरी 2026
Exam City Details Available 8 जनवरी 2026
Admit Card Available 17 जनवरी 2026
Provisional Answer Key Available 4 फरवरी 2026
Result Release Date 12 फरवरी 2026

सारांश: NTA ने JEE MAIN 2026 प्रोविजनल आंसर की जारी होने की तिथि के बारे में जानकारी दे दिया है। नोटिस के अनुसार 4 फरवरी 2026 को प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दिया जाएगा। इस उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तारीख 5 फरवरी 2026 है और JEE Main 2026 रिजल्ट की घोषणा 12 फरवरी 2026 तक हो सकता है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशल अपडेट पढ़ें। 

इसे भी पढ़ें:JEE Main Exam City Intimation Slip 2026 को लेकर बड़ी खबर, परीक्षा शहर की जानकारी जल्द मिलेगी

Leave a Comment