Bihar Police Sub-Inspector 1799 पोस्ट के लिए आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा को रद्द कर दिया गया है बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) के द्वारा हाल ही में इससे जुड़ी नोटिस ऑफिशल वेबसाइट पर जारी किया गया है। अब इसका री एग्जाम होने वाला है। Bihar Police Sub-Inspector के प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 18 से 20 जनवरी 2026 तक किया गया था। इस परीक्षा को दो पालियों में हर दिन आयोजित किया गया। प्रारंभिक परीक्षा में आए स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया था। इसके बाद 27 मई 2026 के दिन दो शिफ्ट में बिहार दरोगा के मुख्य परीक्षा ली गई थी।
परीक्षा में हुई बड़ी धांधली
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का आरोप है कि इस परीक्षा में बड़े स्तर पर धांधली हुई है। परीक्षा वाले दिन ही यानी 27 may को ही रामपुर थाने में सॉल्वर्स सिंडिकेट पर FIR भी दर्ज किया गया था। इसके अलावा पूर्णिया तथा अन्य कई जगह से जुड़ा कैसे दर्ज किया गया है। इसके अलावा अभ्यर्थियों का आरोप है कि पूरे सोशल मीडिया पर क्वेश्चन पेपर, ओएमआर शीट भी वायरल हुआ था।

वायरल हो रहे क्वेश्चन पेपर और ओएमआर शीट से जुड़े सबूत और तस्वीरों को EOU और आयोग को भेजा गया था। इन्हीं सब गड़बड़ियों को देखते हुए बिहार दरोगा परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी परीक्षा को रद्द करने की मांग करने लगे जिसको देखते हुए आयोग ने बड़ा फैसला लिया। हालांकि नोटिस में पेपर रद्द करने का कोई कारण का जानकारी सामने नहीं आया है।
बिहार दरोगा मेंस का री-एग्जाम होगा
अब Bihar Police Sub-Inspector के परीक्षा कैंसिल होने के बाद अभ्यर्थियों को दोबारा मुख्य परीक्षा में बैठने का अवसर दिया जाएगा। हालांकि आयोग ने अभी बिहार दरोगा के मुख्य परीक्षा के री एग्जाम डेट का जिक्र नोटिस में नहीं किया है लेकिन कहा गया है कि री-एग्जाम की घोषणा जल्द ही ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से होने वाली है। जितने भी अभ्यर्थी मांस के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं अब फिर से मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुड़ जाए आयोग की ओर से इसकी अपडेट भी जल्दी ही जारी कर दी जाएगी।
प्रेलिम्स परीक्षा में भी हुई गड़बड़ी
कुछ अभ्यर्थियों का यह भी आरोप है कि न केवल मुख्य परीक्षा में धांधली हुई है बल्कि प्रेलिम्स परीक्षा के क्वेश्चन पेपर और आंसर की भी वायरल हुए हैं। इसका सबूत अभ्यर्थियों ने आयोग को सौंप दिया है हालांकि इस पर आयोग ने अभी किसी भी प्रकार के निर्णय नहीं लिया है। आयोग इसकी जांच करने के बाद अपना निर्णय सभी अभ्यर्थियों के समक्ष रखेगा। प्रीलिम्स परीक्षा को भी रद्द करने को लेकर पटना में आंदोलन हो रहे हैं। आयोग की ओर से प्रेलिम्स परीक्षा को रद्द करने को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आया है।
Bihar Police Recruitment : बिहार पुलिस में 22,000 पदों पर नई भर्ती जल्द, संभावि तिथि और योग्यता जाने
अगर बिहार दरोगा (Bihar Police Sub-Inspector) के 1799 पदों पर आयोजित किए गए प्रेलिम्स परीक्षा को रद्द कर दिया जाता है तो फिर जो अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए हैं वह भी इसका विरोध करने के लिए उतर जाएंगे। अब निर्णय आयोग के हाथ में है। अगर प्रेलिम्स परीक्षा को रद्द करने को लेकर कोई खबर आती है तो हम आप लोगों को इस वेबसाइट के माध्यम से अपडेट जरूर देंगे आप हमारे साथ जुड़े रहें।
जानकारी के लिए आपको बता दे बिहार दरोगा के मुख्य परीक्षा दो पेपर में आयोजित किया जाएगा। इसमें पहला पेपर 200 नंबर की होगी जो सामान हिंदी का होगा इसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे जिसमें 30% अंक हासिल करना जरूरी है। वहीं अन्य पेपर समान ज्ञान, समान विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास और भारतीय भूगोल इसके अलावे गणित एवं मानसिक योग्यता से कुल 100 सवाल आएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी और दोनों चरणों की परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगा।