Home Technology जल्द लांच होने जा रहा OPPO का 12GB रैम, दमदार प्रोसेसर और...

जल्द लांच होने जा रहा OPPO का 12GB रैम, दमदार प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले वाला OPPO K15 Pro 5G स्मार्टफोन

0
25

OPPO K15 Pro Launch Date In India : ओप्पो स्मार्टफोन निर्माता कंपनी की ओर से OPPO K15 Pro 5G स्मार्टफोन के भारत में लांच होने की खबर सुनने को मिल रही है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 1 अप्रैल 2026 को चीन के बाजार में लॉन्च कर दिया है अब इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की प्लानिंग चल रही है। ओप्पो का यह 5G स्मार्टफोन 6.59 इंच के एम्युलेट डिस्प्ले के साथ लाया जा रहा है जो 144Hz के रिफ्रेश रेट पर काम करेगा। इसके अलावा इसमें 12GB रैम और मीडिया टेक डायमंड सिटी 8500 का चिपसेट वाला दमदार प्रोसेसर, 7500mAh की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन की पूरी जानकारी और अपडेट नीचे दी गई है। 

OPPO K15 Pro Launch Date In India: जल्द ही लॉन्च होने की संभावना

OPPO K15 Pro 5G स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में जल्द ही लॉन्च किए जाने की संभावना है। कंपनी ने अभी इस स्मार्टफोन के लांच होने को लेकर कंफर्म डेट की जानकारी नहीं दी है। लांच होने के बाद इस स्मार्टफोन के सटीक कीमत की जानकारी मिलेगी। चीन में इस स्मार्टफोन के लांच होने के बाद ऐसा बताया जा रहा है कि इसकी अनुमानित कीमत 40590 रुपए तक पहुंच सकती है।

इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा 10x तक के डिजिटल जूम के साथ दिया गया है। वही 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा भी इस स्मार्टफोन के रियर कैमरे सेटअप का हिस्सा है। इस कैमरे से 4K में 30fps या 60fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग किया जा सकता है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का स्क्रीन प्लस के साथ उपलब्ध है।

इस ए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 का चिपसेट के साथ दमदार ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 3.4 जीएचजेड के प्राइमरी क्लॉक स्पीड एवं 3.2 जीएचजेड सेकेंडरी क्लॉक स्पीड तथा 2.2 जीएचजेड के क्लॉक स्पीड के साथ काम करता है। जो लोग वीडियो गेम खेलना पसंद करते हैं या फिर वह वीडियो एडिटिंग, अपने स्मार्टफोन से ही करना चाहते हैं तो उनके लिए यह काफी अच्छा है। इसकी परफॉर्मेंस काफी तगड़ी होने वाली है।

इस स्मार्टफोन की बैटरी की बात करें तो कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 7500mah की दमदार बैटरी उपलब्ध कराई है और 80 वाट का क्विक चार्जिंग सपोर्ट भी उपलब्ध कराया है। रैम और स्टोरेज की अगर बात की जाए तो इस स्मार्टफोन का प्राइमरी वेरिएंट 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लांच किया जा सकता है।

बाकी इस स्मार्टफोन का वजन 200 ग्राम के आसपास होगा और इसे एंड्रॉयड V16 के ऑपरेटिंग सिस्टम पर डिजाइन किया गया है। डिस्पले टाइप में OLED देखने को मिलेगा और इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1256 * 2760 पिक्सल होगा। जल्द ही कंपनी के द्वारा OPPO K15 Pro 5G स्मार्टफोन के लांच होने की कंफर्म डेट की घोषणा करेगी, तब तक के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहें।

15 सितंबर को लॉन्च हो रहा Redmi Note 17 Pro 5G स्मार्टफोन, 8340mAh की सिलिकॉन कार्बन की दमदार बैटरी और 6.83 इंच का बड़ा डिस्प्ले