स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग की ओर से Samsung Galaxy A18 4G स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को ग्लोबल बाजार में 15 सितंबर 2026 को पेश किया गया है। हालांकि आपको बता दे की फ्रांस नॉर्वे और स्वीडन जैसे देशों में इसकी बिक्री 18 सितंबर 2026 से शुरू कर दी गई है लेकिन अभी भारत में लॉन्च को लेकर सटीक जानकारी सुनने को नहीं मिला है। कंपनी की ओर से भारत में Samsung Galaxy A18 4G स्मार्टफोन के लांच होने को लेकर जल्द ही जानकारियां सामने आएगी। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच डिस्प्ले, 4GB रैम, 50 मेगापिक्सल कैमरा और 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है।
Samsung Galaxy A18 4G स्मार्टफोन
इस स्मार्टफोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन कि अगर बात की जाए तो इस स्मार्टफोन को एंड्रॉयड के सबसे लेटेस्ट एंड्राइड v17 पर डिजाइन किया गया है। इसमें मीडियाटेक हेलिओ g99 का ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगाया गया है जो 2.4 जीएचजेड की प्राइमरी क्लॉक स्पीड एवं 2 जीएचजेड के सेकेंडरी क्लॉक स्पीड के साथ काम करता है। इस स्मार्टफोन में 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ बेस मॉडल लॉन्च किया गया है। फोन की इंटरनल स्टोरेज माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
कंपनी ने इस स्मार्टफोन में सुपर अमोलेड डिस्पले दिया है जिसका स्क्रीन साइज 6.7 इंच और स्क्रीन रेजोल्यूशन 1080 * 1340 पिक्सल है और इसकी पिक्सल डेंसिटी 385ppi है। सैमसंग के लगभग सभी स्मार्टफोन में डिस्प्ले काफी खूबसूरत देखने को मिलता है क्योंकि सैमसंग डिस्प्ले के लिए पूरे वर्ल्ड में फेमस है। यहां तक की एप्पल के द्वारा लांच होने वाले आईफोन में भी सैमसंग का डिस्प्ले का उसे किया जाता है।

इसमें 5000mAh की बैटरी और 25 वाट का चार्ज दिया गया है। वहीं अगर हम इस स्मार्टफोन के कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल + 5 मेगापिक्सल + 2 मेगापिक्सल का कैमरा मिल जाता है और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाता है जो सेल्फी फोटो और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में ब्लूटूथ, वाई-फाई 5, यूएसबी टाइप C, फिंगरप्रिंट सेंसर तथा अन्य महत्वपूर्ण फीचर इंक्लूड किए गए हैं।
Samsung Galaxy A18 4G स्मार्टफोन की कीमत
Samsung Galaxy A18 4G स्मार्टफोन की कीमत ग्लोबल मार्केट में लगभग ₹30999 बताया जा रहा है। भारत में अभी इस स्मार्टफोन की कीमत की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह लगभग ₹14999 से ₹20000 रुपए के बीच इसकी कीमत रह सकती है। यह तीन कलर वेरिएंट ब्लैक ग्रे और लाइट ब्लू में उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy A18 4G स्मार्टफ़ोन की कमियां
आपको जानकारी के लिए बता दे सैमसंग के द्वारा लांच किया जा रहा सैमसंग गैलेक्सी a18 4G सपोर्ट करता है और भारत में फिलहाल अभी 5G रनिंग में इसलिए अगर आप 5G स्मार्टफोन खरीदने के लिए सोचते हैं तो आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। हमारी पर्सनल राय है कि अभी के समय में भारत में 5G स्मार्टफोन रखना बेटर रहेगा। बाकी ग्राहक अपने जरूरत के हिसाब से इस स्मार्टफोन की ओर देख सकता है। नए स्मार्टफोन के लांच होने तथा उसके फीचर और स्पेसिफिकेशन को लेकर नई अपडेट प्राप्त करने के लिए हमारे इस वेबसाइट ndtip.in के साथ जुड़े रहें।