SSC GD कांस्टेबल की भर्तियां प्रत्येक साल भारी संख्या में आती है। चयन प्रक्रिया के मुताबिक पहले CBT का आयोजन किया जाता है। इसमें सामान्य ज्ञान (GK) से 20 प्रश्न पूछे जाते हैं। इन प्रश्नों की तैयारी के लिए इस पेज में “SSC GD GK Important Question In Hindi” दिए गए हैं।
SSC GD GK Important Question In Hindi
सभी प्रश्नों का उत्तर Detailed Explanations के साथ देखने को मिलेगा जिससे उम्मीदवारों को समझने में आसानी होगी। GD परीक्षा की संपूर्ण तैयारी के लिए हमारे वेबसाइट NDTIP के साथ जरूर जुड़ रहे हैं। ऑनलाइन मॉक टेस्ट, चैप्टर वाइज स्टडी मैटेरियल के साथ-साथ लेटेस्ट अपडेट की जानकारी भी आपको इस पोर्टल पर मिलेगा।
SSC GD GK Important Question In Hindi Question 1:
1. निम्नलिखित में से कौन दिल्ली सल्तनत के दौरान गुप्तचर विभाग का प्रमुख था ?
(a) वकील-ए-दर
(b) बरीद-ए-मुमालिक
(c) दीवान-ए-अमीरकोही
(d) अमीर-ए-दाद
View Answer & Explanation
Ans. (b) बरीद-ए-मुमालिक
- गुप्तचर विभाग का प्रमुख : बरीद-ए-मुमालिक
- दीवान-ए-इंशाः शाही पत्राचार / शाही सचिवालय से संबंधित।
- वकील-ए-दरः राजा के घरेलू तथा व्यक्तिगत कार्यों का प्रमुख ।
- दीवान-ए-अमीरकोही : कृषि से संबंधित विभाग ।
- अमीर-ए-दादः सुल्तान की अनुपस्थिति में मजलिस की अध्यक्षता ।
SSC GD GK Important Question In Hindi Question 2:
2. जफर खाँ दिल्ली सल्तनत के निम्नलिखित में से किस शासक का प्रसिद्ध सेनापति था ?
(a) इल्तुतमिश
(b) बलबन
(c) अलाउद्दीन खिलजी
(d) मुहम्मद-बिन-तुगलक
View Answer & Explanation
Ans. (c) अलाउद्दीन खिलजी
- जफर खाँ दिल्ली सल्तनत के शासक अलाउद्दीन खिलजी का सेनापति था ।
- जफर खाँ मंगोलों के विरूद्ध लड़ते हुए मारा गया था।
- अलाउद्दीन खिलजी के शासनकाल के दौरान उसके साम्राज्य पर मंगोलों ने अनेक बार आक्रमण किया था ।
SSC GD GK Important Question In Hindi Question 3:
3. मध्यकालीन भारत के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा आकार की दृष्टि से आरोही क्रम में सही अनुक्रम है ?
(a) परगना – सूबा_सरकार
(b) परगना – सरकार – सूबा
(c) सरकार- परगना -सूबा
(d) सूबा सरकार – परगना
View Answer & Explanation
Ans. (b) परगना-सरकार-सूबा
मध्यकालीन भारत के संदर्भ में: संपूर्ण साम्राज्य सूबा (प्रांत) में विभाजित था। प्रत्येक सूबे को अनेक इकाईयों में विभाजित किया गया था। इन इकाईयों को ‘सरकार’ कहते थे । प्रत्येक सरकार को परगना में विभाजित किया गया / था। परगनों के अंतर्गत ग्राम होते थे ।
अतः परगना-सरकार-सूबा सही अनुक्रम है।
SSC GD GK Important Question In Hindi Question 4:
4. जौनपुर शहर किसकी स्मृति में बसाया गया था?
(a) फिरोजशाह तुगलक
(b) गयासुद्दीन तुगलक
(c) अकबर
(d) मुहम्मद-बिन-तुगलक
View Answer & Explanation
Ans. (d) मुहम्मद-बिन-तुगलक
- जौनपुर शहर मुहम्मद-बिन- तुगलक (जौना खाँ) की स्मृति में बसाया गया था।
- फिरोजशाह तुगलक ने जौनपुर नामक शहर की स्थापना की थी।
- फिरोजशाह तुगलक द्वारा बसाए गए अन्य शहर: फिरोजपुर, फतेहाबाद, फिरोजाबाद तथा हिसार आदि ।
SSC GD GK Important Question In Hindi Question 5:
5. निम्नलिखित में से कौन-सा मोरक्को यात्री मुहम्मद-बिन-तुगलक के शासनकाल के दौरान भारत आया था?
(a) सुलेमान अल-ताजिर
(b) अब्द-अल- रज्जाक
(e) अल-मसूदी
(d) इब्नबतूता
View Answer & Explanation
Ans. (d) इब्नबतूता
- इब्नबतूताः प्रसिद्ध अफ्रीकी यात्री (मोरक्को देशसे संबंधित )
- इब्नबतूता वर्ष 1333 ई. में भारत आया था।
- मुहम्मद बिन तुगलक ने इब्नबतूता को दिल्ली का काजी नियुक्त किया था ।
- इब्नबतूता ने अपनी पुस्तक ‘किताब – उल – रेहला’ में मुहम्मद-बिन-तुगलक के समय की घटनाओं का वर्णन किया है।
SSC GD GK Important Question In Hindi Question 6:
6. मुहम्मद-बिन-तुगलक अपने साम्राज्य की राजधानी दिल्ली से कहाँ ले गया था?
(a) लाहौर
(b) कन्नौज
(c) कालिंजर
(d) दौलताबाद
View Answer & Explanation
Ans. (d) दौलताबाद
- मुहम्मद बिन तुगलक के शासनकाल की अवधि: (1325-1351 )
- मुहम्मद बिन तुगलक द्वारा किए गए अन्य महत्वपूर्ण कार्य निम्नलिखित है:
1. राजधानी दिल्ली से देवगिरी (दौलताबाद) स्थानान्तरित ।
2. दोआब में कर वृद्धि ।
3. खुरासान एवं कराचिल अभियान ।
SSC GD GK Important Question In Hindi Question 7:
7. ‘तारीख-ए-फिरोज़शाही’ के लेखक कौन है?
(a) अमीर खुसरों
(b) अलबरूनी
(c) इब्नबतूता
(d) जियाउद्दीन बरनी
View Answer & Explanation
Ans. (d) जियाउद्दीन बरनी
| प्रमुख पुस्तक |
लेखक |
| तारीख-ए-फिरोज़शाही |
जियाउद्दीन बरनी |
| किताब-उल-हिंद |
अलबरूनी |
| किताब-उल- रेहला |
इब्नबतूता |
| खजायन-उल-फुतूह |
अमीर खुसरों |
SSC GD GK Important Question In Hindi Question 8:
8. ब्राह्मणों पर जजिया कर सर्वप्रथम किसने लगाया था?
(a) मुहम्मद-बिन-तुगलक
(b) अलाउद्दीन खिलजी
(c) फिरोजशाह तुगलक
(d) गयासुद्दीन तुगलक
View Answer & Explanation
Ans. (c) फिरोजशाह तुगलक
- ब्राह्मणों पर जजिया कर लगाने वाला प्रथम मुस्लिम शासक : फिरोजशाह तुगलक
- फिरोजशाह तुगलक ने अपने शासनकाल में निम्न चार प्रकार के करों को जारी रखा था :
1. जजिया कर
2. जकात (दान से संबंधित)
3. खराज (भूमि से संबंधित )
4. खुम्स (युद्ध से संबंधित)
SSC GD GK Important Question In Hindi Question 9:
9. कुतुबमीनार की 5वीं मंजिल का निर्माण किसने करवाया था ?
(a) हुमायूँ
(b) अलाउद्दीन खिलजी
(c) फिरोजशाह तुगलक
(d) इल्तुतमिश
View Answer & Explanation
Ans. (c) फिरोजशाह तुगलक
- कुतुबमीनार की 5वीं मंजिल का निर्माण फिरोजशाह तुगलक ने करवाया था।
- फिरोजशाह तुगलक द्वारा निर्मित अन्य महत्वपूर्ण इमारतें / स्मारक:
1. कुश्क- ए- शिकार महल (दिल्ली)
2. गुजरी महल, हिसार (हरियाणा)
3. हिसार-ए-फिरोजा, हिसार (हरियाणा)
SSC GD GK Important Question In Hindi Question 10:
10. तैमूर के आक्रमण के समय दिल्ली का सुल्तान कौन था ?
(a) फिरोजशाह तुगलक
(b) खिज्र खाँ
(c) नासिरूद्दीन महमूद
(d) बहलोल लोदी
View Answer & Explanation
Ans. (c) नासिरूद्दीन महमूद
- वर्ष 1398 ई. में दिल्ली पर तैमूर के आक्रमण के समय दिल्ली का सुल्तान नासिरूद्दीन महमूद था। तैमूर द्वारा किए गए इस आक्रमण के फलस्वरूप तुगलक वंश नष्ट हो गया था ।
SSC GD GK Important Question In Hindi Question 11:
11. फारसी दूत अब्दुर्रज़्ज़ाक किसके शासनकाल में विजयनगर आया था?
(a) देवराय द्वितीय
(b) देवराय प्रथम
(c) बुक्का प्रथम
(d) हरिहर द्वितीय
View Answer & Explanation
Ans. (a) देवराय द्वितीय
- फारसी दूत अब्दुर्रज़्ज़ाक देवराय द्वितीय के शासनकाल में विजयनगर आया था।
- फारसी दूत अब्दुर्रज़्ज़ाक विजयनगर साम्राज्य की गणना विश्व के सर्वाधिक भव्य, सुंदर नगरों में करता था।
- देवराय द्वितीय संगम वंश का सबसे महान शासक था।
SSC GD GK Important Question In Hindi Question 12:
12. कृष्णदेव राय ने तेलुगू में
पर एक कृति की रचना की, जिसे आमुक्तमाल्यद के नाम से जाना जाता है?
(a) संगीत
(b) शासन – कला
(c) नृत्य
(d) औषधि
View Answer & Explanation
Ans. (b) शासन – कला
आमुक्तमाल्यदः कृष्णदेव राय द्वारा ( तेलुगू भाषा में) रचित।
आमुक्तमाल्यदः कौटिल्य द्वारा रचित अर्थशास्त्र के समान राजव्यवस्था ( शासन – कला) पर आधारित ।
SSC GD GK Important Question In Hindi Question 13:
13. कृष्णदेव राय के दरबार में ‘अष्टदिग्गज’ कौन थे?
(a) आठ महान सेनापति
(b) आठ परामर्शदाता
(c) आठ तेलुगू कवि
(d) आठ मंत्री
View Answer & Explanation
Ans. (c) आठ तेलुगू कवि
- कृष्णदेव राय के दरबार में ‘अष्टदिग्गज’ आठ तेलुगू कवि थे।
- अष्टदिग्गज (आठ तेलुगू कवियों) में पेड्डाना प्रमुख थे।
- कृष्णदेव राय के शासनकाल को तेलुगू साहित्य का स्वर्ण युग कहा जाता है।
SSC GD GK Important Question In Hindi Question 14:
14 सिकंदर लोदी ने निम्नलिखित में से किस वर्ष आगरा की स्थापना की थी?
(a) 1499
(b) 1504
(c) 1508
(d) 1506
View Answer & Explanation
Ans. (b) 1504
- सिकंदर लोदी द्वारा आगरा की स्थापना वर्ष 1504 ई. में यमुना नदी के समीप की गई थी।
- वर्ष 1506 ई. में सिकंदर लोदी ने आगरा को अपने साम्राज्य की राजधानी बनाया।
- आगरा को राजधानी बनाने का उद्देश्य: दोआब पर नियंत्रण रखना तथा राजपूतों द्वारा दिल्ली की ओर बढ़ने के प्रयास को विफल बनाना।
SSC GD GK Important Question In Hindi Question 15:
15. दिल्ली में स्थित हुमायूँ का मकबरा द्वारा बनवाया गया है?
(a) हमीदा बेगम
(b) बेगा बेगम
(c) महम बेगम
(d) गुलबदन बेगम
View Answer & Explanation
Ans. (a) हमीदा बेगम
- हुमायूँ का मकबरा दिल्ली में स्थित है।
- हुमायूँ का मकबरा, हुमायूँ की पत्नी हमीदा बानो बेगम ने बनवाया था।
- हुमायूँ की मृत्यु वर्ष 1556 ई. में ‘दीनपनाह’ के पुस्तकालय की सीढ़ियों से गिरकर हो गई थी।
- हुमायूँ की कब्र का वास्तुकार मिर्ज़ा ग्यास बेग था।
SSC GD GK Important Question In Hindi Question 16:
16. निम्नलिखित में से किस मध्यकालीन शासक ने अपना ध्यान यात्रियों की सुविधा के लिए सराएँ के निर्माण पर केंद्रित किया?
(a) शेरशाह सूरी
(b) बाबर
(c) अकबर
(d) हुमायूँ
View Answer & Explanation
Ans. (a ) शेरशाह सूरी
- शेरशाह ने अपने शासनकाल में अनेक सड़कों का निर्माण तथा उनकी मरम्मत तथा इन सड़कों के किनारे लगभग 1700 सरायों का निर्माण कराया।
- सराय की देखभाल हेतु ‘शिकदार’ की नियुक्ति की गई।
- शेरशाह द्वारा निर्मित कराई गई सड़कों को ‘जी.टी. रोड’ के नाम से जाना जाता है।
SSC GD GK Important Question In Hindi Question 17:
17. ‘इबादत खाने’ की स्थापना का श्रेय निम्न में से किसको जाता है?
(a) शाहजहाँ
(b) औरंगजेब
(c) जहाँगीर
(d) अकबर
View Answer & Explanation
Ans. (d) अकबर
- अकबर द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्य: दास प्रथा पर रोक (1562 ई.)
- तीर्थ यात्रा कर समाप्त (1563 ई.)
- जजिया कर समाप्त (1564 ई.)
- इबादत खाने की स्थापना ( 1575 ई.)
- महजर की घोषणा (1579 ई.)
- ‘दीन-ए-इलाही’ धर्म की स्थापना ( 1582 ई.)
SSC GD GK Important Question In Hindi Question 18:
18. ‘तुजुक ए जहाँगीरी ‘ मूल रूप से निम्नलिखित में से किस भाषा में लिखी गई थी ?
(a) फारसी
(b) पाली
(c) संस्कृत
(d) अरबी
View Answer & Explanation
Ans. (a) फारसी
‘तुजुक ए-जहाँगीरी’ का अन्य नाम: जहाँगीरनामा
तुजुक -ए-जहाँगीरी फारसी भाषा में रचित जहाँगीर की आत्मकथा है।
मुगलकाल से संबंधित अन्य प्रमुख पुस्तकें तथा उनके लेखक:
| प्रमुख पुस्तक (भाषा) |
लेखक |
| तुजुक -ए-बाबरी (तुर्की) |
बाबर |
| हुमायूँनामा (फारसी) |
गुलबदन बेगम |
| शाहजहाँनामा (फारसी) |
इनायत खाँ |
SSC GD GK Important Question In Hindi Question 19:
19. अलंकरण की कला, जिसे पिएट्रा ड्यूरा (पित्रादूरा) कहा जाता है, किसके शासनकाल में लोकप्रिय हुई?
(a) अकबर
(b) शाहजहाँ
(c) जहाँगीर
(d) शेरशाह सूरी
View Answer & Explanation
Ans. (b) शाहजहाँ
- शाहजहाँ के शासनकाल की अवधिः (1627-1658 ई.)
- शाहजहाँ के शासनकाल को ‘मुगल वास्तुकला या स्थापत्यकला का स्वर्ण युग’ की संज्ञा दी गई।
पिएट्रा ड्यूरा (पित्रादूरा) तकनीक:
- यह ‘इतालवी भाषा’ का शब्द है तथा इसका अर्थ ‘कठोर पत्थर’
- पिएट्रा ड्यूरा (पित्रादूरा) तकनीक कीमती पत्थरों पर जड़ाई के कार्य से संबंधित थी ।
- एत्मादुद्दौला के मकबरे में सर्वप्रथम पिएट्रा ड्यूरा (पित्रादूरा) तकनीक का प्रयोग हुआ था।
SSC GD GK Important Question In Hindi Question 20:
20. निम्न में से किस मुगल सम्राट को ‘शाह-ए-बेखबर’ के उपनाम से जाना जाता था?
(a) बहादुरशाह प्रथम
(b) जहाँदार शाह
(c) अकबर द्वितीय
(d) मुहम्मद शाह
View Answer & Explanation
Ans. (a) बहादुरशाह प्रथम
- 7 बहादुरशाह प्रथम के शासनकाल की अवधि: (1707-1712 )
- बहादुरशाह प्रथम को उसकी शासकीय क्षमता में अभिरुचि न होने के कारण ‘शाह-ए-बेखबर के उपनाम से जाना जाता था । ।
- जहाँदार शाह को ‘लंपट मूर्ख’ के उपनाम से जाना जाता था।
- अकबर द्वितीय ने राममोहन राय को ‘राजा’ की उपाधि प्रदान की थी।
SSC GD GK Important Question In Hindi के महत्व
- SSC GD GK Important Question In Hindi उम्मीदवारों को परीक्षा के पैटर्न और पूछे जाने वाले प्रश्नों की सही समझ देता है।
- महत्वपूर्ण GK प्रश्नों की तैयारी करने से परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने की संभावना बढ़ जाती है।
- ये प्रश्न उम्मीदवारों की Current Affairs, History, Geography, Polity और Science जैसी विषयों पर पकड़ मजबूत करते हैं।
- नियमित रूप से महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास करने से Speed और Accuracy दोनों में सुधार होता है।
- परीक्षा से पहले Important Questions पढ़ने से Revision जल्दी और आसान हो जाता है।
- SSC GD परीक्षा में बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्नों की तैयारी से Confidence Level बढ़ता है।
- हिंदी में GK Questions पढ़ने से हिंदी माध्यम के छात्रों को विषय समझने में अधिक सुविधा मिलती है।
- Important GK Questions उम्मीदवारों को कम समय में Smart Preparation करने में मदद करते हैं।
SSC GD Ka GK Question Answer FAQ’s
SSC GD GK Important Questions क्यों पढ़ें?
+
परीक्षा में अच्छे अंक लाने और तैयारी मजबूत करने के लिए।
SSC GD GK में कौन-कौन से विषय आते हैं?
+
History, Geography, Polity, Science और Current Affairs।
क्या SSC GD GK Questions हिंदी में उपलब्ध हैं?
+
हाँ, हिंदी माध्यम के छात्रों के लिए आसानी से उपलब्ध हैं।
क्या Important Questions से परीक्षा में मदद मिलती है?
+
हाँ, इससे बार-बार पूछे जाने वाले प्रश्नों की तैयारी हो जाती है।
SSC GD GK की तैयारी कैसे करें?
+
रोजाना Important Questions और Mock Test का अभ्यास करें।