SSC GD GK Questions With Answers – GD कांस्टेबल परीक्षा के लिए 20 महत्वपूर्ण प्रश्न

0
11
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

SSC GD GK Questions With Answers: SSC GD कांस्टेबल परीक्षा के लिए 20 महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान (GK) जो परीक्षा में पूछे गए हैं। यह सभी प्रश्न परीक्षा के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण है। यदि आप भी  परीक्षा (SSC GD कांस्टेबल) की तैयारी कर रहे हैं तो यहां पर दिए गए सभी प्रश्नों को जरूर पढ़ें। इस पेज में दिए गए प्रत्येक प्रश्न आपके परीक्षा में पूछे जा सकते हैं।

SSC GD GK Questions And answers

इस पेज में दिए गए सभी प्रश्नों के उत्तर एक्सप्लेनेशन के साथ दी गई है जिससे आपको समझने में मदद मिलेगी। सामान्य ज्ञान से कुल 20 प्रश्न परीक्षा में पूछे जाते हैं। तैयारी को बेहतर बनाने के लिए हमारे NDTIP के साथ जुड़े रहे।

SSC GD GK Questions With Answers Question 1:

1. दिल्ली के प्रसिद्ध लौह स्तंभ का निर्माण किस वंश के शासक ने करवाया था ?

(a) गुप्त
(b) पल्लव
(c) मौर्य
(d) पुष्यभूति

View Answer & Explanation

Ans. (a) गुप्त

  • गुप्त वंश के महान शासक चंद्रगुप्त द्वितीय ने महरौली (दिल्ली) में स्थित ‘लौह स्तंभ’ का निर्माण करवाया था।

SSC GD GK Questions With Answers Question 2:

2. निम्नलिखित में से किस विश्वविद्यालय की स्थापना पाल शासकों ने की थी ?

(a) नालंदा
(b) विक्रमशिला
(c) तक्षशिला
(d) वल्लभी

View Answer & Explanation

Ans. (b) विक्रमशिला

  • विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना पाल वंश के शासक धर्मपाल ने की थी। यह विश्वविद्यालय बिहार के भागलपुर में स्थापित किया गया था।

SSC GD GK Questions With Answers Question 3:

3. प्राचीन हड़प्पा शहर किस नदी के वर्तमान में सूखे मार्ग के तट पर बसाया गया था ?

SSC GD 22 Feb. 2024 Shift I

(a) कोसी
(b) यमुना
(c) रावी
(d) गंडक

View Answer & Explanation

Ans. (c) रावी

अन्य प्रमुख सैंधव स्थल एवं इनके समीप

स्थित नदी:
मोहनजोदड़ो सिंधु
आलमगीरपुर हिंडन
कालीबंगा घग्घर
लोथल भोगवा
चन्हूदड़ों सिंधु
रोपड़ सतलज
सुत्कागेंडोर दाश्क

SSC GD GK Questions With Answers Question 4:

4. पुरापाषाण काल का विस्तार 2 मिलियन वर्ष पूर्व से लेकर लगभग 12,000 वर्ष पूर्व तक है। समय की इस लंबी अवधि को आरंभिक, मध्य और उत्तर पुरापाषाण काल में विभाजित किया गया है। समय की यह लंबी अवधि, मानव इतिहास का प्रतिशत कवर करती है।

(a) 89
(b) 99
(c) 79
(d) 59

View Answer & Explanation

Ans. (b) 99

  • इतिहासकारों ने भारतीय पाषाणकालीन संस्कृति को तीन कालों में विभक्त किया है-

1. पुरापाषाण काल
2. मध्यपाषाण काल
3. नवपाषाण काल

SSC GD GK Questions With Answers Question 5:

5. हड़प्पावासियों को तांबा संभवत: वर्तमान समय के……. से प्राप्त होता था ।

SSC GD 24 Feb. 2024 Shift III

(a) राजस्थान
(b) तमिलनाडु
(c) केरल
(d) ओडिशा

View Answer & Explanation

Ans. (a) राजस्थान

SSC GD GK Questions With Answers Question 6:

6. लौह युग का सबसे आम उपकरण—-था, जिसका उपयोग पेड़ों को काटने, लकड़ी काटने और एक हथियार के रूप में किया जाता था।

SSC GD 1 Mar. 2024 Shift IV

(a) कुल्हाड़ी
(b) आरा मशीन
(c) छेदक
(d) तलवार

View Answer & Explanation

Ans. (a) कुल्हाड़ी

SSC GD GK Questions With Answers Question 7:

7. निम्नलिखित में से किस नदी का नाम ऋग्वेद में केवल एक बार आया है?

SSC GD 31 Jan. 2023 Shift IIT

(a) गंगा
(b) सिंधु
(c) झेलम
(d) सरस्वती

View Answer & Explanation

Ans. (a) गंगा

  • ऋग्वेद में गंगा नदी का एक बार तथा यमुना नदी का तीन बार उल्लेख है।
  • ऋग्वैदिक काल की सर्वाधिक पवित्र नदी ‘सरस्वती’ तथा सर्वाधिक महत्वपूर्ण नदी ‘सिंधु’ मानी गई है।

SSC GD GK Questions With Answers Question 8:

8…….वेद; चारों वेदों में सबसे छोटा है, यह हिंदू परंपरा में एक दिव्य स्थिति रखता है और धुनों और मंत्रों का संग्रह है।

SSC GD 24 Jan. 2023 Shift IV

(a) ऋग्वेद
(b) सामवेद
(c) अथर्ववेद
(d) यजुर्वेद

View Answer & Explanation

Ans. (b) सामवेद

वेदों से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य:

  • ऋग्वेद के तीसरे मंडल में ‘गायत्री मंत्र’ उल्लेखित है।
  • सामवेद में यज्ञों के अवसर पर गाए जाने वाले मंत्रों का संग्रह है।
  • अथर्ववेद में जादू-टोना, तंत्र-मंत्र संबंधित जानकारी उल्लेखित हैं।
  • यजुर्वेद कर्मकांडीय वेद है।

SSC GD GK Questions With Answers Question 9:

9. निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे पुराना वेद है?

SSC GD 17 Jan. 2023 Shift IV

(a) सामवेद
(b) यजुर्वेद
(c) अथर्ववेद
(d) ऋग्वेद

View Answer & Explanation

Ans. (d) ऋग्वेद

  • सबसे नवीन वेदः अथर्ववेद
  • गद्य एवं पद्य में लिखित वेद: यजुर्वेद
  • भारतीय संगीत का जनकः सामवेद
  • ऋग्वेद, सामवेद तथा यजुर्वेद को ‘वेदत्रयी’ भी कहा जाता है।

SSC GD GK Questions With Answers Question 10:

10. निम्नलिखित में से कौन-सा पुरातात्विक स्थल वर्तमान भारत में स्थित नहीं है?

SSC GD 17 Jan. 2023 Shift III

(a) हल्लुर
(b) महागढ़ा
(c) मेहरगढ़
(d) चिराँद

View Answer & Explanation

Ans.(c) मेहरगढ़

  • मेहरगढ़ की वर्तमान स्थिति बलूचिस्तान (पाकिस्तान) में है ।
  • नवपाषाण कालीन स्थल हल्लुर कर्नाटक में, चिराँद सारण (बिहार) में तथा महागढ़ा उत्तर प्रदेश में स्थित हैं।

SSC GD GK Questions With Answers Question 11:

11. वेदों में सबसे पुराना वेद ऋग्वेद है, जिसकी रचना लगभग …… वर्ष पहले हुई थी।

SSC GD 23 Feb. 2024 Shift I

(a) 2500
(b) 3500
(c) 2000
(d) 5000

View Answer & Explanation

Ans. (b) 3500

  • ऋग्वेद के अंतर्गत 10 मंडल, 1028 सूक्त तथा लगभग 10,580 ऋचाएं हैं।
  • ऋग्वेद पढ़ने वाला ऋषि ‘हो’ कहलाता है।
  • ऋग्वेद के दो ब्राह्मण ग्रंथ हैं।

SSC GD GK Questions With Answers Question 12:

12. …..शहर कच्छ के रण में खादिर बेत (जिसे बेट भी कहा जाता है) पर स्थित था, जहाँ ताजा पानी और उपजाऊ मिट्टी थी ।

SSC GD 22 Feb. 2024 Shift III

(a) हड़प्पा
(b) लोथल
(c) मोहनजोदड़ो
(d) धौलावीरा

View Answer & Explanation

Ans. (d) धौलावीरा

  • धौलावीरा से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यः
  • धौलावीरा अवस्थितिः कच्छ (गुजरात)
  • खोजकर्ता : जे. पी. जोशी
  • इसे सफेद कुआँ, आयताकार नगर भी कहते थे।
  • हड़प्पाकालीन नगर धौलावीरा तीन भागों में विभाजित था।
  • धौलावीरा से जल प्रबंधन के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।

SSC GD GK Questions With Answers Question 13:

13. सिंधु घाटी सभ्यता के निम्नलिखित में से किस स्थल पर ‘महास्नानागार’ की खोज की गई थी ?

SSC GD 6 Dec. 2021 Shift I

(a) बनावली
(b) मोहनजोदड़ो
(c) लोथल
(d) कालीबंगा

View Answer & Explanation

Ans. (b) मोहनजोदड़ो

  • मोहनजोदड़ो : नर्तकी की कांस्य मूर्ति, तीन मुख वाले देवता ( पशुपति नाथ) की मूर्ति, मातृदेवी की मूर्ति आदि ।
  • कालीबंगा : जुते हुए खेत, अग्नि पूजा के साक्ष्य आदि ।
  • लोथलः बंदरगाह, धान ( चावल ), तीन युगल समाधियों के साक्ष्य आदि ।
  • बनावली: मिट्टी से बना हल

SSC GD GK Questions With Answers Question 14:

14. हड़प्पाकालीन स्थल रंगपुर भारत के किस वर्तमान राज्य में स्थित है?

SSC GD 7 Dec. 2021 Shift I

(a) राजस्थान
(b) गुजरात
(c) हिमाचल प्रदेश
(d) हरियाणा

View Answer & Explanation

Ans. (b) गुजरात

  • हड़प्पाकालीन स्थल रंगपुर भारत के गुजरात राज्य में स्थित है।
  • कालीबंगा राजस्थान में, बनावली हरियाणा में तथा धौलावीरा गुजरात में स्थित है।

SSC GD GK Questions With Answers Question 15:

15. वेद ऋषि कपिल का संबंध भारतीय दर्शन के संप्रदाय से था ।

SSC GD 7 Dec. 2021 Shift III

(a) न्याय
(b) वैशेषिक
(c) सांख्य
(d) मीमांसा

View Answer & Explanation

Ans. (c) सांख्य

प्रमुख दर्शन प्रवर्तक
न्याय गौतम
पूर्व मीमांसा जैमिनी
उत्तर मीमांसा बादरायण
योग पतंजलि
वैशेषिक कणाद / उलूक
चार्वाक चार्वाक

SSC GD GK Questions With Answers Question 16:

16. प्राचीन शहर ‘लोथल’ जो अब एक प्रमुख पुरातात्विक स्थल के रूप में प्रसिद्ध है, भारत के किस राज्य में स्थित है?

SSC GD 22 Feb. 2019 Shift I

(a) राजस्थान
(b) महाराष्ट्र
(c) पंजाब
(d) गुजरात

View Answer & Explanation

Ans. (d) गुजरात

  • लोथल भारत के गुजरात राज्य में स्थित एक पुरातात्विक स्थल तथा प्राचीन बंदरगाह है। यह भोगवा नदी के तट पर स्थित है तथा इसकी खोज डॉ. एस. आर. राव ने की थी।

SSC GD GK Questions With Answers Question 17:

SSC GD 12 Jan. 2023 Shift II

17. ऋग्वेद सूक्तों का संग्रह है।

(a) 1076
(b) 1028
(c) 1152
(d) 1124

View Answer & Explanation

Ans. (b) 1028

SSC GD GK Questions With Answers Question 18:

18. निम्नलिखित में से किसे ‘नाट्यशास्त्र’ का रचयिता माना जाता है?

SSC GD 23 Jan. 2023 Shift II

(a) शंकर
(b) विष्णु
(c) राघव
(d) भरतमुनि

View Answer & Explanation

Ans. (d) भरतमुनि

  • भरतमुनि का ‘नाट्यशास्त्र’ सबसे प्राचीन ग्रंथ है जो अपने विचारों के साथ-साथ व्यापक विषयगत समग्रता से परिपूर्ण है।

SSC GD GK Questions With Answers Question 19:

19. निम्नलिखित में से कौन-सा प्राचीन ग्रंथ, जिसका श्रेय ऋषि व्यास को जाता है, प्राचीन भारत का एक प्रमुख महाकाव्य है और इसमें 18 पर्वों (पुस्तकों) में 1,00,000 छंद हैं?

SSC GD 29 Feb. 2024 Shift II

(a) ऋग्वेद
(b) रामायण
(c) अर्थशास्त्र
(d) महाभारत

View Answer & Explanation

Ans. (d) महाभारत

SSC GD GK Questions With Answers Question 20:

20. ऋग्वेद के मंत्रों के समूह ……….. कहलाते हैं।

SSC GD 25 Jan. 2023 Shift IV

(a) सूक्त
(b) सूत्र
(c) यामी
(d) अध्याय

View Answer & Explanation

Ans. (a) सूक्त

ऋग्वेद के मंत्रों के समूह ‘ सूक्त’ कहलाते हैं। ऋग्वेद के अंतर्गत 1028 सूक्त हैं।

SSC GD GK Questions With Answers के महत्व

  • SSC GD GK Questions With Answers से परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्तर को समझने में मदद मिलती है।
  • नियमित अभ्यास करने से General Knowledge सेक्शन में स्पीड और एक्यूरेसी बढ़ती है।
  • उत्तर और एक्सप्लेन पढ़ने से महत्वपूर्ण टॉपिक लंबे समय तक याद रहते हैं।
  • पिछले वर्षों और महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास करने से परीक्षा में अच्छे अंक लाने में सहायता मिलती है।
  • यह उम्मीदवारों को करंट अफेयर्स, इतिहास, भूगोल, राजनीति और विज्ञान जैसे विषयों की बेहतर तैयारी करवाता है।
  • परीक्षा से पहले रिवीजन के लिए GK Questions With Answers बहुत उपयोगी साबित होते हैं।

SSC GD परीक्षा के लिए स्ट्रेटजी

  • SSC GD परीक्षा की तैयारी के लिए सबसे पहले पूरा Exam Pattern और Syllabus समझें।
  • रोजाना GK, Reasoning, Math और Hindi/English सभी विषयों की पढ़ाई के लिए समय तय करें।
  • पिछले वर्षों के SSC GD Question Paper और Mock Test का नियमित अभ्यास करें।
  • कमजोर विषयों पर अधिक ध्यान दें और छोटे-छोटे नोट्स बनाकर रिवीजन करें।
  • प्रतिदिन Current Affairs और महत्वपूर्ण GK Questions पढ़ें।
  • परीक्षा में समय बचाने के लिए स्पीड और एक्यूरेसी दोनों पर काम करें।
  • हर सप्ताह एक फुल-लेंथ टेस्ट देकर अपनी तैयारी का विश्लेषण करें।

SSC GD 2027 Exam Pattern

Subject (विषय) Questions (प्रश्न) Marks (अंक) Time (समय)
Reasoning (रीजनिंग) 20 40 60 मिनट
General Knowledge (सामान्य ज्ञान) 20 40
Mathematics (गणित) 20 40
English/Hindi (इंग्लिश & हिंदी) 20 40
Total (कुल) 80 160

SSC GD GK Questions With Answers FAQ’s

SSC GD GK Questions With Answers क्या है?
+
यह SSC GD परीक्षा के महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न और उनके उत्तर हैं।
क्या GK Questions परीक्षा में मदद करते हैं?
+
हाँ, इससे तैयारी मजबूत होती है और अच्छे अंक लाने में सहायता मिलती है।
SSC GD GK में कौन-कौन से विषय आते हैं?
+
इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान और करंट अफेयर्स आदि।
क्या रोजाना GK Questions प्रैक्टिस करनी चाहिए?
+
हाँ, रोज अभ्यास करने से स्पीड और एक्यूरेसी बढ़ती है।
क्या Answers के साथ पढ़ना जरूरी है?
+
हाँ, इससे सही जानकारी और बेहतर समझ मिलती है।