SSC GD GK MCQ In Hindi – परीक्षा के लिए 20 महत्वपूर्ण प्रश्न

0
6
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

SSC GD GK MCQ In Hindi” जीडी कांस्टेबल की परीक्षा की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण है। SSC GD परीक्षा में GK के बीच प्रश्न पूछे जाते हैं। उन 20 प्रश्नों की तैयारी के लिए यहां पर दिए गए सभी प्रश्नों को पढ़ें। अधिकांश प्रश्न पिछले सालों के पेपर में पूछे गए। 

SSC GD GK MCQ In Hindi

अभी के समय में GD परीक्षा में प्रतियोगिता बढ़ जाने के कारण अभ्यर्थियों कोज्यादा मेहनत करना पड़ रहा है। मगर परीक्षा में क्वालीफाई होना चाहते हैं तो बेहतर ढंग से प्रिपरेशन करना आवश्यक है। इसीलिए ऑनलाइन माध्यम से जीडी परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नों का संग्रह हमने इस पोर्टल के माध्यम से आप लोगों के साथ साझा किया है। 

SSC GD GK MCQ In Hindi Question 1:

141. भारत में यूरोपीय व्यापारिक शक्तियों के आगमन का क्रम निम्न में से कौन-सा है?

(a) पुर्तगाली-डच-अंग्रेज-डेन-फ्रांसीसी
(b) डच – अंग्रेज – पुर्तगाली – फ्रांसीसी – डेन
(c) पुर्तगाली – डेन – अंग्रेज – डच – फ्रांसीसी
(d) डेन – डच – अंग्रेज – पुर्तगाली – फ्रांसीसी

View Answer & Explanation

Ans. (a) पुर्तगाली डच अंग्रेज डेन फ्रांसीसी

भारत में यूरोपीय व्यापारिक शक्तियों के आगमन का क्रमः

(पुर्तगाली – डच अंग्रेज – डेन फ्रांसीसी )

अन्य महत्वपूर्ण तथ्यः

  • पुर्तगाली नाविक ‘वास्कोडिगामा’ वर्ष 1498 ई. में कालीकट ( भारत ) पहुँचा।
  • भारत में प्रथम पुर्तगाली वायसराय तथा ब्लू वॉटर नीति से संबंधित ‘फ्रांसिस्को-डी- अल्मीडा’ था।
  • भारत में पुर्तगाली शक्ति का वास्तविक संस्थापक ‘अल्फांसो – डी- अल्बुकर्क’ था।

SSC GD GK MCQ In Hindi Question 2:

142. भारतवर्ष में ब्रिटिश साम्राज्य का संस्थापक निम्न में से कौन था ?

(a) रॉबर्ट क्लाइव
(b) काउंट लाली
(c) कॉर्नवालिस
(d) वॉरेन हेस्टिंग्स

View Answer & Explanation

Ans. (a) रॉबर्ट क्लाइव

भारत में ब्रिटिश साम्राज्य का संस्थापक रॉबर्टी क्लाइव था 

अन्य महत्वपूर्ण तथ्यः

  • रॉबर्ट क्लाइव ‘स्वर्ग से उत्पन्न सेनानायक’ के रूप में प्रसिद्ध 
  • रॉबर्ट क्लाइव बंगाल के प्रथम गवर्नर 
  • रॉबर्ट क्लाइव प्लासी के युद्ध ( 1757 ई.) से संबंधित 
  • काउंट लाली ( वांडीवाश के युद्ध में फ्रांसीसी सेना के नेतृत्वकर्ता)
  • कॉर्नवालिस भारत में न्यायिक संगठन केसंस्थापक 
  • कॉर्नवालिस भारत में नागरिक सेवा तथा पुलिस व्यवस्था के जनक 

SSC GD GK MCQ In Hindi Question 3:

143. पानीपत के तृतीय युद्ध के दौरान मुगल सम्राट कौन था ?

(a) बहादुरशाह प्रथम
(b) बहादुरशाह जफर
(c) अकबर द्वितीय
(d) शाहआलम द्वितीय

View Answer & Explanation

Ans. (d) शाह आलम द्वितीय

  • पानीपत का तृतीय युद्ध: अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली तथा मराठों के मध्य ।

परिणाम- अहमद शाह अब्दाली (विजयी)

  • पानीपत के तृतीय युद्ध में मराठों का नेतृत्व सदाशिवराव भाऊ तथा विश्वास राव द्वारा किया गया था। अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली के साथ इस युद्ध में अवध के नवाब शुजाउद्दौला तथा नजीबुद्दौला रूहेला भी थे।
  • पानीपत के तृतीय युद्ध के समय मुगल सम्राट शाहआलम द्वितीय थे।

SSC GD GK MCQ In Hindi Question 4:

144. शिवाजी और जय सिंह प्रथम के बीच पुरन्दर की संधि पर हस्ताक्षर कब किए गए थे?

(a) 1655
(b) 1675
(c) 1685
(d) 1665

View Answer & Explanation

Ans. (d) 1665

  • पुरन्दर की संधि: 11 जून 1665 ई. (जय सिंहप्रथम तथा छत्रपति शिवाजी के मध्य )
  • पुरन्दर की संधि के समय मुगल शासक औरंगजेब थे।
  • जय सिंह प्रथम ने तीन मुगल सम्राटों का शासनकाल देखा था ।
  • जय सिंह प्रथमः मुगल काल में सेनापति के पद पर सर्वाधिक समय तक सेवाएँ प्रदान करने वाले शासक ।
  • जय सिंह प्रथमः मुगल सम्राट ‘शाहजहाँ ‘ द्वारा ‘मिर्ज़ा राजा’ की उपाधि से सम्मानित 

SSC GD GK MCQ In Hindi Question 5:

145. निम्नलिखित में से कौन मराठा वंश का प्रसिद्ध शासक था ?

(a) पोरस
(b) छत्रपति शिवाजी महाराज
(c) मान सिंह
(d) पृथ्वीराज चौहान

View Answer & Explanation

Ans. (b) छत्रपति शिवाजी महाराज

  • मराठा वंश के प्रसिद्ध शासक छत्रपति शिवाजी महाराज थे।
  • मराठा वंश के अन्य प्रसिद्ध शासक: शम्भाजी राजाराम, शाहू

छत्रपति शिवाजी महाराज से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यः

  • पिता का नाम: शाहजी भोंसले
  • माता का नाम: जीजाबाई
  • राजनैतिक गुरू / संरक्षक: दादोजी कोंडदेव
  • आध्यात्मिक गुरू समर्थ गुरू रामदास
  • राज्याभिषेक: जून 1674 ई. में
  • राजधानी : राजगढ़ (रायगढ़)
  • मृत्यु / समाधि स्थल : 1680 ई. में रायगढ़ में

नोट :- शिवाजी के मंत्रिमंडल (प्रशासन) के अंतर्गत आठ मंत्री (अष्टप्रधान ) थे।

SSC GD GK MCQ In Hindi Question 6:

146. भारत में प्रथम समाचार पत्र प्रकाशित करने के पीछे कौन था ?

(a) हरिश्चन्द्र मुखर्जी
(b) जेम्स ऑगस्टस हिक्की
(c) दीनबंधु मित्र
(d) हेम चन्द्राकर

View Answer & Explanation

Ans. (b) जेम्स ऑगस्टस हिक्की

  • भारत का प्रथम समाचार पत्रः बंगाल गजट (अंग्रेजी भाषा में)
  • बंगाल गजट प्रकाशन वर्ष / स्थल: वर्ष 1780 ई./कलकत्ता
  • संपादक: जेम्स ऑगस्टस हिक्की
  • दीनबंधु मित्रः नीलदर्पण ( बांग्ला नाटक ) के संपादक।
  • नीलदर्पण (बांग्ला नाटक ) की रचना अवधिः वर्ष (1858-59 )

SSC GD GK MCQ In Hindi Question 7:

147. 1290 से 1320 के दौरान किस राजवंश ने दिल्ली पर शासन किया?

SSC GD 17 Jan. 2023 Shift I

(a) सैय्यद
(b) खिलजी
(c) लोदी
(d) तुगलक

View Answer & Explanation

Ans. (b) खिलजी

दिल्ली सल्तनत (1206-1526 ई.) के अंतर्गत कुल पाँच राजवंशों ने शासन किया जोकि निम्नलिखित है-

1. गुलाम / ममलूक वंश (1206-1290 ई.)
2. खिलजी वंश (1290-1320 ई.)
3. तुगलक वंश ( 1320-1414 ई.)
4. सैय्यद वंश (1414-1451 ई.)
5. लोदी वंश ( 1451-1526 ई.)

SSC GD GK MCQ In Hindi Question 8:

148. रजिया ; पहली महिला मुस्लिम शासिका, भारत के किस तुर्की शासक की बेटी थी ?

SSC GD 30 Nov. 2021 Shift II

(a) शमसुद्दीन इल्तुतमिश
(b) कुतुबुद्दीन ऐबक
(c) मुइजुद्दीन बहराम
(d) गयासुद्दीन बलबन

View Answer & Explanation

Ans. (a) शमसुद्दीन इल्तुतमिश

रजिया इल्तुतमिश की पुत्री थी। रजिया मुस्लिम तथा तुर्की इतिहास की पहली महिला शासिका थी। रजिया ने पर्दा प्रथा त्यागकर पुरुषों के समान कबा / कुबा (कोट) तथा कुलाह (टोपी) पहनकर दरबार में हिस्सा लिया था ।

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • रजिया की शादी ‘अल्तुनिया’ से हुई थी।
  • रजिया की हत्या वर्ष 1240 ई. में डाकुओं द्वारा कर दी गई थी।

SSC GD GK MCQ In Hindi Question 9:

149. मोठ की मस्जिद …… शासक के शासनकाल में बनवाई गई थी ।

SSC GD 24 Jan. 2023 Shift III

(a) मुहम्मद तुगलक
(b) सिकंदर लोदी
(c) बहलोल लोदी
(d) फिरोजशाह तुगलक

View Answer & Explanation

Ans. (b) सिकंदर लोदी

  • मोठ की मस्जिद दिल्ली में स्थित है। इसका निर्माण सिकंदर लोदी के शासनकाल में उसके प्रधानमंत्री ( वजीर) मियाँ भुआँ ने किया था।

SSC GD GK MCQ In Hindi Question 10:

160. हौज-ए-सुल्तानी एक बड़ा जलाशय था, जिसका निर्माण दिल्ली के बाहर निम्न में से किसके द्वारा कराया गया था?

SSC GD 7 Dec. 2021 Shift II

(a) नासिरुद्दीन महमूद
(b) गयासुद्दीन बलबन
(c) कुतुबुद्दीन ऐबक
(d) सुल्तान इल्तुतमिश

View Answer & Explanation

Ans. (d) सुल्तान इल्तुतमिश

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • तुर्कान-ए-चहलगानी; जो चालीस गुलाम सरदारों का संगठन था, इल्तुतमिश ने बनाया । इल्तुतमिश को ‘गुलाम का गुलाम’ भी कहते थे।
  • दिल्ली की ‘कुव्वत – उल – इस्लाम’ मस्जिद एवं अजमेर की ‘अढ़ाई दिन का झोंपड़ा’ नामक मस्जिद का निर्माण कुतुबुद्दीन ऐबक ने करवाया
    था।

SSC GD GK MCQ In Hindi Question 11:

151. कृष्णदेव राय; जिन्होंने 1509 से 1529 तक विजयनगर पर शासन किया, किस राजवंश से संबंधित थे?

SSC GD 2 Dec. 2021 Shift III

(a) तुलुव राजवंश
(b) अराविडु राजवंश
(c) सालुव राजवंश
(d) संगम राजवंश

View Answer & Explanation

Ans. (a) तुलुव राजवंश

  • विजयनगर साम्राज्य की स्थापना हरिहर और बुक्का नामक भाईयों ने वर्ष 1336 ई. में की तथा तुलुव राजवंश की स्थापना वीर नरसिंह ने की थी । कृष्णदेव राय का संबंध तुलुव राजवंश से था, मुगल सम्राट बाबर के समकालीन था ।

SSC GD GK MCQ In Hindi Question 12:

152. ………में, बाबर ने पानीपत में इब्राहिम लोदी को हराया। 

SSC GD 9 Feb. 2023 Shift I

(a) 1528
(b) 1532
(c) 1530
(d) 1526

View Answer & Explanation

Ans. (d) 1526

पानीपत का प्रथम युद्ध: अप्रैल 1526 (मुगल संस्थापक बाबर एवं दिल्ली के सुल्तान इब्राहिमलोदी के मध्य )

खानवा का युद्धः मार्च 1527 ( मुगल संस्थापक बाबर एवं चित्तौड़ के राजपूत नरेश राणा सांगा के मध्य )

चंदेरी का युद्ध: जनवरी 1528 ( मुगल संस्थापक बाबर एवं चंदेरी के शासक मेदिनीराय के मध्य )

घाघरा का युद्ध: मई 1529 ( मुगल संस्थापक बाबर एवं महमूद लोदी के नेतृत्व वाली बिहार तथा बंगाल की संयुक्त अफगान सेना के मध्य)

SSC GD GK MCQ In Hindi Question 13:

153. मुगल सम्राट बाबर के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?

SSC GD 30 Nov. 2021 Shift III

(a) जब वह सिंहासन पर बैठा तो उसकी उम्र18 वर्ष थी।
(b) उसने फरगना के राज सिंहासन पर विजयप्राप्त की थी।
(c) उसने 1494 ई. में राज सिंहासन प्राप्तकिया था।
(d) वह पहला मुगल सम्राट था।

View Answer & Explanation

Ans. (a) जब वह सिंहासन पर बैठा तो उसकी उम्र 18 वर्ष थी।

बाबर से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यः

  • मुबईयान नामक पद्य शैली का जन्मदाता बाबर कोमाना जाता है।
  • बाबर ने सर्वप्रथम ‘तुलगमा युद्ध नीति’ का प्रयोग किया था।
  • बाबर ने ‘कलन्दर’ की उपाधि धारण की थी ।
  • ‘बाबरनामा’ तुर्की भाषा में कृत संकलन है ।
  • बाबर की मृत्यु वर्ष 1530 ई. में आगरा में हुई थी।

SSC GD GK MCQ In Hindi Question 14:

154. शेर खान ने में चौसा में हुमायूँ को हराया।

SSC GD 16 Jan. 2023 Shift IV

(a) 1545
(b) 1537
(c) 1541
(d) 1539

View Answer & Explanation

Ans. (d) 1539

शेरशाह सूरी से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यः

  • भारत में सूर राजवंश का संस्थापक 
  • शेरशाह सूरी के शासनकाल की अवधि: (1540-45 ई.)
  • शेरशाह सूरी के बचपन का नाम: फरीद खाँ
  • वर्ष 1540 ई. में बिलग्राम (कन्नौज) के युद्ध हुमायूँ को पराजित किया।

SSC GD GK MCQ In Hindi Question 15:

155. सम्राट ..... ......... ने ......... में मुहम्मद हुसैन अल-कातिब कश्मीरी को उनकी सुंदर लिखावट के लिए जरीन कलम या स्वर्ण कलम की उपाधि से सम्मानित किया।

SSC GD 30 Nov. 2021 Shift I

(a) औरंगजेब
(b) जहाँगीर
(c) शाहजहाँ
(d) अकबर

View Answer & Explanation

Ans. (d) अकबर

  • अकबर मुगल वंश के सम्राट थे। इनका जन्म वर्ष 1542 ई. में अमरकोट में हुआ तथा इनकी मृत्यु वर्ष 1605 ई. में हो गई थी।

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • अकबर ने अपनी गुजरात विजय की स्मृति में राजधानी फतेहपुर सीकरी में एक ‘बुलंद दरवाजा’ का निर्माण करवाया था।
  • अकबर ने वर्ष 1575 ई. में इबादत खाने की स्थापना की थी।

SSC GD GK MCQ In Hindi Question 16:

156. निम्नलिखित में से किस शासक ने 'दीन-ए-इलाही' नाम से एक नई जीवन शैली/ धर्म की शुरुआत की?

SSC GD 7 Dec. 2021 Shift III

(a) बहादुरशाह द्वितीय
(b) जहाँगीर
(c) अकबर
(d) शाहजहाँ

View Answer & Explanation

Ans. (c) अकबर

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • वर्ष 1582 ई. में स्थापित इस धर्म में सभी धर्मों के मूल तत्व एवं विचारों को सम्मिलित किया गया था।
  • ‘दीन-ए-इलाही’ धर्म स्वीकार करने वाला प्रथम हिंदू व्यक्ति राजा बीरबल था।

SSC GD GK MCQ In Hindi Question 17:

157. मुगल बादशाह अकबर की मृत्यु निम्नलिखित में से किस वर्ष में हुई थी ?

SSC GD 8 Dec. 2021 Shift I

(a) 1666
(b) 1789
(c) 1605
(d) 1540

View Answer & Explanation

Ans. (c) 1605

  • मुगल बादशाह अकबर की मृत्यु वर्ष 1605 ई. में हुई थी। इसे आगरा के पास सिकन्दरा में दफनाया गया था।

SSC GD GK MCQ In Hindi Question 18:

158. मुगल बादशाह अकबर का मकबरा कहाँ स्थित है?

SSC GD 19 Feb. 2019 Shift II

(a) अजमेर
(b) जौनपुर.
(c) सिकन्दरा
(d) औरंगाबाद

View Answer & Explanation

Ans. (c) सिकन्दरा

  • हुमायूँ का मकबरा दिल्ली, शेरशाह का मकबरा सासाराम (बिहार) तथा जहाँगीर का मकबरा शाहदरा (लाहौर) में स्थित है।

SSC GD GK MCQ In Hindi Question 19:

159. दारा शिकोह के पिता का नाम क्या था ?

SSC GD 7 Dec. 2021 Shift II

(a) जहाँगीर
(b) फर्रुखसियर
(c) शाहजहाँ
(d) औरंगजेब

View Answer & Explanation

Ans. (c) शाहजहाँ

  • शाहजहाँ के चार पुत्र निम्नलिखित थे- औरंगजेब, दारा शिकोह शाहशुजा एवं मुरादबक्श ।

SSC GD GK MCQ In Hindi Question 20:

160. पानीपत की तीसरी लड़ाई गई थी। को लड़ी

SSC GD 8 Dec. 2021 Shift III

(a) 14 जनवरी 1761
(b) 31 अगस्त 1796
(c) 26 नवंबर 1773
(d) 8 अप्रैल 1782

View Answer & Explanation

Ans. (a) 14 जनवरी 1761

पानीपत की तीसरी लड़ाई 14 जनवरी 1761 को अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली और मराठों के बीच हुई थी। इसमें मराठों को पराजय का सामना करना पड़ा था ।

  • पानीपत का प्रथम युद्ध: 1526 ई.
  • पानीपत का द्वितीय युद्ध: 1556 ई.

SSC GD GK MCQ In Hindi के महत्व

  • SSC GD GK MCQ In Hindi उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न समझने में मदद करता है और प्रश्नों को तेजी से हल करने की क्षमता बढ़ाता है।
  • नियमित रूप से SSC GD GK MCQ In Hindi का अभ्यास करने से सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक्स मजबूत होते हैं।
  • SSC GD GK MCQ In Hindi के माध्यम से अभ्यर्थी अपने कमजोर विषयों की पहचान कर बेहतर तैयारी कर सकते हैं।
  • परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए SSC GD GK MCQ In Hindi बेहद उपयोगी माना जाता है क्योंकि इसमें पिछले वर्षों के महत्वपूर्ण प्रश्न शामिल होते हैं।
  • रोजाना SSC GD GK MCQ In Hindi हल करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और परीक्षा के समय उत्तर देने की गति तेज होती है।

SSC GD GK MCQ In Hindi FAQ's

SSC GD GK MCQ In Hindi क्या है?
+
यह SSC GD परीक्षा के सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्नों का संग्रह है।
SSC GD GK MCQ In Hindi क्यों जरूरी है?
+
यह परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाता है और स्कोर बढ़ाने में मदद करता है।
SSC GD GK MCQ In Hindi कहाँ से पढ़ें?
+
आप इसे ऑनलाइन टेस्ट, PDF और प्रैक्टिस सेट के माध्यम से पढ़ सकते हैं।
SSC GD GK MCQ In Hindi से कौन-से विषय पूछे जाते हैं?
+
इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान और करंट अफेयर्स से प्रश्न पूछे जाते हैं।
रोजाना SSC GD GK MCQ In Hindi हल करने का क्या फायदा है?
+

इससे स्पीड, आत्मविश्वास और प्रश्न हल करने की क्षमता बेहतर होती है।