SSC GD GK Question ​- SSC GD कांस्टेबल परीक्षा के लिए 20 महत्वपूर्ण प्रश्न

0
10
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

SSC GD GK Question ​: SSC GD constable परीक्षा के लिए 20 महत्वपूर्ण GK के प्रश्न को इस लेख में दिया गया है। इसमें दिए गए सभी प्रश्नों का उत्तर और डिटेल Explanation आपको देखने को मिलेगा।

SSC GD CBT Exam की तैयारी कर रहे हर एक उम्मीदवार को इस पेज में दिए गए प्रश्नों को पढ़ना चाहिए। परीक्षा के नजरिए से सभी प्रश्न महत्वपूर्ण है। परीक्षा में सामान्य ज्ञान (GK) से कुल 20 प्रश्न पूछे जाते हैं जिसके लिए कुछ 40 अंक निर्धारित होते हैं।  

SSC GD GK Question

1. ‘भारतीय पुरातत्व का जनक’ किसे कहा जाता

(a) अलेक्जेंडर कनिंघम
(b) जेम्स प्रिंसेप
(c) जॉन मार्शल
(d) मार्टिमर व्हीलर

View Answer & Explanation

Ans. (a) अलेक्जेंडर कनिंघम

  • अलेक्जेंडर कनिंघम को ‘भारतीय पुरातत्व का ‘जनक’ कहा जाता है।
  • अलेक्जेंडर कनिंघम ने भारत में वर्ष 1861 ई. में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की स्थापना की और इसके पहले महानिदेशक भी बने।

2. निम्नलिखित में से कौन भारत में पुरातात्विक महत्व का एक पुरापाषाण स्थल है?

(a) चिराँद
(b) बुर्जहोम
(c) हुनसागी
(d) मेहरगढ़

View Answer & Explanation

Ans. (c) हुनसागी

  • पुरापाषाण कालीन स्थल ‘हुनसागी’ कर्नाटक राज्य में स्थित है।
  • चिराँद, बुर्जहोम तथा मेहरगढ़ नवपाषाण कालीन स्थल हैं।

3. प्राचीन काल में ‘कम्मकार’ शब्द का संबंध से था।

(a) कर संग्रह अधिकारी
(b) भूमिहीन खेतिहर मजदूरों
(c) कारीगरों
(d) सुनार

View Answer & Explanation

Ans. (b) भूमिहीन खेतिहर मजदूरों

  • ‘कम्मकार’ एक तमिल शब्द है जिसका संबंध भूमिहीन खेतिहर मजदूरों से था । ये लोग जमींदारों के खेतों में कार्य करते थे और इन लोगों को नकद या किसी वस्तु के रूप में भुगतान किया जाता था।

4. लौह युग को यह नाम इसलिए दिया गया है, क्योंकि इस समय के दौरान मध्य-पूर्व और दक्षिण – पूर्वी यूरोप में औजारों एवं हथियारों में मुख्य रूप से —— की जगह लोहे का इस्तेमाल होने लगा था।

(a) पीतल
(b) पत्थर
(c) लकड़ी
(d) काँसे

View Answer & Explanation

Ans. (d) काँसे

  • काँस्य युग के पतन ने लौह युग का मार्ग प्रशस्त किया था । लौह युग के दौरान मध्य-पूर्व और दक्षिण – पूर्वी यूरोप में औजारों एवं हथियारों में काँसे की जगह लोहे का उपयोग होने लगा था ।

5. सिंधु सभ्यता के लोग…….. बनाने के लिए ताँबे और टिन को मिश्रित करते थे।

(a) सीसा
(b) काँस्य
(c) लोहा
(d) सोना

View Answer & Explanation

Ans. (b) काँस्य

  • सिंधु घाटी सभ्यता के लोग काँस्य बनाने के लिए ताँबे और टिन को मिश्रित करते थे। सिंधु घाटी सभ्यता का प्रमुख केंद्र हड़प्पा होने के कारण इसे ‘हड़प्पा सभ्यता’ भी कहते हैं।

6. ‘माइक्रोलिथ ‘ का इस्तेमाल शुरूआती इंसानों द्वारा किया जाता था ।

(a) सिक्के
(b) छोटे पत्थर के औजार
(c) कपड़े
(d) मिट्टी के बर्तन

View Answer & Explanation

Ans. (b) छोटे पत्थर के औजार

माइक्रोलिथ छोटे पत्थर के औजार होते थे, इनकी आकृति ब्लेड के समान होती थी। ये उपकरण वास्तव में छोटे एवं नुकीले होते थे जिनका प्रयोग शुरूआती मनुष्यों द्वारा शिकार करने में किया जाता था।

7. ‘मोहनजोदड़ो’ नाम का अर्थ भाषा में ‘मुर्दों का टीला’ है।

(a) फारसी
(b) उर्दू
(c) हिंदी
(d) सिंधी में

View Answer & Explanation

Ans. (d) सिंधी

  • सिंधी भाषा में मोहनजोदड़ो का अर्थ ‘मृतकों का टीला’ है।
  • सैंधव स्थल मोहनजोदड़ो की खोज वर्ष 1922 ई. में राखालदास बनर्जी ने की थी ।
  • मोहनजोदड़ो, पाकिस्तान के सिंध प्रांत के लरकाना जिले में सिंधु नदी के तट पर स्थित है।

8. निम्नलिखित में से प्राचीन भारत की कौन-सी लिपि दाईं से बाईं ओर लिखी जाती थी ?

(a) ब्राह्मी
(c) खरोष्ठी
(b) शारदा
(d) नंदनागरी

View Answer & Explanation

Ans. (c) खरोष्ठी

  • प्राचीन भारत में खरोष्ठी लिपि दाएँ से बाएँ लिखी जाती थी । इस लिपि को पढ़ने का श्रेय ‘जेम्स प्रिंसेप’ को जाता है।

9. निम्नलिखित में से कौन – सी सभ्यता अपने नगर नियोजन के लिए प्रसिद्ध है?

(a) सिंधु घाटी सभ्यता
(b) मेसोपोटामियाई सभ्यता
(c) मिस्र सभ्यता
(d) इनमें से कोई नहीं

View Answer & Explanation

Ans. (a) सिंधु घाटी सभ्यता

  • हड़प्पा या सिंधु घाटी सभ्यता एक नगरीय सभ्यता थी। नगर नियोजन की व्यवस्था सिंधु घाटी सभ्यता की एक प्रमुख विशेषता थी। सिंधु घाटी सभ्यता के दो प्रमुख नगर हड़प्पा और मोहनजोदड़ो थे ।

10. किस स्थान से हड़प्पाकालीन रथ की एक प्रतिमा प्राप्त हुई थी ?

(a) लोथल
(b) बनावली
(c) दैमाबाद
(d) कालीबंगा

View Answer & Explanation

Ans. (c) दैमाबाद

  • दैमाबाद (महाराष्ट्र) हड़प्पा सभ्यता का दक्षिणतम स्थल है यहाँ से रथ की मूर्ति प्राप्त हुई थी ।

11. ऋग्वैदिक काल में रावी नदी को क्या कहा जाता था ?

(a) अस्किनी
(b) विपासा
(c) परुष्णी
(d) वितस्ता

View Answer & Explanation

Ans. (c) परुष्णी

प्राचीन नाम आधुनिक नाम
अस्किनी चिनाब
विपासा व्यास
वितस्ता झेलम
सदानीरा गंडक
गोमती गोमल

12. उपनिषदों का केंद्रीय विषय क्या था ?

(a) ईश्वर एवं इसके अवतार
(b) ईश्वर की चमत्कारिक कथा
(c) सदाचार एवं जीवन पद्धति
(d) दर्शन एवं ज्ञान

View Answer & Explanation

Ans. (d) दर्शन एवं ज्ञान

  • उपनिषद दर्शन पर आधारित पुस्तकें हैं, इन्हें ‘वेदांत’ भी कहा जाता है। उपनिषदों की कुल संख्या 108 है।

13. चार वेदों में से किसमें बुरी आत्माओं और बीमारियों से बचने के लिए जादू-टोना और तंत्र-मंत्र का संग्रह है ?

(a) ऋग्वेद
(b) यजुर्वेद
(c) अथर्ववेद
(d) सामवेद

View Answer & Explanation

Ans. (c) अथर्ववेद

  • अथर्ववेद का एकमात्र ब्राह्मण ग्रंथ ‘गोपथ’ है।
  • अथर्ववेद में ब्रह्म ज्ञान, धर्म, समाजनिष्ठा, रोग
    निवारण, बुरी आत्माओं और बीमारियों से बचने
    के लिए जादू-टोना और तंत्र-मंत्र आदि का वर्णन
    हैं।

14. बौद्ध धर्म में भिक्षुणी बनने वाली प्रथम महिला थी।

(a) महाप्रजापति गौतमी
(b) सुजाता
(c) संघमित्रा
(d) इनमें से कोई नहीं

View Answer & Explanation

Ans. (a) महाप्रजापति गौतमी

  • गौतम बुद्ध के बचपन का नाम ‘सिद्धार्थ’ था। इनकी माता महामाया की, इनके जन्म के सातवें दिन ही मृत्यु हो गई थी तत्पश्चात् इनका लालन-पालन इनकी मौसी प्रजापति गौतमी ने किया था जोकि बौद्ध धर्म में भिक्षुणी बनने वाली प्रथम महिला थी।

15. बुद्धचरित, सौंदरानंद, सारिपुत्र प्रकरण के रचनाकार कौन थे?

(a) नागसेन
(b) अश्वघोष
(c) नागार्जुन
(d) वसुबंधु

View Answer & Explanation

Ans. (b) अश्वघोष

प्रमुख ग्रंथ मुख्य रचनाकार
मिलिंदपन्हो नागसेन
माध्यमिक सूत्र नागार्जुन
अभिधर्मकोश वसुबंधु
विसुद्धिमग्ग बुद्धघोष

16. महाबोधि मंदिर परिसर का …….. के जीवन से सीधा संबंध है।

(a) मुगल शासक
(b) सिख शासक
(c) भगवान बुद्ध
(d) जैन तीर्थंकर

View Answer & Explanation

Ans. (c) भगवान बुद्ध

  • ‘महाबोधि मंदिर’ बोधगया (बिहार) में स्थित है। इस मंदिर को वर्ष 2002 ई. में यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था ।

17. किस शासक ने अंतिम समय में जैन धर्म अपनाकर जैन धर्म अनुसार अपने प्राण त्यागे थे?

(a) अजातशत्रु
(b) बिंबिसार
(c) चंद्रगुप्त मौर्य
(d) कालाशोक

View Answer & Explanation

Ans.(c) चंद्रगुप्त मौर्य

  • चंद्रगुप्त मौर्य एक जैन मतानुयायी था। चंद्रगुप्त मौर्य ने जैन आचार्य ‘भद्रबाहु ‘ से जैन धर्म की दीक्षा ली थी।
  • चंद्रगुप्त मौर्य ने श्रवणबेलगोला (कर्नाटक) में उपवास करके अपने प्राण त्याग दिए थे। जैन
    धर्म में इस प्रक्रिया को ‘सल्लेखना या संथारा’ कहा गया है।

18. कौटिल्य किस शासक के प्रधानमंत्री थे ?

(a) चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के
(b) अशोक के
(c) चंद्रगुप्त मौर्य के
(d) राजा जनक के

View Answer & Explanation

Ans. (c) चंद्रगुप्त मौर्य के

  • चंद्रगुप्त मौर्य, मौर्य वंश का प्रथम राजा और संस्थापक था तथा कौटिल्य (चाणक्य) इसके प्रधानमंत्री थे।

19. अशोक के निम्नलिखित अभिलेखों में से किसमें दक्षिण भारतीय राज्यों का उल्लेख हुआ है ?

(a) प्रथम स्तंभ अभिलेख
(b) द्वितीय मुख्य शिलालेख
(c) तृतीय मुख्य शिलालेख
(d) इनमें से कोई नहीं

View Answer & Explanation

Ans. (b) द्वितीय मुख्य शिलालेख

  • अशोक के अभिलेखों को तीन भागों में बाँटा गया है-

1. गुहालेख

2. स्तंभलेख

3. शिलालेख

अशोक के द्वितीय मुख्य शिलालेख में दक्षिण भारत के राज्यों सत्तियपुत्त, केरलपुत्त (चेर), चोल और पांड्य का उल्लेख है। इसके अतिरिक्त इस शिलालेख में मनुष्य एवं पशुओं की चिकित्सा तथा लोक-कल्याणकारी कार्यों का भी उल्लेख है।

20. निम्नलिखित में से कौन सबसे प्रसिद्ध शक शासक था, जिसने काठियावाड़ में सुदर्शन झील का जीर्णोद्धार करवाया था ?

(a) चश्ताना
(b) मौस
(c) रूद्रदामन प्रथम
(d) रूद्रसिम्हा तृतीय

View Answer & Explanation

Ans. (c) रूद्रदामन प्रथम

  • शकों के सर्वाधिक प्रसिद्ध राजा रूद्रदामन प्रथम के विषय में जूनागढ़ अभिलेख से जानकारी मिलती है।
  • सुदर्शन झील का निर्माण मौर्य काल में हुआ था । रूद्रदामन प्रथम ने गुजरात के काठियावाड़ में स्थित इस झील का जीर्णोद्धार करवाया था।

SSC GD GK Question के महत्व

  • SSC GD GK Question से परीक्षा के महत्वपूर्ण प्रश्नों की बेहतर तैयारी होती है।
  • उत्तर और एक्सप्लेन के साथ पढ़ने से concepts जल्दी समझ में आते हैं।
  • पिछले वर्षों के प्रश्नों का level और pattern समझने में मदद मिलती है।
  • Practice करने से GK section में speed और accuracy बढ़ती है।
  • Exam में अच्छे marks लाने के लिए यह questions बहुत उपयोगी होते हैं।

SSC GD 2027 Exam Pattern

Subject (विषय) Questions (प्रश्न) Marks (अंक) Time (समय)
Reasoning (रीजनिंग) 20 40 60 मिनट
General Knowledge (सामान्य ज्ञान) 20 40
Mathematics (गणित) 20 40
English/Hindi (इंग्लिश & हिंदी) 20 40
Total (कुल) 80 160

SSC GD GK Question FAQ’s

SSC GD GK Question किसके लिए उपयोगी हैं?
+
SSC GD कांस्टेबल परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए।
क्या इन प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए हैं?
+
हाँ, सभी प्रश्नों के साथ उत्तर और एक्सप्लेन दिए गए हैं।
क्या ये प्रश्न परीक्षा में पूछे जा सकते हैं?
+
ये महत्वपूर्ण और परीक्षा स्तर के प्रश्न हैं, इसलिए उपयोगी हैं।
SSC GD GK की तैयारी कैसे करें?
+
रोजाना प्रैक्टिस सेट और Previous Year Questions हल करें।
क्या यह PDF और Online Practice दोनों के लिए उपयोगी है?
+
हाँ, इसे PDF और ऑनलाइन दोनों माध्यम से पढ़ सकते हैं।