SSC GD GK Questions In Hindi – GD कांस्टेबल परीक्षा के लिए 20 महत्वपूर्ण प्रश्न

0
7
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

SSC GD GK Questions In HindiGD कांस्टेबल परीक्षा के लिए 20 महत्वपूर्ण। इस पेज में दिए गए सभी प्रश्न बहुत ही महत्वपूर्ण है। सभी प्रश्न पिछले साल के परीक्षा में पूछे गए हैं। SSC GD के परीक्षा में सामान्य ज्ञान से कुल 20 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए इस पेज में दिया गया प्रत्येक प्रश्न अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

SSC GD GK Questions In Hindi

इस पेज में न केवल 20 महत्वपूर्ण प्रश्नों का उत्तर दिया गया है बल्कि उत्तर के साथ Detailed Explanations भी उपलब्ध कराया गया है, ताकि सभी उम्मीदवारों को समझने में दिक्कतें न आए।

SSC GD GK Questions In Hindi Question 1:

1. प्रसिद्ध कृति ‘अर्थशास्त्र’ का श्रेय निम्नलिखित में से किस प्राचीन भारतीय विद्वान और रणनीतिकार को जाता है?

SSC GD 30 Mar. 2024 Shift I

(a) वाल्मीकि
(b) चाणक्य
(c) पाणिनि
(d) कालिदास

View Answer & Explanation

Ans. (b) चाणक्य

प्रमुख रचना मुख्य रचनाकार
रामायण महर्षि वाल्मीकि
अष्टाध्यायी पाणिनी
मालविकाग्निमित्रम् कालिदास

SSC GD GK Questions In Hindi Question 2:

2. एक प्रसिद्ध नाटक, ‘अभिज्ञान शाकुंतलम’ निम्नलिखित में से किस शख्सियत द्वारा लिखा गया था?

SSC GD 22 Feb. 2024 Shift IV

(a) अश्वघोष
(b) विशाखदत्त
(c) कल्हण
(d) कालिदास

View Answer & Explanation

Ans. (d) कालिदास

प्रमुख रचना लेखक
मुद्राराक्षस विशाखदत्त
देवीचंद्रगुप्तम् विशाखदत्त
ऋतुसंहार कालिदास
कुमारसम्भवम् कालिदास
मेघदूत कालिदास
रघुवंश कालिदास
विक्रमोर्वशीयम् कालिदास

नोट:-

  • अश्वघोष ‘बुद्धचरित’ के लेखक है।
  • कल्हण ‘राजतरंगिणी’ के लेखक है।

SSC GD GK Questions In Hindi Question 3:

3. कौटिल्य ने निम्नलिखित में से कौन-सी पुस्तक लिखी थी ?

SSC GD 8 Feb. 2023 Shift II

(a) अर्थशास्त्र
(b) सूक्तावली
(c) मुद्राराक्षस
(d) इंडिका

View Answer & Explanation

Ans. (a) अर्थशास्त्र

  • अर्थशास्त्र की रचना चंद्रगुप्त मौर्य के प्रधानमंत्री कौटिल्य ने की थी। इसमें चंद्रगुप्त मौर्य की शासन व्यवस्था पर पर्याप्त प्रकाश डाला गया है।

SSC GD GK Questions In Hindi Question 4:

4. वराहमिहिर की रचना पंचसिद्धांतिकाखगोलीय सिद्धांतों से संबंधित है।

SSC GD 26 Feb. 2024 Shift I

(a) पाँच
(b) दो
(c) तीन
(d) चार

View Answer & Explanation

Ans. (a) पाँच

  • वराहमिहिर की अन्य रचनाएँ: लघुजातक, बृहत्संहिता, बृहत्जातक

SSC GD GK Questions In Hindi Question 5:

5. सिकंदर ने किस वर्ष भारत पर आक्रमण किया?

SSC GD 29 Feb. 2024 Shift I

(a) 400 $4.
(b) 126 ई.पू.
(c) 326 ई.पू.
(d) 550 %

View Answer & Explanation

Ans. (c) 326 ई.पू.

  • सिकंदर से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यः यूनानी शासक सिकंदर का भारत पर आक्रमण 326 ई. पू. में हुआ था।
  • सिकंदर के पिता का नाम फिलिप द्वितीय था। सिकंदर के गुरू अरस्तू थे।सिकंदर के भारत पर आक्रमण के समय मगध
    साम्राज्य (उत्तर भारत ) पर नंद वंश का शासन था।
  • सिकंदर की मृत्यु 323 ई. पू. में बेबीलोन नामक स्थान पर हुई थी।

SSC GD GK Questions In Hindi Question 6:

6. हर्यक वंश के उस शासक का नाम बताइए जो अजातशत्रु का पुत्र था और जिसने पाटलिपुत्र की नींव रखी।

SSC GD 3 Mar. 2019 Shift III

(a) महानंदिन
(b) प्रद्योत
(c) उदायिन
(d) नंदीवर्धन

View Answer & Explanation

Ans. (c) उदायिन

  • हर्यक वंश का संस्थापक बिंबिसार था। अजातशत्रु के पुत्र उदायिन ने गंगा तथा सोन नदियों के संगम तट पर पाटलिपुत्र (कुसुमपुरा) नामक नगर की स्थापना की थी।

SSC GD GK Questions In Hindi Question 7:

7. राजगृह कई वर्षों तक मगध की राजधानी रहा। बाद में राजधानी को में स्थानांतरित कर दिया गया।

SSC GD 2 Feb. 2023 Shift I

(a) उज्जैन
(b) पाटलिपुत्र
(c) काँचीपुरम
(d) तक्षशिला

View Answer & Explanation

Ans. (b) पाटलिपुत्र

मगध प्राचीन भारत के सोलह महाजनपदों में से एक था । इसकी मूल स्थिति मूलतः दक्षिण बिहार के क्षेत्र में थी। प्रारंभ में इसकी राजधानी गिरिब्रज / राजगृह थीं तत्पश्चात् पाटलिपुत्र बनी।

SSC GD GK Questions In Hindi Question 8:

8. निम्नलिखित में से कौन वज्जि महाजनपद की राजधानी थी?

SSC GD 27 Jan. 2023 Shift III

(a) गया
(b) वैशाली
(c) पाटलिपुत्र
(d) अंग

View Answer & Explanation

Ans. (b) वैशाली

प्रमुख महाजनपद राजधानी
शूरसेन मथुरा
वत्स कौशांबी
कुरु इंद्रप्रस्थ
कोसल श्रावस्ती/अयोध्या
मगध गिरिब्रज / राजगृह
मत्स्य विराट नगर

SSC GD GK Questions In Hindi Question 9:

9. निम्नलिखित में से कौन -सा, 16 महाजनपदों में से एक नहीं था?

SSC GD 4 Dec. 2021 Shift IIT

(a) कुरु
(b) कामरूप
(c) कोसल
(d) अंग

View Answer & Explanation

Ans. (b) कामरूप

  • महाजनपदों की कुल संख्या 16 थी। इन महाजनपदों का उल्लेख बौद्ध ग्रंथ ‘अंगुत्तर निकाय ‘ तथा जैन ग्रंथ ‘भगवती सूत्र’ में वर्णित है।

16 महाजनपद: अंग, मगध, काशी, वत्स, वज्जि, कोसल, अवन्ति, मल्ल, पांचाल, चेदि, कुरु, मत्स्य, कम्बोज, शूरसेन, अश्मक, गान्धार।

SSC GD GK Questions In Hindi Question 10:

10. वर्धमान महावीर जैन धर्म के अंतिम और तीर्थंकर थे। 

SSC GD 28 Feb. 2024 Shift IV

(a) 21वें
(b) 22वें
(c) 23वें
(d) 24वें

View Answer & Explanation

Ans. (d) 24वें

  • जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर : ऋषभदेव
  • जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर : अरिष्टनेमि
  • जैन धर्म के 23वें तीर्थंकरः पार्श्वनाथ

SSC GD GK Questions In Hindi Question 11:

11. गौतम बुद्ध ने बोध के लिए अपना रास्ता खोजने का फैसला किया और बिहार के बोधगया में के पेड़ के नीचे कई दिनों तक ध्यान किया।

SSC GD 28 Feb. 2024 Shift I

(a) पीपल
(b) साल
(c) टीक
(d) नीम

View Answer & Explanation

Ans. (a) पीपल

प्रमुख घटना संबंधित प्रतीक चिह्न
जन्म कमल एवं सांड
ज्ञान पीपल ( बोधिवृक्ष)
गृहत्याग घोड़ा
निर्वाण पद चिह्न
मृत्यु / महापरिनिर्वाण स्तूप

नोट:- गौतम बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के लिए गया ( बिहार ) नामक स्थान पर ‘निरंजना नदी’ के तट पर ‘पीपल ( बोधिवृक्ष ) ‘ के नीचे समाधि लगाई थी।

SSC GD GK Questions In Hindi Question 12:

12. गौतम बुद्ध ने अपनी शिक्षा सामान्य लोगों की भाषा में दी।

SSC GD 06 Mar. 2024 Shift II

(a) पालि
(b) तमिल
(c) हिंदी
(d) उड़िया

View Answer & Explanation

Ans. (a) पालि

  • गौतम बुद्ध ने आम जनता की भाषा ‘पालि’ में अपने उपदेश दिए थे। गौतम बुद्ध ने सर्वाधिक उपदेश कोसल राज्य की राजधानी श्रावस्ती में दिए थे।

SSC GD GK Questions In Hindi Question 13:

13. जैन धर्म के नियमों का पालन करना निम्नलिखित में से किसके लिए अधिक कठिन था ?

SSC GD 13 Feb. 2023 Shift IV

(a) कारीगरों
(b) व्यापारियों
(c) किसानों
(d) महाजनों

View Answer & Explanation

Ans. (c) किसानों

  • पंच महाव्रत/अणुव्रत (अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह, अस्तेय, ब्रह्मचर्य) तथा त्रिरत्न ( सम्यक् ज्ञान, सम्यक् दर्शन, सम्यक् आचरण) भी जैन धर्म से संबंधित है।
  • जैन धर्म में दस लक्षण तथा सात शील व्रतों का भी उल्लेख है।

SSC GD GK Questions In Hindi Question 14:

14. बुद्ध शाक्य गण नामक एक छोटे गण से संबंधित थे और एक ……………… थे।

SSC GD 2 Feb. 2023 Shift II

(a) ब्राह्मण
(b) वैश्य
(c) क्षत्रिय
(d) शूद्र

View Answer & Explanation

Ans. (c) क्षत्रिय

  • बुद्ध शाक्य गण से संबंधित एवं एक क्षत्रिय थे। इनके पिता शुद्धोधन कपिलवस्तु के शाक्यों के गणराजा थे।

SSC GD GK Questions In Hindi Question 15:

15. भगवान महावीर ने ……. वर्ष की आयु में घर छोड़ दिया और ज्ञान की तलाश में वे एक वन में रहने चले गए।

SSC GD 23 Jan. 2023 Shift IV

(a) तीस
(b) उन्तीस
(c) बत्तीस
(d) अट्ठाइस

View Answer & Explanation

Ans. (a) तीस

भगवान महावीर से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यः

  • जन्मः कुण्डग्राम (वैशाली), बिहार
  • पिता का नाम: सिद्धार्थ
  • माता का नामः त्रिशला
  • पत्नी का नाम: यशोदा
  • पुत्री का नामः प्रियदर्शना
  • दामाद का नाम: जामालि
  • मृत्यु: पावापुरी (राजगीर), बिहार
  • गृहत्यागः 30 वर्ष की आयु में बड़े भाई नंदिवर्द्धन की आज्ञा से ।
  • ज्ञान प्राप्ति (कैवल्य): 30 वर्ष की अवस्था में
  • गृहत्याग के पश्चात् 12 वर्ष कठोर तपस्या के बाद 42 वर्ष की अवस्था में ऋजुपालिका नदी के तट पर साल वृक्ष के नीचे जृंभिक ग्राम में ।

SSC GD GK Questions In Hindi Question 16:

16. बोधगया, एक महत्वपूर्ण बौद्ध तीर्थस्थल क्यों हैं?

SSC GD 30 Nov. 2021 Shift I

(a) यहाँ गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था।
(b) यहाँ गौतम बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था।
(c) गौतम बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त करने के बाद यहाँ अपना प्रथम उपदेश दिया था।
(d) यहाँ गौतम बुद्ध को महापरिनिर्वाण प्राप्त हुआ था।

View Answer & Explanation

Ans. (b) यहाँ गौतम बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था।

  • बोधगया में गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। इनका जन्म 563 ई.पू. इक्ष्वाकु वंशीय क्षत्रिय शाक्य कुल के राजा शुद्धोधन के घर पर हुआ था। इनकी माँ का नाम महामाया था, जिनका निधन इनके जन्म के सातवें दिन ही हो गया था।

SSC GD GK Questions In Hindi Question 17:

17. निम्नलिखित में से किसने वज्जि पर प्रस्तावित हमले के बारे में सलाह लेने के लिए बुद्ध मुलाकात की? से

SSC GD 7 Feb. 2023 Shift IV

(a) राधागुप्त
(b) वस्सकार
(c) अशोक
(d) यश

View Answer & Explanation

Ans. (b) वस्सकार

  • हर्यक वंश के प्रमुख शासक अजातशत्रु ने अपने मंत्री वस्सकार को गौतम बुद्ध के पास भेजा था। वस्सकार की गौतम बुद्ध से भेंट राजगृह के समीप गृहकूट नामक पर्वत पर हुई थी ।

SSC GD GK Questions In Hindi Question 18:

18. जैनियों के दिगंबर संप्रदाय द्वारा पर्युषण पर्व का आयोजन ……. दिनों के लिए किया जाता है।

SSC GD 25 Jan. 2023 Shift II

(a) 12
(b) 16
(c) 14
(d) 10

View Answer & Explanation

Ans. (d) 10

जैन धर्म दो संप्रदायों में विभक्त था-

1. श्वेतांबर ( सफेद वस्त्र पहनने वाले )
2. दिगंबर (नग्न अवस्था में रहने वाले )

SSC GD GK Questions In Hindi Question 19:

19. प्रसिद्ध पुस्तक अर्थशास्त्र हमें बताती है कि मौर्य काल के दौरान उत्तर-पश्चिम कंबलों और अपने सोने एवं कीमती पत्थरों के लिए महत्वपूर्ण था।

SSC GD 20 Feb. 2024 Shift II

(a) दक्षिण भारत
(b) पश्चिम भारत
(c) पूर्वी भारत
(d) उत्तर भारत

View Answer & Explanation

Ans. (a) दक्षिण भारत

  • ‘अर्थशास्त्र’ के लेखकः कौटिल्य (चाणक्य)
  • अर्थशास्त्र’ प्राचीन भारतीय राजनीति का एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है।
  • ‘अर्थशास्त्र’ में मौर्य प्रशासन संबंधित विभिन्न जानकारियों पर प्रकाश डाला गया है।

SSC GD GK Questions In Hindi Question 20:

20. निम्नलिखित में से कौन-सा मौर्यकालीन शिलालेख वर्तमान भारत में स्थित नहीं है?

SSC GD 20 Feb. 2024 Shift IV

(a) कंधार
(b) कलसी
(c) गिरनार
(d) मस्की

View Answer & Explanation

Ans. (a) कंधार

  • मौर्य सम्राट अशोक के वृहद शिलालेखों की संख्या 14 है।
  • कलसी शिलालेख देहरादून (उत्तराखंड), गिरनार शिलालेख जूनागढ़ (गुजरात) एवं मस्की शिलालेख रायचूर (कर्नाटक) से प्राप्त हुआ है।

SSC GD GK Questions In Hindi के महत्व 

  • SSC GD GK Questions in Hindi उम्मीदवारों को परीक्षा के महत्वपूर्ण विषयों की बेहतर समझ प्रदान करते हैं।
  • इन प्रश्नों की मदद से अभ्यर्थी परीक्षा के लेवल और प्रश्नों के प्रकार को आसानी से समझ सकते हैं।
  • नियमित अभ्यास करने से General Knowledge सेक्शन में अच्छे अंक प्राप्त करने में सहायता मिलती है।
  • हिंदी में प्रश्न उपलब्ध होने से ग्रामीण एवं हिंदी माध्यम के छात्रों को तैयारी करने में आसानी होती है।
  • महत्वपूर्ण GK प्रश्न परीक्षा में बार-बार पूछे जाने वाले टॉपिक्स की तैयारी को मजबूत बनाते हैं।

SSC GD 2027 Exam Pattern

Subject (विषय) Questions (प्रश्न) Marks (अंक) Time (समय)
Reasoning (रीजनिंग) 20 40 60 मिनट
General Knowledge (सामान्य ज्ञान) 20 40
Mathematics (गणित) 20 40
English/Hindi (इंग्लिश & हिंदी) 20 40
Total (कुल) 80 160

SSC GD GK Questions in Hindi FAQ’s

SSC GD GK Questions in Hindi क्या हैं?

+
यह SSC GD परीक्षा के सामान्य ज्ञान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न होते हैं।
क्या SSC GD GK Questions परीक्षा में उपयोगी हैं?

+
हाँ, ये परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
SSC GD GK में कौन-कौन से विषय आते हैं?

+
इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान और करंट अफेयर्स जैसे विषय आते हैं।
क्या हिंदी में GK Questions उपलब्ध हैं?

+
हाँ, SSC GD के लिए हिंदी में भी महत्वपूर्ण GK प्रश्न उपलब्ध हैं।
SSC GD GK Questions का अभ्यास कैसे करें?

+

रोजाना मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस सेट हल करके अभ्यास करें।