SSC GD Ka GK Question Answer – परीक्षा के लिए 20 महत्वपूर्ण प्रश्न

0
4
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

“SSC GD Ka GK Question Answer” SSC GD के कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के लिए अति महत्वपूर्ण है। इस आर्टिकल में SSC GD Ka 20 GK Question Answer, Detailed Explanations के साथ दिया गया है। प्रत्येक साल कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के द्वारा जीडी कांस्टेबल के परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस परीक्षा में समान ज्ञान से कल 20 प्रश्न पूछे जाते हैं।

SSC GD Ka GK Question Answer

SSC GD कांस्टेबल परीक्षा में कुल 80 प्रश्न पूछे जाते हैं। उन 80 प्रश्न में सामान्य ज्ञान के अलावे 20 प्रश्न रीजनिंग, 20 प्रश्न गणित तथा 20 प्रश्न हिंदी या इंग्लिश से रहता है। परीक्षा पैटर्न इस लेख से समझ सकते हैं।

SSC GD Ka GK Question Answer Question 1:

1. कालिदास रचित नाटक ‘अभिज्ञान शाकुंतलम’ शकुंतला और राजा की प्रेम कथा है।

SSC GD 4 Dec. 2021 Shift I

(a) धृतराष्ट्र
(b) दुशासन
(c) दुष्यंत
(d) दशरथ

View Answer & Explanation

Ans. (c) दुष्यंत

  • कालिदास द्वारा रचित नाटक ‘अभिज्ञान शाकुंतलम’ शकुंतला और राजा दुष्यंत की प्रेम कथा है।

SSC GD Ka GK Question Answer Question 2:

2. साम्राज्य के शासनकाल को भारतीय सभ्यता का स्वर्ण युग कहा जाता है?

SSC GD 11 Mar. 2019 Shift III

(a) बुद्ध
(b) हर्ष
(c) गुप्त
(d) पोरस

View Answer & Explanation

Ans. (c) गुप्त

  • गुप्त साम्राज्य का शासनकाल कला एवं साहित्य की दृष्टि से भारतीय सभ्यता का ‘स्वर्ण काल’ था।

SSC GD Ka GK Question Answer Question 3:

3. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द भारत में मंदिर स्थापत्य कला से संबंधित नहीं है ?

SSC GD 6 Dec. 2021 Shift III

(a) द्रविड़
(b) ऊर्ध्वका
(c) बेसर
(d) नागर

View Answer & Explanation

Ans. (b) ऊर्ध्वका

  • भारत में मंदिर स्थापत्य कला की प्रमुख शैलियाँ | निम्नलिखित हैं- द्रविड़, नागर व बेसर ।

SSC GD Ka GK Question Answer Question 4:

4. निम्नलिखित में से किस भारतीय शहर का संबंध संगम साहित्य से है ?

SSC GD 5 Mar. 2024 Shift I

(a) उज्जैन
(b) सारनाथ
(c) बोधगया
(d) मदुरई

View Answer & Explanation

Ans. (d) मदुरई

  • संगम साहित्य: प्राचीन संगम काल में जिन संगम ग्रंथों की रचनाएँ हुई, उनको संगम साहित्य कहा जाता है।
  • पाड्य राजाओं के संरक्षण में कुल तीन संगम आयोजित हुए थे-

1. प्रथम संगम ( अगस्त्य ऋषि की अध्यक्षता में मदुरई में)

2. द्वितीय संगम (अगस्त्य ऋषि की अध्यक्षता में कपाटपुरम् में)

3. तृतीय संगम (नक्कीरर की अध्यक्षता में मदुरई में)

SSC GD Ka GK Question Answer Question 5:

5. संगम काल के दौरान तमिल क्षेत्र में, भूमिहीन मजदूरों जिनमें दास भी शामिल होते थे, को। ……. के रूप में जाना जाता था ।

SSC GD 13 Feb. 2023 Shift III

(a) वेल्लालर और उझावार
(b) कडैसियार और उझावार
(c) वेल्लालर और अदिमई
(d) कडैसियार और अदिमई

View Answer & Explanation

Ans. (d) कडैसियार और अदिमई

SSC GD Ka GK Question Answer Question 6:

6. चोल अभिलेखों के अनुसार विद्यालयों के रख-रखाव के लिए भूमि को क्या कहा जाता था?

SSC GD 6 Feb. 2023 Shift III

(a) देवदान
(b) शालाभोग
(c) ब्रह्मदेय
(d) वेल्लनवगाई

View Answer & Explanation

Ans. (b) शालाभोग

वेल्लनवगाई गैर ब्राह्मण किसान स्वामी की भूमि

ब्रह्मदेयः ब्राह्मणों को दी गई भूमि ।

शालाभोग: शैक्षणिक प्रयोजन के लिए दी गई भूमि ।

देवदानः मंदिरों को दी गई भूमि ।

SSC GD Ka GK Question Answer Question 7:

7. चोल काल के दौरान, मुर्वेदवेलन और ……. अरइयार की उपाधियाँ थीं।

SSC GD 12 Jan. 2023 Shift IV

(a) राजा के पुत्र
(b) धनी भू-स्वामियों
(c) सेना का सेनापति
(d) राजा के मंत्री

View Answer & Explanation

Ans. (b) धनी भू-स्वामियों

SSC GD Ka GK Question Answer Question 8:

8. रविकीर्ति ने निम्नलिखित में से किस चालुक्य शासक की प्रशस्ति की रचना की थी ?

SSC GD 12 Jan. 2023 Shift I

(a) पुलकेशिन II
(b) मंगलेश I
(c) विक्रमादित्य IV
(d) कीर्तिवर्मन II

View Answer & Explanation

Ans. (a) पुलकेशिन II

  • रविकीर्ति का संबंध ऐहोल अभिलेख से भी है। यह चालुक्य वंश के राजा पुलकेशिन II का दरबारी कवि था ।

SSC GD Ka GK Question Answer Question 9:

9. कोणार्क का सूर्य मन्दिर कहाँ स्थित है ?

SSC GD 18 Feb. 2019 Shift II

(a) केदारनाथ
(b) तिरूपति
(c) मदुरई
(d) ओडिशा

View Answer & Explanation

Ans. (d) ओडिशा

  • कोणार्क का सूर्य मंदिर नागर शैली में निर्मित है। इसका निर्माण गंग वंश के प्रसिद्ध शासक नरसिंह देव ने करवाया था।
  • कोणार्क का सूर्य मंदिर लाल बलुआ पत्थर एवं ग्रेनाइट से निर्मित है। इस मंदिर को वर्ष 1984 ई. में यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल सूची में सम्मिलित किया गया था।

SSC GD Ka GK Question Answer Question 10:

10. तंजावुर का राजराजेश्वर मंदिर निम्न में से किस देवता को समर्पित है?

SSC GD 30 Nov. 2021 Shift III

(a) भगवान कृष्ण
(b) भगवान शिव
(c) भगवान राम
(d) भगवान गणेश

View Answer & Explanation

Ans. (b) भगवान शिव

  • तंजावुर / तंजौर का राजराजेश्वर मंदिर (बृहदेश्वर मंदिर) का निर्माण राजराज प्रथम ने करवाया था। यह मंदिर द्रविड़ शिल्प कला की उत्तम कृति है।
  • राजराजेश्वर मंदिर (बृहदेश्वर मंदिर ) तमिलनाडु राज्य में स्थित है तथा यह भगवान शिव को समर्पित है।

SSC GD Ka GK Question Answer Question 11:

11. निम्नलिखित में से कौन वाकाटक राजवंश के संस्थापक थे?

SSC GD 2 Feb. 2023 Shift I

(a) प्रवरसेन द्वितीय
(b) प्रवरसेन प्रथम
(c) विंध्यशक्ति
(d) प्रभावतीगुप्त

Ans. (c) विंध्यशक्ति

View Answer & Explanation
  • वाकाटक राजवंश के संस्थापक विध्यशक्ति थे।
  • प्रवरसेन प्रथम एवं प्रवरसेन द्वितीय वाकाटक राजवंश के प्रमुख शासकों में से थे।

SSC GD Ka GK Question Answer Question 12:

12. किस वंश के शासक ने 999 में कंदरिया महादेव मंदिर का निर्माण करवाया था ?

SSC GD 30 Jan. 2023 Shift IV

(a) चंदेल
(b) नंद
(c) शुंग
(d) गुप्त

View Answer & Explanation

Ans. (a) चंदेल

चंदेल वंश से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यः

  • स्थापनाः 9वीं शताब्दी में नन्नुक द्वारा ।
  • राजधानी : खजुराहो
  • चंदेल वंश का अंतिम शक्तिशाली शासक: परमर्दिदेव/परमल
  • चंदेल वंश के दौरान निर्मित प्रमुख मंदिर:
  • कंदरिया महादेव मंदिर एवं विष्णु (चतुर्भुज मंदिर)

SSC GD Ka GK Question Answer Question 13:

13. कदमाई। ……… का एक रूप था। राजवंश के तहत भू-राजस्व

SSC GD 30 Nov. 2021 Shift I

(a) चोल
(b) कुषाण
(c) चालुक्य
(d) गुप्त

View Answer & Explanation

Ans. (a) चोल

  • कदमाई (कडमै ) चोल राजवंश के तहत भू-राजस्व का एक रूप था। विजयालय (850-871 ई.) को चोल साम्राज्य का संस्थापक माना जाता है। इस साम्राज्य का अंतिम शासक राजेन्द्र तृतीय था ।

SSC GD Ka GK Question Answer Question 14:

14. अरब आक्रमणकारी मुहम्मद बिन कासिम के आक्रमण के समय सिंध का राजा कौन था?

(a) अर्जुन
(b) चाच
(c) यशोवर्मन
(d) दाहिर

View Answer & Explanation

Ans. (d) दाहिर

  • वर्ष 711-12 ई. में मुहम्मद बिन कासिम के नेतृत्व में प्रथम सफल मुस्लिम आक्रमण भारत पर हुआ था। इस आक्रमण के समय सिंध पर दाहिर का शासन था।

SSC GD Ka GK Question Answer Question 15:

15. अरबी मूल ग्रंथ ‘किताब – उल – हिंद’ द्वारा लिखा गया था ।

(a) जियाउद्दीन
(b) सुल्तान महमूद
(c) अलबरूनी
(d) इब्नबतूता

View Answer & Explanation

Ans. (c) अलबरूनी

  • अरबी मूल ग्रंथ ‘किताब – उल – हिंद’ अलबरूनी द्वारा लिखा गया था। इस पुस्तक में 11 वीं शताब्दी के प्रारंभ में हिंदूओं के साहित्य, विज्ञान तथा धर्म का आँखों देखा सजीव वर्णन किया गया हैं।

SSC GD Ka GK Question Answer Question 16:

16. तराईन का द्वितीय युद्ध कब लड़ा गया था?

(a) 1175
(b) 1186
(c) 1192
(d) 1181

View Answer & Explanation

Ans. (c) 1192

तराईन का प्रथम युद्ध 1191 ई. में (मुहम्मद गौरी तथा पृथ्वीराज चौहान के मध्य )

परिणाम- पृथ्वीराज चौहान (विजयी)

तराईन का द्वितीय युद्ध : 1192 ई. में ( मुहम्मद गौरी तथा पृथ्वीराज चौहान के मध्य )

परिणाम- मुहम्मद गौरी (विजयी)

SSC GD Ka GK Question Answer Question 17:

17. ‘दीवान-ए-अर्ज’ दिल्ली सल्तनत के अधीन ………… का एक विभाग था ?

(a) सैन्य सेवा
(b) शाही कारखाना
(c) राजदरबार समारोह
(d) वित्तीय सेवा

View Answer & Explanation

Ans. (a) सैन्य सेवा

  • दीवान-ए-अर्ज विभाग की स्थापना बलबन ने की थी। इस विभाग के अध्यक्ष को ‘आरिज-ए-मुमालिक’ कहते थे ।
  • सल्तनत काल में केंद्रीय प्रशासन के अन्य प्रमुख विभाग:
प्रमुख विभाग संबंधित पदाधिकारी
दीवान-ए-रसालत रसालत-ए-मुमालिक
दीवान-ए-इंशा (शाही पत्राचार से संबंधित) इंशा-ए-मुमालिक
दीवान-ए-विजारत (राजस्व से संबंधित) वज़ीर-ए-मुमालिक

SSC GD Ka GK Question Answer Question 18:

18. निम्नलिखित में से किन वर्षों के दौरान कुतुबुद्दीन ऐबक ने शासन किया था ?

(a) 1290-1296
(b) 1266-1287
(c) 1320-1324
(d) 1206-1210

View Answer & Explanation

Ans. (d) 1206-1210

  • कुतुबुद्दीन ऐबक के शासनकाल की अवधि: (1206-1210 )
  • कुतुबुद्दीन ऐबक की राजधानी: लाहौर
  • ‘ऐबक’ शब्द का अर्थ : ‘चन्द्रमा का स्वामी’
  • कुतुबुद्दीन ऐबक ने अपने शासनकाल के दौरान ‘मलिक’ तथा ‘सिपहसालार’ की उपाधि धारण की थी।

SSC GD Ka GK Question Answer Question 19:

19. बलबन ने अपने आप को श्रेष्ठ दिखाने के लिए कौन-सी उपाधि धारण की थी?

(a) दीन-ए-इलाही
(b) कैसर-ए-हिन्द
(c) तुतिए-ए-हिन्द
(d) जिल्ल-ए-इलाही

View Answer & Explanation

Ans. (d) जिल्ल-ए-इलाही

  • बलबन इल्बरी तुर्क था।
  • बलबन का मूल नाम बहाउद्दीन था ।
  • बलबन ने जिल्ले -इलाही ( जिल्ल-ए-इलाही) ईश्वर की छाया की उपाधि धारण की थी।

SSC GD Ka GK Question Answer Question 20:

20. दिल्ली के निम्नलिखित सुल्तानों में से किस सुल्तान ने सिजदा और पैबोस की व्यवस्था शुरू की थी?

(a) गयासुद्दीन बलबन
(b) मुहम्मद-बिन-तुगलक
(c) नासिरूद्दीन महमूद
(d) कुतुबुद्दीन ऐबक

View Answer & Explanation

Ans. (a) गयासुद्दीन बलबन

बलबन से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यः

  • लौह एवं रक्त नीति शासन व्यवस्था का आधार ।
  • नौरोज/ नवरोज पारसी त्योहार का प्रारम्भ किया। सिजदा एवं पैबोस / पायबोस रीति प्रारम्भ की।
  • ‘दीवान-ए-अर्ज’ नामक सैन्य विभाग का गठन किया।
  • ‘तुर्कान-ए-चहलगानी’ या ‘चालीसा दल’ का दमन किया।

SSC GD Ka GK Question Answer के महत्व 

  • SSC GD Ka GK Question Answer की मदद से परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण विषयों की बेहतर तैयारी हो जाती है।
  • इससे उम्मीदवारों की General Knowledge और Current Affairs की समझ मजबूत होती है।
  • नियमित रूप से GK प्रश्नों का अभ्यास करने से परीक्षा में प्रश्न हल करने की गति और आत्मविश्वास बढ़ता है।
  • GK Question Answer पढ़ने से पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण टॉपिक्स का अंदाजा मिलता है।
  • यह उम्मीदवारों को परीक्षा के पैटर्न और प्रश्नों के स्तर को समझने में मदद करता है।
  • SSC GD परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए GK सेक्शन की तैयारी बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।

SSC GD 2027 Exam Pattern

Subject (विषय) Questions (प्रश्न) Marks (अंक) Time (समय)
Reasoning (रीजनिंग) 20 40 60 मिनट
General Knowledge (सामान्य ज्ञान) 20 40
Mathematics (गणित) 20 40
English/Hindi (इंग्लिश & हिंदी) 20 40
Total (कुल) 80 160

SSC GD Ka GK Question Answer FAQ’s

SSC GD GK Questions क्यों महत्वपूर्ण हैं?
+
यह परीक्षा में अच्छे अंक लाने में मदद करते हैं।
SSC GD GK में कौन-कौन से विषय आते हैं?
+
इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान और करंट अफेयर्स।
क्या रोज GK Questions प्रैक्टिस करनी चाहिए?
+
हाँ, रोज अभ्यास करने से तैयारी मजबूत होती है।
SSC GD GK Questions कहाँ से पढ़ें?
+
विश्वसनीय किताबों और ऑनलाइन मॉक टेस्ट से।
क्या पिछले वर्ष के GK Questions उपयोगी हैं?
+

हाँ, इससे परीक्षा पैटर्न समझने में मदद मिलती है।