SSC GD Most Important Question Answer – परीक्षा के लिए 20 महत्वपूर्ण प्रश्न

0
8
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के द्वारा आयोजित किए जाने वाले SSC GD कांस्टेबल एक्जाम (CBT) के लिए इस पेज में ‘SSC GD Most Important Question Answer‘ दिया गया है। इसमें समान ज्ञान के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न दिए गए हैं। इन सभी का उत्तर डिटेल Explanation के साथ दिया गया है।

SSC GD Most Important Question Answer

तैयारी करने वाले हर एक छात्रा को इस पेज में दिए गए सभी प्रश्न को पढ़ना चाहिए और साथ ही साथ SSC GD कांस्टेबल की परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण एसटीडी मटेरियल प्राप्त करने के लिए NDTIP वेबसाइट से जुड़े रहना चाहिए।

SSC GD Most Important Question Answer Question 1:

181. समाज सुधारक राजा राममोहन राय भारत में किस सामाजिक-धार्मिक सुधार आंदोलन से संबंधित है?

SSC GD 24 Feb. 2024 Shift I

(a) स्वामीनारायण आंदोलन
(b) थियोसोफिकल सोसाइटी
(c) आर्य समाज
(d) ब्रह्म समाज

View Answer & Explanation

Ans. (d) ब्रह्म समाज

  • आर्य समाज ( स्थापना वर्ष 1875 ): स्वामी दयानंद सरस्वती (संस्थापक)
  • थियोसोफिकल सोसाइटी ( स्थापना वर्ष – 1875 ) : मैडम हेलेना पेट्रोवेना ब्लावात्स्की तथा कर्नल हेनरी स्टली ऑल्कॉट (संस्थापक)

SSC GD Most Important Question Answer Question 2:

182. बारदोली सत्याग्रह निम्नलिखित में से किस वर्ष हुआ था ?

SSC GD 24 Feb. 2024 Shift IT’

(a) 1928
(b) 1924
(c) 1926
(d) 1922

View Answer & Explanation

Ans. (a) 1928

  • चौरी-चौरा कांड: वर्ष 1922
  • कानपुर षड्यंत्र केस : वर्ष 1924
  • हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन का गठन : वर्ष 1924
  • सांडर्स की हत्या : वर्ष 1928
  • हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन का गठन: वर्ष 1928

SSC GD Most Important Question Answer Question 3:

183. जलियांवाला बाग हत्याकांड की जानकारी मिलने पर किसने अपनी नाइटहुड की उपाधि त्याग दी?

SSC GD 24 Feb. 2024 Shift I!!

(a) रवींद्रनाथ टैगोर
(b) लाला लाजपत राय
(c) महात्मा गाँधी
(d) सुभाष चंद्र बोस

View Answer & Explanation

Ans. (a) रवींद्रनाथ टैगोर

  • जलियांवाला बाग हत्याकांड के विरोध में रवींद्रनाथ टैगोर ने अपनी ‘नाइटहुड’ तथा महात्मा गाँधी ने ‘कैसर-ए-हिंद’ की उपाधि त्याग दी थी।

SSC GD Most Important Question Answer Question 4:

184. निम्नलिखित में से किसने 1893 में शिकागो में विश्व धर्म संसद को संबोधित किया था ?

SSC GD 24 Feb. 2024 Shift IV

(a) स्वामी विवेकानंद
(b) स्वामी दयानंद सरस्वती
(c) ईश्वर चंद्र विद्यासागर
(d) राजा राममोहन राय

View Answer & Explanation

Ans. (a) स्वामी विवेकानंद

स्वामी विवेकानंद से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यः

  • स्वामी विवेकानंद के बचपन का नाम: नरेंद्रनाथ दत्त
  • स्वामी विवेकानंद के गुरू का नाम: रामकृष्ण परमहंस
  • सितंबर 1893 में अमेरिका के शिकागो शहर में आयोजित प्रथम विश्व धर्म सम्मेलन (पार्लियामेंट ऑफ वर्ड्स रिलीजेस) में भारत का नेतृत्व किया था।

SSC GD Most Important Question Answer Question 5:

185. 8 अप्रैल 1929 को भगत सिंह और बी. के. दत्त में बम फेंका था। जैसा कि उनके ने पत्रक में बताया गया था, घटना का उद्देश्य हत्या करना नहीं था बल्कि ‘बहरों को सुनाना’ था।

SSC GD 26 Feb. 2024 Shift I

(a) सेंट्रल एग्जीक्यूटिव असेंबली
(b) सेंट्रल लेजिस्लेटिव काउंसिल
(c) स्टेट लेजिस्लेटिव असेंबली
(d) सेंट्रल लेजिस्लेटिव असेंबली

View Answer & Explanation

Ans. (d) सेंट्रल लेजिस्लेटिव असेंबली

  • सेंट्रल लेजिस्लेटिव असेंबली बम कांड : 8 अप्रैल 1929
  • हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (HSRA) के दो सदस्यों (भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ) ने केंद्रीय विधानसभा, दिल्ली में ट्रेड डिस्प्यूट बिल तथा सेफ्टी बिल पर बहस के दौरान बम फेंका था ।

SSC GD Most Important Question Answer Question 6:

186. भारत के तत्कालीन वायसराय (1876-80 में शासित ) लॉर्ड लिटन द्वारा प्रस्तावित इस अधिनियम का उद्देश्य स्थानीय प्रेस को ब्रिटिश नीतियों की आलोचना व्यक्त करने से रोकना था – विशेष रूप से, उस विरोध को जो दूसरे (1878-80) की शुरूआत के साथ बढ़ ……… गया गया था।

SSC GD 27 Feb. 2024 Shift I

(a) आंग्ल-मैसूर युद्ध
(b) आंग्ल – फ्रांसीसी युद्ध
(c) पुर्तगाली – अफगान युद्ध
(d) आंग्ल-अफगान युद्ध

View Answer & Explanation

Ans. (d) आंग्ल-अफगान युद्ध

  • प्रथम आंग्ल-अफगान युद्ध की अवधि:(1839-42 )
  • द्वितीय आंग्ल-अफगान युद्ध की अवधि: (1878-80 €)
  • वायसराय लिटन से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यः
  • वायसराय लिटन के कार्यकाल की अवधि: (1876-80 )
  • वर्नाक्युलर प्रेस अधिनियम ( 1878) पारित किया तथा देशी भाषा के भारतीय समाचार पत्रों पर कठोर प्रतिबंध लगाया था।
  • प्रथम दिल्ली दरबार ( 1877 ) आयोजित |
  • भारतीय शस्त्र अधिनियम (1878) पारित |

SSC GD Most Important Question Answer Question 7:

187. 1919 के रौलेट एक्ट ने ब्रिटिश औपनिवेशिक सरकार को भारतीयों को बिना मुकदमा चलाए गिरफ्तार करने और हिरासत में लेने की शक्ति प्रदान की । उस समय भारत का ब्रिटिश वायसराय निम्नलिखित में से कौन था?

SSC GD 27 Feb. 2024 Shift II

(a) लॉर्ड इरविन
(b) लॉर्ड डलहौजी
(c) लॉर्ड कर्जन
(d) लॉर्ड चेम्सफोर्ड

View Answer & Explanation

Ans: (d) लॉर्ड चेम्सफोर्ड

वायसराय चेम्सफोर्ड से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यः

  • वायसराय चेम्सफोर्ड के कार्यकाल की अवधि: (1916-21)
  • भारत शासन अधिनियम (1919), जलियांवाला बाग हत्याकांड (1919), खेड़ा सत्याग्रह (1918), अहमदाबाद मिल सत्याग्रह (1918), चंपारण आंदोलन (1917), साबरमती आश्रम की स्थापना (1917) आदि घटनाएँ इन्हीं के कार्यकाल के दौरान घटित हुई थी।

SSC GD Most Important Question Answer Question 8:

188. भारत में वर्नाक्युलर प्रेस अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया था?

SSC GD 27 Feb. 2024 Shift III

(a) 1862
(b) 1872
(c) 1878
(d) 1868

View Answer & Explanation

Ans. (c) 1878

  • वर्नाक्युलर प्रेस अधिनियम वर्ष 1878 ई. में लिटन के कार्यकाल में पारित हुआ था ।
  • वर्नाक्युलर प्रेस अधिनियम वर्ष 1882 ई. में रिपन के कार्यकाल में रद्द हुआ था ।

SSC GD Most Important Question Answer Question 9:

189. निम्नलिखित में से कौन-सा अधिनियम राजनीतिक कैदियों को बिना मुकदमा चलाए दो साल तक हिरासत में रखने की अनुमति देता है?

SSC GD 28 Feb. 2024 Shift I

(a) वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट
(b) रौलेट एक्ट
(c) भारत सरकार अधिनियम 1935
(d) आर्म्स एक्ट

View Answer & Explanation

Ans. (b) रौलेट एक्ट

SSC GD Most Important Question Answer Question 10:

190. निम्नलिखित समाज सुधारकों में से किसने आत्म-सम्मान आंदोलन शुरू किया?

SSC GD 28 Feb. 2024 Shift II

(a) पेरियार
(b) नारायण गुरू
(c) ज्योतिराव फुले
(d) घासीदास

View Answer & Explanation

Ans. (a) पेरियार

  • 1920 के दशक के आस-पास ई.वी. रामास्वामी नायकर उर्फ पेरियार ने दक्षिण भारत में आत्म-सम्मान आंदोलन की शुरूआत की थी।

SSC GD Most Important Question Answer Question 11:

191. 1930 में महात्मा गाँधी के नेतृत्व में हुआ दांडी मार्च, किस ब्रिटिश नीति के खिलाफ एक महत्वपूर्ण विरोध था?

SSC GD 28 Feb, 2024 Shift IV

(a) नील की खेती
(b) भू-राजस्व
(c) नमक कर
(d) कपड़ा व्यापार अधिनियम

View Answer & Explanation

Ans. (c) नमक कर

दांडी मार्च से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यः

  • दांडी मार्च 12 मार्च 1930 को साबरमती आश्रम ( अहमदाबाद) से दांडी / डांडी (जिला-नवसारी) के मध्य आरंभ हुआ था।
  • 6 अप्रैल 1930 को महात्मा गाँधी ने दांडी में मुट्ठी भर नमक का निर्माण करके नमक कानून को तोड़ा था।

SSC GD Most Important Question Answer Question 12:

192. भारतीय मुसलमानों ने के नेतृत्व में खिलाफत आंदोलन शुरू किया, जो अली बंधुओं के नाम से लोकप्रिय थे।

SSC GD 29 Feb. 2024 Shift II

(a) मोहम्मद अली और सैय्यद अली
(b) फिरोज अली और शौकत अली
(c) मोहम्मद अली और शौकत अली
(d) मोहम्मद अली और अहमद अली

View Answer & Explanation

Ans. (c) मोहम्मद अली और शौकत अली

  • वर्ष 1919 ई. में खिलाफत आंदोलन की शुरूआत भारतीय मुसलमानों ने तुर्की के ऑटोमन साम्राज्य की रक्षा एवं खलीफा के पद को बनाए रखने के लिए की थी।

SSC GD Most Important Question Answer Question 13:

193. भारत में आर्म्स एक्ट किस वर्ष पारित किया गया था?

SSC GD 29 Feb. 2024 Shift III

(a) 1872
(b) 1862
(c) 1878
(d) 1868

View Answer & Explanation

Ans. (c) 1878

SSC GD Most Important Question Answer Question 14:

194. भारत के प्रथम कन्या विद्यालय की स्थापना निम्नलिखित में से किसने की थी ?

SSC GD 29 Feb. 2024 Shift IV

(a) उषा मेहता
(b) सावित्रीबाई फुले
(c) विजय लक्ष्मी पंडित
(d) सरोजिनी नायडू

View Answer & Explanation

Ans. (b) सावित्रीबाई फुले

  • सावित्रीबाई फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं एक समाज सुधारक के रूप में प्रसिद्ध है।
  • प्रथम कन्या विद्यालय की स्थापना वर्ष 1848 ई. में पुणे (महाराष्ट्र) में हुई थी।

SSC GD Most Important Question Answer Question 15:

195. ‘खुदाई खिदमतगार’ के संस्थापक कौन थे?

SSC GD 01 Mar. 2024 Shift I

(a) मौलाना आजाद
(b) मुहम्मद अली जिन्ना
(c) खान अब्दुल गफ्फार खां
(d) सैयद अहमद खान

View Answer & Explanation

Ans. (c) खान अब्दुल गफ्फार खां

  • खान अब्दुल गफ्फार खां ‘सीमांत गाँधी या फ्रंटियर गाँधी’ के नाम से प्रसिद्ध थे।
  • खुदाई खिदमतगार संगठन का अन्य नाम ‘लाल कुर्ती दल’ था।

SSC GD Most Important Question Answer Question 16:

196. विलय नीति गवर्नर जनरल……….द्वारा तैयार की गई थी।

SSC GD 01 Mar. 2024 Shift IT

(a) लॉर्ड हेस्टिंग्स
(b) लॉर्ड वेलेजली
(c) लॉर्ड डलहौजी
(d) लॉर्ड क्लाइव

View Answer & Explanation

Ans. (c) लॉर्ड डलहौजी

लॉर्ड डलहौजी से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य:

  • गवर्नर जनरल के रूप में कार्यकाल की अवधिः (1848-56)
  • विलय नीति के अंतर्गत सर्वप्रथम सतारा राज्य (वर्ष 1848 ई.) का विलय ।
  • विधवा पुनर्विवाह अधिनियम (वर्ष 1856 ई.) का मसौदा बनाया।
  • डाकघर अधिनियम (वर्ष 1854 ई.) एवं चार्ल्स
  • वुड की शिक्षा नीति (वर्ष 1854 ई.) से संबंधित।

SSC GD Most Important Question Answer Question 17:

197. जलियांवाला बाग नरसंहार 1919 में अमृतसर में किस नीति या अधिनियम के दौरान हुआ था; जिसमें अंग्रेजों को मुकदमा चलाए बिना, भारतीयों को गिरफ्तार करने और जेल में डालने की अनुमति दी गई थी ?

SSC GD 01 Mar. 2024 Shift III
(a) मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार
(b) भारत सरकार अधिनियम
(c) रौलेट एक्ट
(d) साइमन कमीशन

View Answer & Explanation

Ans. (c) रौलेट एक्ट

SSC GD Most Important Question Answer Question 18:

198. भारत में 1927 में नियुक्त साइमन कमीशन की आलोचना निम्नलिखित में से किस कारण से की गई ?

SSC GD 01 Mar. 2024 Shift IV

(a) इसने भारत के लिए संवैधानिक सुधारों की सिफारिश की।
(b) इसमें कोई भी भारतीय सदस्य शामिल नहीं था।
(c) इसमें भारत को दो अलग देशों में विभाजित करने का प्रस्ताव रखा गया था।
(d) इसने भारत से ब्रिटिश शासन की वापसी की सिफारिश की।

View Answer & Explanation

Ans. (b) इसमें कोई भी भारतीय सदस्य शामिल नहीं था।

SSC GD Most Important Question Answer Question 19:

199. निम्नलिखित में से वह समाज सुधारक और राजनीतिक नेता कौन थे जिन्होंने महिलाओं के अधिकारों की वकालत विधवा पुनर्विवाह अधिनियम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ?

SSC GD 05 Mar. 2024 Shift II

(a ) ईश्वर चंद्र विद्यासागर
(b) स्वामी दयानंद सरस्वती
(c) भगत सिंह
(d) स्वामी विवेकानंद

View Answer & Explanation

Ans. (a) ईश्वर चंद्र विद्यासागर

  • ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने ‘सोम प्रकाश’ समाचार पत्र का प्रारंभ किया था।
  • ‘विधवा पुनर्विवाह अधिनियम’ लॉर्ड कैनिंग के समय पारित हुआ था।
  • ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने स्त्री शिक्षा के प्रचार के लिए बंगाल में अनेक विद्यालयों की स्थापना की थी।

SSC GD Most Important Question Answer Question 20:

200. ब्रह्म समाज के संस्थापक कौन थे?

SSC GD 05 Mar. 2024 Shift IV

(a) स्वामी विवेकानंद
(b) राजा राममोहन राय
(c) ईश्वर चंद्र विद्यासागर
(d) स्वामी दयानंद सरस्वती

View Answer & Explanation

Ans. (b) राजा राममोहन राय

SSC GD Most Important Question Answer के महत्व

  • SSC GD Most Important Question Answer परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण विषयों की तैयारी को आसान बनाते हैं।
  • परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्तर को समझने में मदद मिलती है।
  • बार-बार पूछे जाने वाले टॉपिक्स पर फोकस करने का अवसर मिलता है।
  • कम समय में प्रभावी रिवीजन करने के लिए यह एक उपयोगी संसाधन है।
  • प्रश्नों का नियमित अभ्यास आत्मविश्वास बढ़ाने में सहायक होता है।
  • समय प्रबंधन और प्रश्न हल करने की गति में सुधार होता है।
  • कमजोर विषयों की पहचान कर उन्हें बेहतर तरीके से तैयार किया जा सकता है।
  • उत्तरों और व्याख्या के माध्यम से अवधारणाएं अधिक स्पष्ट होती हैं।
  • मॉक टेस्ट और वास्तविक परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।
  • SSC GD Most Important Question Answer का अभ्यास अच्छे अंक प्राप्त करने और चयन की संभावना बढ़ाने में सहायक हो सकता है।

SSC GD 2027 Exam Pattern

Subject (विषय) Questions (प्रश्न) Marks (अंक) Time (समय)
Reasoning (रीजनिंग) 20 40 60 मिनट
General Knowledge (सामान्य ज्ञान) 20 40
Mathematics (गणित) 20 40
English/Hindi (इंग्लिश & हिंदी) 20 40
Total (कुल) 80 160

SSC GD Most Important Question Answer FAQ’s

SSC GD Most Important Question Answer क्या हैं?
+
ये परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर हैं।
क्या SSC GD Most Important Question Answer परीक्षा में मदद करते हैं?
+
हाँ, ये तैयारी को बेहतर और प्रभावी बनाते हैं।
SSC GD Most Important Question Answer किन विषयों से होते हैं?
+
GK, Reasoning, Maths और Hindi/English से।
SSC GD Most Important Question Answer का अभ्यास कब करना चाहिए?
+
नियमित रूप से और परीक्षा से पहले रिवीजन के समय।
क्या केवल SSC GD Most Important Question Answer पढ़ना पर्याप्त है?
+

नहीं, इसके साथ पूरा सिलेबस और मॉक टेस्ट भी जरूरी हैं।