SSC GD Previous Year GK Questions – परीक्षा के लिए 20 महत्वपूर्ण प्रश्न

0
6
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

SSC GD Previous Year GK Questions‘ में कुल 20 महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान (GK) के प्रश्न दिए गए हैं जो पिछले वर्षों के पेपर में पूछे गए हैं। एसएससी जीडी कांस्टेबल के चयन प्रक्रिया के पहले चरण CBT परीक्षा में पास होने के लिए दिए गए सभी प्रश्नों को याद करें।

SSC GD Previous Year GK Questions

इन सभी प्रश्नों के उत्तर डिटेल Explanation के साथ देखने को मिल जाएगा, जिससे इन 20 प्रश्नों के अलावा GK के कई और महत्वपूर्ण प्रश्नो पर भी कमांड हो जाएगा। संपूर्ण तैयारी के लिए हमारे इस एजुकेशनल पोर्टल NDTIP के साथ जुड़े रहे। प्रत्येक साल SSC GD Constable के भारी संख्या में पदों भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के द्वारा नोटिफिकेशन जारी किए जाते हैं।

SSC GD Previous Year GK Questions Question 1:

1. विधवा पुनर्विवाह का समर्थन करने वाले बंगाली समाज सुधारक और लेखक का नाम बताइए।

SSC GD 23 Jan. 2023 Shift I

(a) बाल गंगाधर तिलक
(b) ईश्वर चंद्र विद्यासागर
(c) बिपिन चंद्र पाल
(d) जवाहरलाल नेहरू

View Answer & Explanation

Ans. (b) ईश्वर चंद्र विद्यासागर

SSC GD Previous Year GK Questions Question 2:

2. जनरल डायर ने किस वर्ष में मार्शल लॉ के दौरान कमान संभाली थी?

SSC GD 17 Jan. 2023 Shift III

(a) 1819
(b) 1945
(c) 1929
(d) 1919

View Answer & Explanation

Ans. (d) 1919

  • जनरल डायर जलियांवाला बाग हत्याकांड (1919) से संबंधित था। इसकी मृत्यु वर्ष 1927 में हुई थी।

SSC GD Previous Year GK Questions Question 3:

3. किसने स्वतंत्रता – पूर्व भारत में गरीबी रेखा की अवधारणा प्रस्तुत की?

SSC GD 17 Jan. 2023 Shift I

(a) दादाभाई नौरोजी
(b) अमर्त्य सेन
(c) एम. एन. रॉय
(d) मैसूर नरसिम्हाचर श्रीनिवास

View Answer & Explanation

Ans. (a) दादाभाई नौरोजी

दादाभाई नौरोजी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण तथ्यः

  • ‘पॉवर्टी एंड अनब्रिटिश रूल इन इंडिया’ पुस्तक के लेखक ।
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तीन ( 1886, 1893 एवं 1906) अधिवेशनों की अध्यक्षता की।

SSC GD Previous Year GK Questions Question 4:

4. आत्माराम पांडुरंग ने 1867 में बंबई में किस संस्था की स्थापना की?

SSC GD 16 Jan. 2023 Shift II

(a) प्रार्थना समाज
(b) थियोसोफिकल सोसाइटी
(c) युवा बंगाल आंदोलन
(d) रामकृष्ण मिशन

View Answer & Explanation

Ans. (a) प्रार्थना समाज

  • रामकृष्ण मिशन की स्थापना वर्ष 1897 ई. में कलकत्ता में स्वामी विवेकानंद ने की थी ।

SSC GD Previous Year GK Questions Question 5:

5. जलियांवाला बाग हत्याकांड 1919 में हुआ था। जलियांवाला बाग कहाँ स्थित है?

SSC GD 16 Jan. 2023 Shift I

(a) हरियाणा
(b) पंजाब
(c) मध्य प्रदेश
(d) उत्तर प्रदेश

View Answer & Explanation

Ans. (b) पंजाब

SSC GD Previous Year GK Questions Question 6:

6. निम्नलिखित में से तीन का नाम अक्सर समूह के रूप में एक साथ प्रयोग किया जाता है। निम्न में से विषम व्यक्तित्व का चयन कीजिए।

SSC GD 16 Jan. 2023 Shift IV

(a) लाला लाजपत राय
(b) बाल गंगाधर तिलक
(c) बिपिन चंद्र पाल
(d) दादाभाई नौरोजी

View Answer & Explanation

Ans. (d) दादाभाई नौरोजी

  • राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान दादाभाई नौरोजी को भारतीय राजनीति का ‘द ग्रैंड ओल्ड मैन’ कहा जाता था।
  • लाला लाजपत राय (लाल), बाल गंगाधर तिलक (बाल), बिपिन चंद्र पाल (पाल) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उग्रवादी (गरमदल) के प्रमुख नेताओं में से थे।

SSC GD Previous Year GK Questions Question 7:

7. अंग्रेजों द्वारा पारित निम्नलिखित में से किस अधिनियम ने भारतीयों को हथियार रखने की अनुमति नहीं दी?

SSC GD 13 Jar, 2023 Shift II

(a) आर्म्स एक्ट 1888
(b) आर्म्स एक्ट 1850
(c) आर्म्स एक्ट 1878
(d) आर्म्स एक्ट 1868

View Answer & Explanation

Ans. (c) आर्म्स एक्ट 1878

  • भारतीय शस्त्र अधिनियम (आर्म्स एक्ट) वर्ष 1878 में लॉर्ड लिटन के कार्यकाल में पारित हुआ था। इस अधिनियम के अनुसार, शस्त्र रखने तथा इसके व्यापार हेतु लाइसेंस अनिवार्य कर दिया गया था।

SSC GD Previous Year GK Questions Question 8:

8. मध्य भारत में बस्तर विद्रोह हुआ था।

SSC GD 13 Jan. 2023 Shift I

(a) 1905
(b) 1910
(c) 1918
(d) 1915

View Answer & Explanation

Ans. (b) 1910

प्रमुख भारतीय विद्रोह:

  • मोपला विद्रोह (वर्ष 1921 )
  • नील विद्रोह (वर्ष 1859-60)
  • पाबना विद्रोह (वर्ष 1873-76)
  • संथाल विद्रोह (वर्ष 1855-56)

SSC GD Previous Year GK Questions Question 9:

9. निम्नलिखित में से कौन ‘खुदाई खिदमतगारों’ के अहिंसक आंदोलन के संस्थापक थे?

SSC GD 12 Jan. 2023 Shift IV

(a) अबुल कलाम आजाद
(b) सैयद अहमद खान
(c) खान अब्दुल गफ्फार खां
(d) मुहम्मद अली जिन्ना

View Answer & Explanation

Ans. (c) खान अब्दुल गफ्फार खां

SSC GD Previous Year GK Questions Question 10:

10. अंग्रेजों ने अवध पर कब कब्जा कर लिया था?

SSC GD 12 Jan. 2023 Shift II

(a) 1856
(b) 1845
(c) 1838
(d) 1859

View Answer & Explanation

Ans. (a) 1856

लॉर्ड डलहौजी का व्यपगत सिद्धांत / राज्य हड़प नीति:

  • इसके तहत लॉर्ड डलहौजी ने गोद लेने की प्रथा को अमान्य कर निम्नलिखित राज्यों को ब्रिटिश साम्राज्य में विलीन कर लिया-
  • सतारा (1848), जैतपुर एवं संबलपुर (1849), बघाट (1850), उदयपुर (1852), झाँसी ( 1853), नागपुर ( 1854 ) तथा अवध (1856)

SSC GD Previous Year GK Questions Question 11:

11. स्वदेशी आंदोलन का लोगों पर सबसे अधिक प्रभाव किस क्षेत्र में पड़ा ?

SSC GD 12 Jan. 2023 Shift I

(a) संयुक्त प्रांत
(b) बरार
(c) बंगाल
(d) कश्मीर

View Answer & Explanation

Ans. (c) बंगाल

स्वदेशी आंदोलन से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य:

  • बंगाल विभाजन के विरोध में स्वदेशी आंदोलन की घोषणा 7 अगस्त 1905 को टाउन हॉल (कलकत्ता) में संपन्न एक बैठक के दौरान हुई थी।
  • स्वदेशी आंदोलन के दौरान ही रवींद्रनाथ टैगोर ने ‘आमार सोनार बांग्ला’ गीत लिखा था।

SSC GD Previous Year GK Questions Question 12:

12. 1857 में किस विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी ?

SSC GD 11 Jan. 2023 Shift III

(a) इलाहाबाद विश्वविद्यालय
(b) बंबई विश्वविद्यालय
(c) बुंदेलखंड विश्वविद्यालय
(d) पंजाब विश्वविद्यालय

View Answer & Explanation

Ans. (b) बंबई विश्वविद्यालय

  • वर्ष 1857 में भारत में तीन (बंबई, कलकत्ता एवं मद्रास) विश्वविद्यालय स्थापित किए गए थे।
  • इलाहाबाद विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 1887 में की गई थी।

SSC GD Previous Year GK Questions Question 13:

13. निम्नलिखित में से किसने अवध को अशांत क्षेत्र घोषित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे इसे ब्रिटिश नियंत्रण में लाना आवश्यक हो गया था?

SSC GD 1 Dec. 2021 Shift II

(a) लॉर्ड रिपन
(b) लॉर्ड कैनिंग
(c) लॉर्ड डलहौजी
(d) लॉर्ड वेलेजली

View Answer & Explanation

Ans. (c) लॉर्ड डलहौजी

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • लॉर्ड डलहौजी के शासनकाल में ही भारत में प्रथम बार रेलगाड़ी चली।
  • लॉर्ड रिपन के शासनकाल में प्रथम कारखाना अधिनियम, स्थानीय स्वशासन को प्रोत्साहन, शिक्षा संबंधी सुधार तथा नियमित जनगणना जैसी योजनाओं को बढ़ावा मिला।
  • लॉर्ड कैनिंग के शासनकाल में भारत में वर्ष 1857 ई. की महत्वपूर्ण क्रांति हुई थी ।

SSC GD Previous Year GK Questions Question 14:

14. 1857 तक ……….भारत के मुगल सम्राटों का लगभग 200 वर्षों तक निवास स्थान रह चुका था।

SSC GD 1 Dec. 2021 Shift III

(a) परी महल
(b) आगरा का किला
(c) जहाँगीर महल
(d) लाल किला

View Answer & Explanation

Ans. (d) लाल किला

  • 1857 की क्रांति से अंग्रेजों का आधिपत्य लाल किले पर स्थापित हुआ था। लाल किले का निर्माण 17वीं शताब्दी में हुआ था ।

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • प्रथम मुगल सम्राट: बाबर
  • अंतिम मुगल सम्राट: बहादुरशाह जफर
  • चित्रकला का स्वर्णिम कालः जहाँगीर का शासनकाल
  • निरक्षर मुगल सम्राट: अकबर

SSC GD Previous Year GK Questions Question 15:

15. किस अधिनियम ने ईस्ट इंडिया कंपनी के सिविल सेवक की भर्ती के लिए आधार के रूप में खुली प्रतियोगिता की व्यवस्था लागू की, जिसका अर्थ था कि भारतीय सिविल सेवा उनके लिए खुल गई है।

SSC GD 3 Mar. 2019 Shift II

(a) 1853 का चार्टर एक्ट
(b) 1858 का भारत सरकार अधिनियम
(c) पिट्स इंडिया एक्ट
(d) रेग्युलेटिंग एक्ट 1773

View Answer & Explanation

Ans. (a) 1853 का चार्टर एक्ट

1853 के चार्टर एक्ट की प्रमुख विशेषाएँ:

  • 1853 के चार्टर एक्ट के अनुसार, सरकारी नियुक्तियों हेतु प्रतियोगी परीक्षा का विधान किया गया तथा सिविल सेवा हेतु भी प्रतियोगी परीक्षा को सिद्धांततः स्वीकार किया गया।
  • 1853 के चार्टर एक्ट की एक अन्य विशेषता यह भी थी कि यदि ब्रिटिश संसद चाहे तो वह कंपनी से प्रशासन अपने हाथ में ले सकती थी ।

SSC GD Previous Year GK Questions Question 16:

16. निम्नलिखित में से कौन – सा समाचार पत्र राजा राममोहन राय द्वारा शुरू किया गया था ?

SSC GD 2 Dec. 2021 Shift II

(a) संवाद कौमुदी
(b) आनंद बाजार पत्रिका
(c) अमृत बाजार पत्रिका
(d) कर्मयोगी

View Answer & Explanation

Ans. (a) संवाद कौमुदी

  • संवाद कौमुदी वर्ष 1821 ई. में कलकत्ता से बंगाली भाषा में प्रकाशित हुआ था। (संपादक/ संस्थापक – राजा राममोहन राय )
  • अमृत बाजार पत्रिका वर्ष 1868 ई. में कलकत्ता से बंगाली भाषा में प्रकाशित हुई थी। (संपादक/ संस्थापक- मोतीलाल घोष एवं शिशिर कुमार घोष )

SSC GD Previous Year GK Questions Question 17:

17. वर्ष में अपनाए गए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तिरंगे झंडे के केंद्र में एक ‘चरखा’ रखा गया था।

SSC GD 2 Dec. 2021 Shift I

(a) 1926
(b) 1938
(c) 1931
(d) 1929

View Answer & Explanation

Ans. (c) 1931

  • वर्ष 1931 में अपनाए गए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तिरंगे झंडे के केंद्र में एक ‘चरखा’ रखा गया था। भारतीय तिरंगे की लंबाई व चौड़ाई का अनुपात 3:2 है। भारतीय संविधान सभा द्वारा तिरंगे झंडे को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में 22 जुलाई 1947 को अपनाया गया था।

SSC GD Previous Year GK Questions Question 18:

18. सैयद अहमद खान द्वारा अलीगढ़ आंदोलन की शुरूआत निम्न में से किस वर्ष में की गई?

SSC GD 4 Dec. 2021 Shift III

(a) 1890
(b) 1875
(c) 1789
(d) 1909

View Answer & Explanation

Ans. (b) 1875

  • अलीगढ़ आंदोलन अंग्रेजी शिक्षा एवं ब्रिटिश सरकार के साथ सहयोग के पक्ष में था। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य इस्लामी समाज के आधुनिकीकरण से था।

SSC GD Previous Year GK Questions Question 19:

19. खान अब्दुल गफ्फार खां निम्न में से किस क्षेत्र में पश्तून (पठान) नेता थे?

SSC GD 4 Dec. 2021 Shift III

(a) संयुक्त प्रांत
(b) उत्तर – पश्चिम सीमांत प्रांत
(c) कुर्ग
(d) मध्य प्रांत

View Answer & Explanation

Ans. (b) उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रांत

SSC GD Previous Year GK Questions Question 20:

20. मुगल सम्राट शाहआलम द्वितीय ने ईस्ट इंडिया कंपनी को बंगाल प्रांत का दीवान किस वर्ष नियुक्त किया था?

SSC GD 6 Dec. 2021 Shift I

(a) 1865
(b) 1765
(c) 1735
(d) 1665

View Answer & Explanation

Ans. (b) 1765

  • वर्ष 1765 ई. में मुगल सम्राट शाह आलम द्वितीय तथा अंग्रेज गवर्नर रॉबर्ट क्लाइव के मध्य सम्पन्न इलाहाबाद की प्रथम संधि के फलस्वरूप कंपनी को मुगल सम्राट से स्थायी रूप से बंगाल, बिहार तथा उड़ीसा की दीवानी प्राप्त हुई थी।

SSC GD Previous Year GK Questions के महत्व 

SSC GD Previous Year GK Questions उम्मीदवारों को परीक्षा के पैटर्न, प्रश्नों के स्तर और महत्वपूर्ण विषयों को समझने में मदद करते हैं। इन प्रश्नों का अभ्यास करने से यह पता चलता है कि सामान्य ज्ञान के कौन-से टॉपिक बार-बार पूछे जाते हैं, जिससे तैयारी अधिक प्रभावी बनती है।

इसके अलावा, SSC GD Previous Year GK Questions हल करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और समय प्रबंधन की क्षमता में सुधार होता है। पिछले वर्षों के प्रश्नों के माध्यम से अभ्यर्थी अपनी कमजोरियों की पहचान कर सकते हैं और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए सही रणनीति बना सकते हैं।

SSC GD Previous Year GK Questions FAQ’s 

SSC GD Previous Year GK Questions क्यों पढ़ने चाहिए?
+
इससे परीक्षा पैटर्न और महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी मिलती है।
क्या SSC GD Previous Year GK Questions परीक्षा में मदद करते हैं?
+
हाँ, ये तैयारी को बेहतर और अधिक प्रभावी बनाते हैं।
SSC GD Previous Year GK Questions कहाँ से प्राप्त करें?
+
इन्हें SSC की वेबसाइट, पुस्तकों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म NDTIP से प्राप्त किया जा सकता है।
क्या केवल Previous Year GK Questions से तैयारी पूरी हो सकती है?
+
नहीं, इनके साथ सिलेबस के अन्य विषयों का भी अध्ययन आवश्यक है।
SSC GD Previous Year GK Questions कितने वर्षों के हल करने चाहिए?
+
बेहतर तैयारी के लिए कम से कम 5–10 वर्षों के प्रश्नों का अभ्यास करना चाहिए।