SSC GD General Knowledge Questions and Answers – परीक्षा के लिए 20 महत्वपूर्ण प्रश्न

0
5
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

SSC GD Constable के आगामी परीक्षा के लिए इस पेज में ‘SSC GD General Knowledge Questions and Answers‘ दिया गया है। इसमें दिए गए सभी प्रश्न पिछले वर्षों के पेपर में पूछे गए हैं तो एक-एक प्रश्न सभी तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण है।

SSC GD General Knowledge Questions and Answers

इस पेज में 20 महत्वपूर्ण समान ज्ञान (General Knowledge) के प्रश्न दिए गए हैं। अगर आप SSC GD Constable परीक्षा के संपूर्ण तैयारी करना चाहते हैं तो आप हमारे पोर्टल NDTIP के साथ जुड़े रहे। साथी आपको जीडी परीक्षा से संबंधित लेटेस्ट अपडेट भी मिलता रहेगा।

SSC GD General Knowledge Questions and Answers Question 1:

1. डॉ. बी. आर. अंबेडकर द्वारा दलित वर्ग संघ की स्थापना किस वर्ष की गई थी ?

SSC GD 5 Feb. 2023 Shift I

(a) 1932
(b) 1926
(c) 1928
(d) 1930

View Answer & Explanation

Ans. (d) 1930

डॉ. बी. आर. अंबेडकर से संबंधित महत्वपूर्ण

  • तथ्यः डॉ. बी. आर. अंबेडकर ने वर्ष 1930 में अखिल भारतीय दलित वर्ग संघ की स्थापना की थी।
  • डॉ. बी. आर. अंबेडकर ने बहिष्कृत भारत समाचार पत्र का प्रारंभ किया था।
  • डॉ. बी. आर. अंबेडकर ने तीनों गोलमेज सम्मेलनों में भाग लिया था ।
  • डॉ. बी. आर. अंबेडकर ने वर्ष 1936 में दलित वर्गों के हितों की रक्षा हेतु इंडिपेंडेंट लेबर पार्टी का गठन किया था ।

SSC GD General Knowledge Questions and Answers Question 2:

2. 1919 में, गाँधी जी ने …….. के विरोध में सत्याग्रह का आह्वान किया था।

SSC GD 2 Feb. 2023 Shift II

(a) भारतीय परिषद् अधिनियम
(b) पिट्स इंडिया एक्ट
(c) रौलेट एक्ट
(d) रेग्युलेटिंग एक्ट

View Answer & Explanation

Ans. (c) रौलेट एक्ट

SSC GD General Knowledge Questions and Answers Question 3:

3. सितंबर 1948 में, भारतीय सेना ने अपने हस्तक्षेप द्वारा किस रियासत पर अधिकार स्थापित कर लिया था ?

SSC GD 1 Feb. 2023 Shift TV

(a) त्रिपुरा
(b) असम
(c) हैदराबाद
(d) उत्तर प्रदेश

View Answer & Explanation

Ans. (c) हैदराबाद

  • हैदराबाद भारत की सबसे बड़ी रियासत थी । भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन पोलो’ या ‘कैटरपिलर’ के माध्यम से हैदराबाद रियासत का भारत में विलय किया था।

SSC GD General Knowledge Questions and Answers Question 4:

4. 1866 में, लंदन ईस्ट इंडिया एसोसिएशन की स्थापना निम्नलिखित में से किसने की थी ?

SSC GD 1 Feb. 2023 Shift II

(a) राजा राममोहन राय
(b) सत्येंद्र नाथ टैगोर
(c) सैयद अहमद खान
(d) दादाभाई नौरोजी

View Answer & Explanation

Ans. (d) दादाभाई नौरोजी

SSC GD General Knowledge Questions and Answers Question 5:

5. 1919 में निम्नलिखित में से कौन-सी प्रमुख घटना घटी थी ?

SSC GD 31 Jan. 2023 Shift III

(a) बंगाल विभाजन
(b) जलियांवाला बाग हत्याकांड
(c) चंपारण आंदोलन
(d) असहयोग आंदोलन

View Answer & Explanation

Ans. (b) जलियांवाला बाग हत्याकांड

महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित अवधि
बंगाल विभाजन वर्ष 1905
चंपारण आंदोलन वर्ष 1917
जलियांवाला बाग हत्याकांड वर्ष 1919
असहयोग आंदोलन वर्ष 1920-22

SSC GD General Knowledge Questions and Answers Question 6:

6. और ………… ने काउंसिल राजनीति को वापस लेने के लिए कांग्रेस के तहत स्वराज पार्टी का गठन किया ।

SSC GD 31 Jan. 2023 Shift II

(a) चितरंजन दास और मोतीलाल नेहरू
(b) चितरंजन दास और जवाहरलाल नेहरू
(c) लोकमान्य तिलक और मोतीलाल नेहरू
(d) लोकमान्य तिलक और जवाहरलाल नेहरू

View Answer & Explanation

Ans. (a) चितरंजन दास और मोतीलाल नेहरू

स्वराज पार्टी से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यः

  • स्थापना वर्ष 1923 में इलाहाबाद में।
  • अन्य नामः कांग्रेस खिलाफत स्वराज पार्टी
  • अध्यक्षः चितरंजन दास
  • महासचिवः मोतीलाल नेहरू

SSC GD General Knowledge Questions and Answers Question 7:

7. प्रार्थना समाज की स्थापना …………. में बंबई में हुई थी।

SSC GD 30 Jan. 2023 Shift II

(a) 1865
(b) 1867
(c) 1871
(d) 1869

View Answer & Explanation

Ans. (b) 1867

SSC GD General Knowledge Questions and Answers Question 8:

8. महात्मा गाँधी जनवरी में भारत लौटे।

SSC GD 30 Jan. 2023 Shift II

(a) 1919
(b) 1915
(c) 1911
(d) 1917

View Answer & Explanation

Ans. (b) 1915

महात्मा गाँधी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण तथ्यः

  • जन्म: 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर (गुजरात) में।
  • फीनिक्स आश्रम की स्थापना की ।
  • ‘हिंद स्वराज’ पुस्तक के लेखक ।
  • महात्मा गाँधी के राजनीतिक गुरू गोपाल कृष्ण गोखले थे।

SSC GD General Knowledge Questions and Answers Question 9:

9. ……………. में; ईस्ट इंडिया कंपनी ने इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ प्रथम से एक चार्टर प्राप्त किया, जिससे इसे पूरब के साथ व्यापार करने का एकाधिकार मिल गया।

SSC GD 30 Jan. 2023 Shift I

(a) 1615
(b) 1610
(c) 1624
(d) 1600

View Answer & Explanation

Ans. (d) 1600

  • 31 दिसंबर 1600 को महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने एक शाही फरमान जारी किया जिससे कंपनी को प्रारंभ में 15 वर्ष के लिए पूर्वी देशों से व्यापार करने का एकाधिकार पत्र प्राप्त हुआ।

SSC GD General Knowledge Questions and Answers Question 10:

10. कुख्यात जलियांवाला बाग की घटना कब हुई थी?

SSC GD 27 Jan. 2023 Shift IV

(a) 13 अप्रैल 1919
(b) 13 अप्रैल 1920
(c) 13 अप्रैल 1918
(d) 11 अप्रैल 1919

View Answer & Explanation

Ans. (a) 13 अप्रैल 1919

SSC GD General Knowledge Questions and Answers Question 11:

11. मुहम्मद अली जिन्ना, मदन मोहन मालवीय और मजहर उल हक ने शाही विधान परिषद् से त्यागपत्र क्यों दिया?

SSC GD 27 Jan. 2023 Shift III

(a) रौलेट एक्ट के खिलाफ विरोध करने के लिए
(b) साइमन कमीशन का समर्थन करने के लिए
(c) साइमन कमीशन के खिलाफ विरोध करने के लिए
(d) रौलेट एक्ट का समर्थन करने के लिए

View Answer & Explanation

Ans. (a) रौलेट एक्ट के खिलाफ विरोध करने के लिए

SSC GD General Knowledge Questions and Answers Question 12:

12. उन्होंने मातृभूमि के लिए ‘वंदे मातरम्’ गीत की रचना की थी । यहाँ ‘ उन्होंने’ किसे कहा जा रहा है?

SSC GD 27 Jan. 2023 Shift II

(a) अरबिंदो घोष
(b) जवाहरलाल नेहरू
(c) बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय
(d) रवींद्रनाथ टैगोर

View Answer & Explanation

Ans. (c) बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय

  • ‘वंदे मातरम्’ भारत का राष्ट्रीय गीत है।
  • प्रथम बार ‘वंदे मातरम्’ गीत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वर्ष 1896 के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था। इस अधिवेशन की अध्यक्षता रहीमतुल्ला एम. सयानी ने की थी ।

SSC GD General Knowledge Questions and Answers Question 13:

13. निम्नलिखित में से कौन-सी पुस्तक स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा लिखी गई थी ?

SSC GD 27 Jan. 2023 Shift I

(a) काबुलीवाला
(b) स्ट्रे बर्ड्स
(c) सत्यार्थ प्रकाश
(d) गीतांजलि

View Answer & Explanation

Ans. (c) सत्यार्थ प्रकाश

प्रमुख पुस्तक लेखक
काबुलीवाला रवींद्रनाथ टैगोर
गीतांजलि रवींद्रनाथ टैगोर
स्ट्रे बर्ड्स रवींद्रनाथ टैगोर

SSC GD General Knowledge Questions and Answers Question 14:

14. निम्नलिखित में से कौन-से सत्याग्रह का डॉ. बी. आर. अंबेडकर ने नेतृत्व किया था ?

SSC GD 25 Jan. 2023 Shift IV

(a) व्यक्तिगत सत्याग्रह
(b) कानपुर सत्याग्रह
(c) महाड़ सत्याग्रह
(d) खेड़ा सत्याग्रह

View Answer & Explanation

Ans. (c) महाड़ सत्याग्रह

SSC GD General Knowledge Questions and Answers Question 15:

15. चौरी-चौरा की घटना किस आंदोलन के दौरान हुई थी ?

SSC GD 25 Jan. 2023 Shift III

(a) चंपारण आंदोलन
(b) सविनय अवज्ञा आंदोलन
(c) असहयोग आंदोलन.
(d) भारत छोड़ो आंदोलन

View Answer & Explanation

Ans. (c) असहयोग आंदोलन

महत्वपूर्ण घटनाएँ घटित अवधि
चंपारण आंदोलन वर्ष 1917
असहयोग आंदोलन वर्ष 1920-22
सविनय अवज्ञा आंदोलन वर्ष 1930
भारत छोड़ो आंदोलन वर्ष 1942

नोट:- चौरी-चौरा कांड फरवरी 1922 को गोरखपुर (संयुक्त प्रांत) में हुआ था। चौरी-चौरा कांड के फलस्वरूप 12 फरवरी 1922 को असहयोग आंदोलन समाप्त हो गया था।

SSC GD General Knowledge Questions and Answers Question 16:

16. पूना पैक्ट के परिणामस्वरूप हरिजन सेवक संघ की स्थापना कब हुई थी ?

SSC GD 25 Jan. 2023 Shift II

(a) 1938
(b) 1932
(c) 1936
(d) 1940

View Answer & Explanation

Ans. (b) 1932

पूना पैक्ट से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यः

  • पूना पैक्ट: सितंबर 1932 (महात्मा गाँधी एवं डॉ. बी. आर. अंबेडकर के मध्य )
  • पूना पैक्ट पर दलित प्रतिनिधि के रूप में डॉ. बी. आर. अंबेडकर ने और महात्मा गाँधी की तरफ से मदनमोहन मालवीय ने अपने हस्ताक्षर किए थे।
  • महात्मा गाँधी ने ‘हरिजन सेवक संघ’ की स्थापना की थी।
  • महात्मा गाँधी ने वर्ष 1932 में हरिजनों के कल्याण हेतु ‘अखिल भारतीय छुआछूत विरोधी लीग’ की स्थापना एवं ‘हरिजन’ साप्ताहिक पत्र का प्रकाशन भी किया था।

SSC GD General Knowledge Questions and Answers Question 17:

17. 1877 में, वायसराय लिटन ने को भारत की साम्राज्ञी के रूप में स्वीकार करने के लिए एक दरबार का आयोजन किया?

SSC GD 24 Jan. 2023 Shift IV

(a) महारानी एलिजाबेथ
(b) महारानी एंजेलिया
(c) महारानी विक्टोरिया
(d) महारानी एलिजाबेथ II

View Answer & Explanation

Ans. (c) महारानी विक्टोरिया

  • वर्ष 1877 में प्रथम दिल्ली दरबार का आयोजन लॉर्ड लिटन के समय हुआ था जिसमें ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया को ‘कैसर-ए-हिंद’ की उपाधि प्रदान की गई थी।

SSC GD General Knowledge Questions and Answers Question 18:

18. निम्नलिखित में से कौन ब्रिटिश भारत में भारतीय सिविल सेवा में भर्ती होने वाले भारतीय थे?

SSC GD 10 Jan. 2023 Shift II

(a) सुरेंद्रनाथ बनर्जी
(b) रवींद्रनाथ टैगोर
(c) सत्येंद्रनाथ टैगोर
(d) रहीमतुल्ला एम. सयानी

View Answer & Explanation

Ans. (c) सत्येंद्रनाथ टैगोर

  • सत्येंद्रनाथ टैगोर ने वर्ष 1863-64 में ब्रिटिश भारत में भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

SSC GD General Knowledge Questions and Answers Question 19:

19. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई थी?

SSC GD 23 Jan. 2023 Shift IV

(a) 1875
(b) 1865
(c) 1885
(d) 1895

View Answer & Explanation

Ans. (c) 1885

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यः

  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापक: एलन ऑक्टेवियन ह्यूम
  • स्थापना तिथि / वर्ष : 28 दिसंबर 1885
  • प्रथम अधिवेशन ( आयोजन स्थल ) : गोकुलदास तेजपाल संस्कृत कॉलेज, ग्वालिया टैंक (बंबई)
  • प्रथम अधिवेशन के अध्यक्षः डब्ल्यू. सी. बनर्जी
  • प्रथम अधिवेशन में भाग लेने वाले सदस्यों की संख्या: 72
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना के समय वायसराय लॉर्ड डफरिन था ।

SSC GD General Knowledge Questions and Answers Question 20:

20. स्वामी दयानंद सरस्वती ने एक संगठन …… जिसने हिंदू धर्म में सुधार का प्रयास किया, की स्थापना की।

SSC GD 10 Jan. 2023 Shift III

(a) आदि हिंदू समाज
(b) वेदांत समाज
(c) आदि धर्म समाज जककव
(d) आर्य समाज

View Answer & Explanation

Ans. (d) आर्य समाज

SSC GD General Knowledge Questions and Answers के महत्व 

प्रत्येक साल SSC GD Constable की भर्ती कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के द्वारा निकाली जाती है। Central Armed Police Forces (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) जैसे Border Security Force (BSF), Central Reserve Police Force (CRPF), Central Industrial Security Force (CISF), Indo-Tibetan Border Police (ITBP), Sashastra Seema Bal (SSB) Assam Rifles, Secretariat Security Force (SSF) जैसे पदों पर नौकरी पाने के लिए सभी अभ्यर्थियों को SSC GD Constable का कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) देना होता है। इस कंप्यूटर आधारित परीक्षा में जनरल नॉलेज के 20 प्रश्न पूछे जाते हैं। इन 20 प्रश्नों के लिए कल 40 अंक निर्धारित होते हैं।

SSC GD Constable में दिन प्रतिदिन प्रतियोगिता बढ़ता जा रहा है जिस कारण से कट ऑफ ऊपर भाग रहे हैं। ऐसे में अच्छे पदों को प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करना पड़ेगा। इस लेख में आपको SSC GD General Knowledge Questions and Answers दिए गए हैं जो पिछले सालों के पेपर में पूछे गए हैं। यहां पर दिए गए प्रश्नों को आप याद कर सकते हैं और इसके साथ ही साथ आप पता लगा सकते हैं कि किन-किन टॉपिक से प्रश्न पूछे जाते हैं और अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं।

SSC GD General Knowledge Questions and Answers FAQ’s 

SSC GD में GK से कितने प्रश्न पूछे जाते हैं?
+
सामान्यतः GK/GS सेक्शन से 20 प्रश्न पूछे जाते हैं।
SSC GD General Knowledge Questions and Answers की तैयारी कैसे करें?
+
NCERT, करंट अफेयर्स और पिछले वर्षों के प्रश्नों का अभ्यास करें।
SSC GD GK में कौन-कौन से विषय आते हैं?
+
इतिहास, भूगोल, राजनीति, विज्ञान और करंट अफेयर्स।
क्या SSC GD General Knowledge Questions and Answers परीक्षा में महत्वपूर्ण हैं?
+
हाँ, यह सेक्शन अच्छे अंक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
SSC GD GK की तैयारी के लिए सबसे अच्छा तरीका क्या है?
+
नियमित रिवीजन करें और प्रतिदिन MCQ प्रैक्टिस करें।